एंटरटेनमेंट

20 साल बाद बड़े पर्दे पर एक बार फिर साथ में दिखाई देंगे करीना कपूर खान और ऋतिक रोशन! जानें

Megha Sharma  |  Jan 27, 2022
20 साल बाद बड़े पर्दे पर एक बार फिर साथ में दिखाई देंगे करीना कपूर खान और ऋतिक रोशन! जानें

फिल्म मुझसे शादी करोगी को रिलीज हुए लगभग 2 दशक हो गए हैं लेकिन आज भी ये फिल्म 90 के दशक के लोगों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। और इसका सबसे बड़ा कारण ऋतिक रोशन और करीना कपूर की ऑन स्क्रीन जोड़ी थी। दोनों ने अपनी सिज्लिंग केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया था। इसके बाद दोनों ने मैं प्रेम की दीवानी हूं फिल्म में भी काम किया था और फिल्म में भी दोनों को फैंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि, इसके बाद ऋतिक और करीना किसी भी फिल्म में साथ में दिखाई नहीं दिए। लेकिन अफवाहों की मानें तो दोनों का ब्रेकअप हो गया था और इस वजह से दोनों एक दूसरे को कभी भी नहीं देखना चाहते थे लेकिन लगता है कि दोनों अपने अपने अतीत को पीछे छोड़ने के लिए तैयार हैं।

दरअसल, ऋतिक और करीना एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ आने के लिए तैयार हैं। दरअसल, दोनों को एक जाने-माने फिल्ममेकर ने साथ में फिल्म करने के लिए अप्रोच किया है। इस फिल्म का नाम उलाज है। यहां तक कि फिल्ममेकर बेबो से कुछ दिनों में मिलने वाले हैं और उन्हें स्क्रिप्ट सुनाने वाले हैं और इसके बाद ही चीजें फाइनल होंगी। हमने ये भी सुना है कि ऋतिक द्वारा भी इस पर अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्यूसर इस प्रोजेक्ट के साथ तभी आगे बढ़ेंगे अगर दोनों स्टार्स हां फिल्म के लिए हां करते हैं। जानकारी के अनुसार यह एक बिग बजट फिल्म है और इसे मुंबई से बाहर शूट किया जाएगा। तो क्या आप भी हमारी तरह ही इसके लिए उत्साहित हैं।

फिलहाल दोनों एक्टर्स अपने-अपने प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। ऋतिक अपनी अगली फिल्म फाइटर की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी। वहीं करीना कपूर अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं, जिसमें वह आमिर खान के साथ नजर आएंगी।

हालांकि, एक फिल्म में करीना और ऋतिक के साथ आने की ये जानकारी हमारे लिए इस हफ्ते की सबसे बड़ी जानकारी है। हम उम्मीद करते हैं कि दोनों इस प्रोजेक्ट के लिए हां कर दें और इस फिल्म की जल्द से जल्द ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाए।

यह भी पढ़ें:
पापा बने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, बेटी की है ख्वाहिश
फैन ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा, कब कर रही हैं शादी तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Read More From एंटरटेनमेंट