ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
malaika arjun marriage

जल्दी शादी कर सकते हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, खुद एक्ट्रेस ने दी है हिंट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की अफवाहें अब तक कई बार सामने आई हैं, लेकिन अब तक हर बार अर्जुन ने इसे खारिज कर दिया था। लेकिन अब मलाइका ने खुद अपने सोशल पोस्ट से लोगों के साथ इस बारे में बड़ा हिंट अपने फैन्स को दिया है।

साभार- इंस्टाग्राम

मलाइका ने अपने सोशल पोस्ट में अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, मैं हां कर दी है। 

मलाइका के पोस्ट के नीचे कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। इन सेलेब्स में शमिता शेट्टी, पुलकित सम्राट जैसे सेलेब्स शामिल हैं। मलाइका ने अरबाज को कहा वंडरफुल इंसान, डिवोर्स के बाद दोनों के रिश्ते में हुआ है सुधार

बता दें अब तक मलाइका और अर्जुन को लेकर कई बार ब्रेकअप या शादी जैसी चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन दोनों ने हर बार इन चर्चाओं को अपने स्मार्ट अंदाज में खारिज कर दिया था। अर्जुन कपूर ने अपने कई इंटरव्यू में ये बात भी कहा है कि इस रिलेशनशिप को लेकर वो हमेशा छोटे-छोटे कदम उठाते रहे हैं क्योंकि वो दोनों परिवार के लोगों को प्रभावित होने नहीं देना चाहते थे, लेकिन शादी करनी को लेकर उन्होंने कभी नकारात्मक रवैया नहीं रखा था। मलाइका के इस पोस्ट से लगता है कि उन्होंने अर्जुन के शादी के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया है।

ADVERTISEMENT
10 Nov 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT