एंटरटेनमेंट

अर्जुन कपूर की बोनी कपूर और मलाइका के साथ वेकेशन की Pics देखकर जान्हवी ने किया फनी कमेंट

Garima Anurag  |  May 5, 2023
arjun kapoor vacation pics

एक्टर अर्जुन कपूर उन लोगों में से हैं जो अपनी फैमिली के तरफ अपनी जिम्मेदारी और जुड़ाव के बारे में हमेशा खुलकर बात करते हैं। बात चाहे मलाइका की हो, बहनें अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की या फिर पापा बोनी कपूर की, एक्टर सबके साथ टाइम स्मेंड करते हैं और कनेक्टेड रहते हैं। अर्जुन अपने सोशल अकाउंट पर भी अपनी फैमिली से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। 

हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके साथ उनकी पार्टनर मलाइका अरोड़ा और पापा बोनी कपूर दोनों नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने इन तस्वीरों में कुछ ऐसी तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें उन्होंने वेकेशन पर ऑर्डर की यमी डिशेज की झलक दी है। एक तस्वीर में जहां मलाइका अपने हाथ में कुकीज के साथ दिख रही हैं तो दूसरी तरफ बोनी कपूर एक प्लेट से कुछ यमी सा खाते हुए दिख रहे है। 

साभार- इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर की ये तस्वीरें जहां वेकेशन वाइब्स से भरपूर है, वहीं एक्टर की इन पिक्स पर आए कमेंट में जान्हवी कपूर का कमेंट कहीं और ही लोगों का ध्यान खींचता है। जान्हवी कपूर ने कमेंट में अपने पापा बोनी कपूर के लिए लिखा है, मुझे लगा था कि पापा अपने डाइट को फॉलो कर रहे होंगे।

साभार- इंस्टाग्राम

हालांकि जान्हवी के इस कमेंट के जवाब में अर्जुन ने लिखा है कि वो डाइट फॉलो कर रहे थे, सिर्फ यही एक बाइट उन्होंने ली थी क्योंकि आखिर कोई तिरामिशू कैसे टेस्ट नहीं कर सकता है।

जान्हवी कपूर का ये कमेंट वाकई उन बेटियों जैसा है जो कितनी भी बिजी हों लेकिन पैरेंट्स की हेल्थ पर उनकी नजर हमेशा बनी रहती है।

मलाइका अरोड़ा को पसंद है अर्जुन कपूर के लिए खाना बनाना, कहा- “वो क्यों कुकिंग करे, जब..”
जल्दी शादी कर सकते हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, खुद एक्ट्रेस ने दी है हिंट

Read More From एंटरटेनमेंट