एंटरटेनमेंट

अनुष्का शर्मा जल्द ही देने जा रही हैं एक गुड न्यूज, फैन्स हैं बेहद खुश

Archana Chaturvedi  |  May 5, 2023
अनुष्का शर्मा जल्द ही देने जा रही हैं एक गुड न्यूज, फैन्स हैं बेहद खुश

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा से ही अपने बोल्ड लुक्स और बयानों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस रही हैं। अनुष्का ने बॉलीवुड में अपने नाम की एक अलग पहचान बनाई है। अनुष्का शर्मा को लेकर एक खुशखबरी सामने आ रही हैं और फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं ये उनकी दूसरी प्रेग्रेंसी के बारे में तो नहीं हैं। तो हम आपको बता दें कि ये कयास सरासर बेबुनियाद हैं। 

दरअसल, अनुष्का शर्मा एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। क्योंकि अब अनुष्का के कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने की चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का शर्मा कान्स फिल्म फेस्टिवल के उस इवेंट में शिरकत करेंगी जिसमें दुनिया की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

भारत के फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने जानकारी दी है कि अनुष्का शर्मा फिल्म जगत के सबसे बड़े इवेंट का हिस्सा बनेंगी। फ्रांस के राजदूत ने अनुष्का और विराट कोहली से मुलाकात की। राजदूत ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा है, ‘विराट कोहली और अनुष्का से मिलकर अच्छा लगा, मैंने विराट को और टीम इंडिया को अपकमिंग टूर्नामेंट के लिए बधाई दिया और कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर अनुष्का शर्मा से डिस्कस किया।’ उन्होंने अनुष्का और विराट के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिसे ट्विटर पर शेयर भी किया है।

दिलचस्प बात यह है कि इस इवेंट में अनुष्का के साथ टाइटैनिक एक्ट्रेस केट विंसलेट भी नजर आएंगी। पिछले साल कान्स में दीपिका पादुकोण ने अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले लुक से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा था। दीपिका कान जूरी का भी हिस्सा थीं और उनके शेड्यूल के हिस्से के रूप में कई स्क्रीनिंग, पैनल चर्चा और पार्टियां थीं और अब इस साल अनुष्का शर्मा कान्स में डेब्यू करती नजर आ रही हैं। 

इस साल कान में भारतीय फिल्में कैनेडी और आगरा दिखाई जाएंगी। कान फिल्म महोत्सव इस साल 16 मई से 27 मई तक आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड की अन्य हस्तियों में प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, मल्लिका शेरावत, पूजा हेगड़े, तमन्ना भाटिया, अदिति राव हैदरी जैसी अभिनेत्रियां कान के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर चुकी हैं।

Read More From एंटरटेनमेंट