ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
पापा बने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म

पापा बने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म

एक्टर हेज़ल कीच और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने मंगलवार को बेटे का स्वागत किया है। कपल ने इसकी जानकारी देर रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी। बता दें कि हेज़ल और युवराज ने 2016 में शादी की थी और यह दोनों का पहला बच्चा है।

अपनी इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, हमारे सभी फैंस, फैमिली और दोस्तों को हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भगवान की कृपा से हमारा बेटा हुआ है। हम इस खुशी के लिए भगवान का शुक्रियाअदा करते हैं और आप सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि आफ हमें प्राइवेसी दें ताकि हम अपने बेटे का अच्छे से इस दुनिया में स्वागत कर सकें। दोनों ने अपनी इस पोस्ट में हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।

दोनों द्वारा इस पोस्ट को शेयर करने के तुरंत बाद से ही फैंस दोनों को शुभकामनाएं देने लगें। प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर ने लिखा, शुभकामनाएं, ये वाकई बहुत अच्छी खबर है। वहीं नेहा धूपिया ने कमेंट करते हुए लिखा, शुभकामनाएं, मम्मी और पापा। वहीं बिपाशा बसू ने शुभकामनाएं का कमेंट किया।

बता दें कि दोनों की शादी के बाद से कई बार हेज़ल की प्रेगनेंसी की अफवाहें सामने आई हैं लेकिन दोनों ने हमेशा ही उन अफवाहों को नकारा है। पिछले साल नवंबर में हेज़ल और युवराज ने अपनी पांचवी सालगिरह मनाई थी जब उन्होंने अपनी शादी की थ्रोबेक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, हम जब पहली बार मिले थे तो मुझे उस पल में पता था कि कुछ बड़ा हुआ है लेकिन मैं नहीं जानती थी कि क्या। तब मुझे ये नहीं पता था कि मेरी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदलने वाली है। 5 खुशहाल वर्ष मेरे जीवन के सबसे बड़े बदलाव की ओर जो मैंने आते हुए नहीं देखा था। मेरे जीवन को पूरा करने के लिए शुक्रिया।

ADVERTISEMENT

वहीं पिछले साल मार्च के म हीने में हेज़ल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, मैं कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर जा रही हूं। मुझे असल दुनिया में आगे बढ़ना है और इसके लिए मुझे आप सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है। इसके बाद से उन्होंने केवल अपनी शादी की सालगिरह पर ही पोस्ट शेयर किया था और अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता बनने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

यह भी पढ़ें:
बेटी के ग्रैंड वेल्कम से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने घर में किए कई बदलाव
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, बेटी की है ख्वाहिश
फैन ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा, कब कर रही हैं शादी तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

26 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT