एंटरटेनमेंट

ब्रेकअप रूमर्स के बीच मलाइका के पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने किया ये कमेंट, क्या एक्टर दे रहे हैं हिंट?

Garima Anurag  |  Aug 27, 2023
arjun kapoor malaika arora

अब तक हमेशा एक स्ट्रॉन्ग कपल के रूप में सामने आए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच क्या चल रहा है ये तो सबसे सटीक ये कपल ही बता सकता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इनके अलग हो जाने की बातें तेजी से हो रही हैं। पहले अर्जुन का नाम सोशल इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला से जुड़ना और फिर मलाइका का अर्जुन की सेलिब्रिटी बहनों को अनफॉलो करने जैसी बातें इनके ब्रेकअप की चर्चाओं को हवा दे रही है। हालांकि इस बीच मलाइका के एक पोस्ट पर अर्जुन कपूर के दो कमेंट्स देखकर ऐसा लगता है कि अभी चीजें उतनी भी नहीं बिगड़ी हैं जितना लोगों को लग रहा है।

मलाइका ने इंटरनेशनल डॉग डे पर अपने पेट डॉग कैस्पर के साथ अपनी एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, “#इंटरनेशनलडॉगडे: मैं अपने शूट के दिनों को बिताने के लिए इससे बेहतर साथी की उम्मीद नहीं कर सकती थी। यह कितना नेचुरल है। अपने सुपरस्टार कैस्पर के साथ आज और हर दिन सेलिब्रेट कर रही हूं।” 

साभार- इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर ने मलाइका के इस पोस्ट पर दो कमेंट किए हैं।  एक कमेंट में अर्जुन ने लिखा है, “आपके जीवन का असली सुपरस्टार और दूसरे में लिखा है “हैंडसम बॉय”। हालांकि इस कमेंट को देखकर ये कहना लाजमी है कि हो सकता हो कि इनके ब्रेकअप की बातें सिर्फ अफवाहें हों। लेकिन याद दिला दें इसके पहले एक बार और जब इनके अलग होने की बातों ने जोर पकड़ा था तो अर्जुन कपूर लोगों को पलटकर जवाब देने में यकीन करते दिखे हैं। वैसे इस बार अब तक एक्टर ने अपने तरफ से इन रूमर्स को खत्म करने के लिए कोई  ठोस पोस्ट या इंस्टास्टोरी लोगों के लिए नहीं की है।

Read More From एंटरटेनमेंट