Bridal Makeup

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी से पहले एंटीलिया में जमी संगीत की महफिल, देखें वीडियो

Supriya Srivastava  |  Mar 7, 2019
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी से पहले एंटीलिया में जमी संगीत की महफिल, देखें वीडियो

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं। पिछले कई दिनों से अंबानी परिवार में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री- वेडिंग फंक्शन्स की धूम है। साल 2018 में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी पीरामल ग्रुप के चिराग आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। ये शादी उस साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। ईशा अंबानी की कभी न भूलने वाली शादी के बाद मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी को भी यादगार बना देना चाहते हैं। स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में शानदार प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद अब मुंबई स्थित एंटीलिया हाउस में दोनों के संगीत की शानदार महफिल जमी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए।  

श्रेया घोषाल ने जमाया रंग

स्विट्जरलैंड में हुए आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री- वेडिंग फंक्शन की थीम जहां विंटर वंडरलैंड थी। वहीं इस बार संगीत पार्टी की थीम को पूरी तरह से इंडियन रखा गया। संगीत में लगभग 1600 मेहमान शामिल हुए। इस दौरान बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज़ में कई बेहतरीन परफॉर्मेंस दीं। उनके साथ “इंडियन आइडल सीजन 5” फेम स्वरूप खान और “इंडियन आइडल सीजन 10” के विनर सलमान अली ने भी संगीत की महफिल में रंग जमाया।

 

होने वाली दुल्हन श्लोका मेहता भी अपने संगीत पर काफी खूबसूरत लग रही थीं।

शादी की रस्मों के लिए एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था। देखें, एंटीलिया का खूबसूरत नज़ारा…

आकाश और श्लोका की संगीत पार्टी में बॉलीवुड किंग शाह रुख खान भी अपनी पत्नी गौरी खान के साथ एंटीलिया पहुंचे। पार्टी में इंडियन थीम को फॉलो करते हुए शाह रुख जहां ब्लैक शेरवानी में नज़र आए वहीं गौरी रेड कलर की खूबसूरत लहंगा- चोली पहने नज़र आईं।

9 मार्च को लेंगे सात फेरे

मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को अपनी मंगेतर श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबरों की मानें तो शादी से पहले श्लोका मेहता की मेहंदी सेरेमनी जियो वर्ल्ड सेंटर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा इसी सेंटर में आकाश और श्लोका की शादी भी होगी। इस शाही शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के भी दिग्गज शामिल होंगे। इसके बाद 11 मार्च को जियो वर्ल्ड सेंटर में ही दोनों की रिसेप्शन पार्टी भी रखी जाएगी। शादी के लिए जियो गार्डन में फूलों से बना फाउंटेन सजा दिया गया है। आप भी देखें वेडिंग वेन्यू की ये खूबसूरत तस्वीर…

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें- 

किसी परीकथा से कम नहीं आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का प्री- वेडिंग फंक्शन, देखें तस्वीरें

वीडियोः ईशा अंबानी की शादी में शाहरुख, आमिर और अमिताभ बच्चन ने मेहमानों को परोसा खाना

रवीना टंडन ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, पति को किया खास अंदाज़ में एनिवर्सरी विश

Read More From Bridal Makeup