Celebrity Make Up

Birthday Special: अनीता हसनंदानी के 5 फेमस मेकअप लुक्स

Supriya Srivastava  |  Apr 14, 2021
Anita Hassanandani famous makeup looks, makeup Looks, Anita Hasnandani
एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) टीवी का जाना-माना चेहरा हैं। साथ ही उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। अनीता हसनंदानी को टीवी की फैशनिस्टा भी कहा जाता है। आज यानी 14 अप्रैल को अनीता हसनंदानी अपना 40 वां जन्मदिन मना रही हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वे बला की खूबसूरत नजर आती हैं। उन्हें देखकर कोई भी उनकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। हाल ही में अनीता हसनंदानी एक बेटे की मां बनी हैं। पूरी प्रेगनेंसी के दौरान और मां बनने के बाद भी उनके फेशियल ग्लो पर कोई अंतर नहीं आया है। अनीता हसनंदानी Anita Hassanandani जब भी टीवी पर नजर आईं, उनके आउटफिट्स और मेकअप लुक्स चर्चा का विषय बन गए। आज अनीता हसनंदानी के Birthday Special पर हम आपके लिए लेकर आये हैं उनके 5 फेमस मेकअप लुक्स। 
https://hindi.popxo.com/article/from-hina-khan-to-jenifer-winget-famous-tv-actresses-who-became-vamp-to-come-out-of-the-seedhi-saadi-image-in-hindi

शगुन वाला लुक

स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ पर दर्शकों ने अपना खूब प्यार लुटाया। इस सीरियल में अनीता हसनंदानी ने शगुन की भूमिका निभाई थी। जो पहले एक नेगेटिव कैरेक्टर था लेकिन बाद में पॉजिटिव हो गया। इस सीरियल में अनीता हसनंदानी की साड़ियों और मेकअप लुक्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं। आप भी देखिये ‘ये है मोहब्बतें’ से अनीता हसनंदानी का ये फेमस मेकअप लुक। 

नागिन वाला लुक

एकता कपूर के शो ‘नागिन’ में अब तक कई टीवी एक्ट्रेसेस नागिन का किरदार निभा चुकी हैं। इन्हीं में से एक हैं अनीता हसनंदानी। उन्होंने ‘नागिन 3’ में विशाखा नाम की नागिन का किरदार निभाया था। इस शो में उनका बेहद सबसे अलग था। इसके जरिए पहली बार अनीता हसनंदानी कर्ल बालों में नजर आईं। शो में उनका डार्क मेकअप लुक भी काफी पसंद किया गया।

ब्लू मैजिक लुक

अनीता हसनंदानी का ये लुक काफी इलेक्ट्रिफाइंग हैं। ब्लू कॉकटेल सीक्वेंस साड़ी के साथ ब्लू और मैटेलिक टील आईशैडो उन्हें एक अलग ही लुक दे रहा है। साथ में ब्लू बिंदी अनीता हसनंदानी के इस मेकअप लुक को कंप्लीट कर रही है। उनका यह लुक मॉडर्न होने के साथ काफी स्टाइलिश भी है। 

देसी गर्ल लुक

अनीता हसनंदानी का यह देसी गर्ल वाला लुक भी बेहद खूबसूरत है। इसमें अनीता ने काफी सिंपल मेकअप किया है। विंग्ड आईलाइनर के साथ ब्लश चीक्स। उनका हेयर स्टाइल भी काफी आसान है। अगर आपको कहीं जाने के लिए जल्दी तैयार होना है तो आप अनीता हसनंदानी के इस मेकअप लुक से प्रेरणा ले सकती हैं।

ब्राइडल लुक

सबसे आखिर में बारी आती है अनीता हसनंदानी के ब्राइडल लुक की। आपको बता दें कि अनीता ने रोहित रेड्डी से साल 2013 में शादी की थी। अपनी शादी में अनीता हसनंदानी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। आप भी देखिये अनीता हसनंदानी का यह ब्राइडल मेकअप लुक।   
https://hindi.popxo.com/article/famous-tv-actresses-successful-comeback-in-serial-in-hindi

Read More From Celebrity Make Up