Bridal Makeup

शादी के दिन रेड लिपस्टिक लगाना है तो वुड बी ब्राइड याद रखें ये टिप्स, नहीं होगी कोई ब्यूटी मिस्टेक

Garima Anurag  |  Aug 2, 2022
वुड बी ब्राइड के लिए रेड लिपस्टिक

ब्राइडल फैशन और मेकअप में रेड की अपनी खास जगह है। आजकल दुल्हन अगर अपने आउटफिट को पेस्टल शेड में पहन रही हैं वो मेकअप के साथ बोल्ड लुक अपनाना पसंद कर रही हैं और जो रेड कलर जैसे बोल्ड और ट्रेडिशनल कलर का आउटफिट अपना रही हैं वो मिनिमम मेकअप से अपने लुक को बैलेंस करना पसद करती हैं। 

शादी के साथ हल्दी, मेहंदी, गृह प्रवेश या रिसेप्शन, ऐसे कई मौके हैं जब दुल्हन रेड लिप्सटिक लगा सकती है। रेड लिप्स लगाने के पहले अगर इन बातों का ख्याल रखा जाए तो दुल्हन अपने ब्राइडल लुक्स को हर ब्यूटी मिस्टेक से बचा सकती है। 

साभार- इंस्टाग्राम

बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाने के पहले नोट करें कि क्या चीजें करना सही है और क्या चीजें करना सही नहीं है-

रेड लिपस्टिक के साथ याद रखें ये बात

1. मार्केट में हर तरह का रेड शेड है। किसी और के रेड लिपस्टिक या शेड को देखकर अपना शेड तय न करें। अपने स्किन टोन के अनुसार रेड कलर चूज करें।

2. बोल्ड लिप कलर जैसे रेड लगाते हुए एक्सपर्ट लिप्स को लाइन करने के लिए लिप लाइनर यूज करने की सलाह देते हैं।

3. रेड लिपस्टिक लगाने के पहले लिप्स पर लिप बाम या फिर लिप प्राइमर जरूर लगाएं। इससे लिप्स स्मूद रहते हैं और लिपस्टिक लगाना आसान हो जाता है। लिप प्राइमर यूज करने से लिप्सटिक ज्यादा देर तक लगा रहता है।

4. बोल्ड लिप कलर को हमेशा ब्रश से लगाएं। ब्रश से लिपस्टिक लगाने से लिप्स क्लीन दिखते हैं। 

5. लिप्स के आसपास कंसीलर या फाउंडेशन लगाने से लुक क्लीन दिखता है।

साभार- इंस्टाग्राम

इन बातों को करने से बचें

1. रेड लिपस्टिक के साथ ग्लॉस लगाने से बचें। ग्लॉसी रेड लिप्स बहुत आसानी से फैल जाता है और ये मैट फिनिश लिपस्टिक के मुकाबले ज्यादा देर टिक भी नहीं पाता है।

2. अपने लुक्स को बोल्ड रेड लिप्स से गॉर्जियस बनाना है तो रेड लिप्स के अलावा किसी और फीचर को हाइलाइट न करें। आंखों को भी हाइलाइट न करें।

3. रेड ही नहीं किसी भी बोल्ड लिप कलर को लगाने के पहले लिप्स को एक्सफॉलिएट करना न भूलें। फटे हुए लिप्स पर बोल्ड लिप कलर कभी अच्छे नहीं दिखते हैं।

4. लिप्स पर बोल्ड लिप कलर लगाने के पहले फाउंडेशन लगाना अच्छी बात है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फाउंडेशन का शेड बहुत लाइट न हो। ऐसा होने पर रेड का शेड चेंज होने का डर नहीं होता है।

5. लिप्स को लाइन करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि लाइनर ओवर यूज न हो या लिप्स का  शेप नैचुरल से अलग न आए। इससे लिप्स फेक दिखने लगेंगे।

Read More From Bridal Makeup