एंटरटेनमेंट

बाहुबली की ‘देवसेना’ का एकदम से बढ़ा 20 किलो वजन, ट्रोलर्स ने किया एक्ट्रेस को बॉडीशेम

Archana Chaturvedi  |  Feb 22, 2023
bahubali devsena actress anushka shetty Fat Shamed in hindi

इंडियन सिनेमा में इतिहास रच चुकी फिल्म ‘बाहुबली’ की देवसेना तो याद ही होंगी ही। हम बात कर रहे हैं साउथ की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के चलते पूरी दुनिया भर के लोगों को कायल कर चुकीं अनुष्का का लुक इन दिनों बदला-बदला सा नजर आ रहा है और इसके पीछे जिम्मेदार है उनका बढ़ा हुआ वजन। 

जी हां, काफी समय से अनुष्का लाइमलाइट से थोड़ी दूर ही नजर आ रही थीं लेकिन अब महाशिवरात्रि के मौके पर वो किसी इवेंट में पहुंचीं जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। 

इस तस्वीर में अनुष्का शेट्टी ने सफेद सलवार सूट पहना हुआ है और वो बेहत सिंपल मेकअप में नजर आ रही हैं। जहां लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स का ध्यान उनके बढ़े हुए वजन पर ही है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रही है। यूजर्स उन्हें बॉडी शेम कर रहे हैं और साथ ही उनका खूब मजाक भी उड़ा रहे हैं। 

लेकिन वहीं अनुष्का के फैंस उनको सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं और साथ ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दे रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि अनुष्का का वजन पहले से काफी ज्यादा बढ़ चुका है लेकिन इस तरह से नेटीजेंस का ट्रोल करना सरासर गलत है। 

20 किलो बढ़ा वजन

रिपोट्स की मानें तो अनुष्का ने एक फिल्म के लिए साइज जीरो किया था, जिसके साइड इफेक्ट के चलते एकदम से उनका वजन 20 किलो बढ़ गया। वैसे शायद आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का खुद एक योगा एक्सपर्ट है। 

प्रभास के साथ जुड़ा नाम

बाहुबली फिल्म से ही अनुष्का शेट्टी का नाम साउथ के सुपरस्टार हीरो प्रभास संग खूब जोड़ा गया था। कई साल डेट करने के बाद दोनो ने अपनी राहें जुदा कर लीं। फिलहाल प्रभास का नाम अनुष्का संग नहीं बल्कि कृति सेनन के साथ लिंक किया जा रहा है। 

Read More From एंटरटेनमेंट