एंटरटेनमेंट

अर्जुन रामपाल से बिना शादी के ही दूसरी बार प्रेग्नेंट होने पर ट्रोल हुईं उनकी गर्लफ्रेंड ने दिया ये जवाब

Archana Chaturvedi  |  Jun 7, 2023
अर्जुन रामपाल से बिना शादी के ही दूसरी बार प्रेग्नेंट होने पर ट्रोल हुईं उनकी गर्लफ्रेंड ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड अब एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। अर्जुन एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने अलग अंदाज और फैशन के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी निजी जिंदगी में हुई घटनाओं के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं। अर्जुन की अब तक रिलीज हुई फिल्मों को हमेशा दर्शकों का रिस्पॉन्स मिला है।

अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। उन तस्वीरों पर नेटिज़न्स द्वारा दी गई रिएक्शन एकदम अद्भुत हैं। लेकिन वही कुछ यूजर्स ने तो हद ही पार कर दी है। उन्होंने ग्रैबियल को निशाना बनाते हुए खूब खरीखोटी सुनाई है। 

बता दें, ग्रैबियल अर्जुन रामपाल के दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही हैं और उनके फैंस ने उन पर शुभकामनाओं की बौछार कर दी है। गैब्रिएला ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की जो कि देखते ही देखते वायरल हो गई है। वह काफी अच्छी लग रही है।

गैब्रिएला ने हाल ही में एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर गर्भवती होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा है, “क्या यह सच है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है।” कई लोगों ने उनकी फोटोज पर बधाई वाले संदेश पोस्ट किए हैं। वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई।

ग्रैबियल ने दिया रिएक्शन

हाल ही में ग्रैबियल ने अपने बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। फिर क्या था देखते ही देखते नेटिजन्स उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देता है। एक यूजर ने ग्रैबियल पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बिना शादी के प्रेग्नेंट कैसे हो गईं, आप कब शादी करने जा रही हैं, आप अभी भारत में रह रही हैं और यहां रहना है तो आपको शादी करनी होगी। आपके इस तरह के व्यवहार से आज की युवा पीढ़ी प्रभावित हो सकती है। उनकी मानसिकता बिगड़ रही है।

नेटिजन्स के इन तीखे कमेंट्स को पढ़कर ग्रैबियल ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा है, “जी हां, यहां खूबसूरत आत्मा को जन्म देने से मेन्टैलिटी खराब होती है ,ना की छोटी-छोटी बातें करने वालों से।” कई लोगों ने उनके पक्ष में भी उत्तर लिखा है।

पहली पत्नी से भी हैं दो बच्चे

बता दें, अर्जुन रामपाल और ग्रैबिएल को 2019 में एक बेटा हुआ था। उन्होंने उसका नाम अरिक रखा है। वहीं, पहली पत्नी मेहर जेसिया से अर्जुन ने तलाक ले लिया है। उनकी दो बेटियां हैं। अर्जुन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। उनका फैन बेस भी बहुत बड़ा है। उन्हें एक मशहूर मॉडल के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया है। अर्जुन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट