Make Up Products

रेड और पिंक से अलग 2021 में इन बोल्ड लिपस्टिक शेड्स को दें मौका

Megha Sharma  |  Jan 29, 2021
रेड और पिंक से अलग 2021 में इन बोल्ड लिपस्टिक शेड्स को दें मौका
हम सब जानते हैं कि 2020 में सभी लोगों का चेहरा मास्क से छिपा रहा है और शायद 2021 भी कुछ अलग नहीं होने वाला है लेकिन फिर भी हम सभी ने मास्क के साथ नए नॉर्मल में जीना सीख लिया है। इसी का नतीजा है कि लिपस्टिक एक बार फिर बिजनेस में लौट आई है और हमने इसे मास्क के नीचे लगाए रखने का भी तरीका खोज लिया है। हालांकि, अब वक्त है अपनी लिपस्टिक किट को अपडेट करने का।
दरअसल, हम सब जब भी लिपस्टिक (Lipstick) के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले रेड और पिंक शेड ही आते हैं? अगर आप अभी भी इस सेफ जोन में फंसी हुई हैं तो 2021 में आपको इस जोन से बाहर निकलने की जरूरत है।
लिपस्टिक का सही शेड इस लुक को ब्रेक करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप एजियर और बोल्ड च्वॉइस लें। आप इस साल कुछ डीप कलर स्पेक्ट्रम या फिर ब्राउन के वार्म शेड्स को चुनें। आप चाहें तो वाइन, प्लम या फिर पर्पल आदि कलर्स के साथ शुरुआत कर सकती हैं। वहीं अगर आप एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो इलेक्ट्रिक ब्लू या फिर चारकोल ग्रे या ब्लैक जैसे कलर्स का चुनाव कर सकती हैं। 
अगर आपको बोल्ड शेड्स (Bold Lipstick Shades) को लेकर शुरुआत करने के लिए इंस्पिरेशन चाहिए तो हम यहां आपके लिए कुछ लुक्स लेकर आए हैं, जो हमेशा सेफ प्ले नहीं करते हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं कुछ सेलेब्स की बोल्ड लिपस्टिक के साथ ये शानदार पिक्स।

2021 में ट्राई करें ये बोल्ड लिप लुक्स- 5 Bold Lipstick Shades you Should Try in 2021 in Hindi

सारा अली खान का ब्लू लिपस्टिक लुक

Instagram

ये एक बहुत ही बोल्ड शेड है और इसे आप रोजाना नहीं लगा सकती हैं लेकिन अगर आप अपनी गर्ल गैंग के साथ हैंगआउट कर रहे हैं या फिर कहीं बाहर जा रही हैं तो आप इस लुक को जरूर ट्राई कर सकती हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/amitabh-bachchan-grand-daughter-navya-naveli-reacted-poland-ban-on-abortion-law-in-hindi-938728

सोनम कपूर का डीप बर्गंडी लिप लुक

Instagram

यह कॉमन नहीं है लेकिन ये कलर पूरी तरह से रेड भी नहीं है। शायद ये बोल्ड लिपस्टिक है, जिसे भारतीय महिलाएं पसंद करती हैं। साथ ही ये बहुत वर्सेटाइल भी है। ये किसी भी आउटफिट के साथ पहनी जा सकती है और हर तरह के दिन या लुक के लिए परफेक्ट है।

https://hindi.popxo.com/article/amazing-ways-to-make-bikini-wax-less-painful-in-hindi

रिहाना का इलेक्ट्रिक मॉव लुक

Instagram

इस कलर को सॉफ्ट लिलैक के साथ मिक्स ना करें क्योंकि ये शेड काफी ब्राइट और पेपी है। ये काफी हद तक नियॉन पर्पल है। साथ ही ये उन महिलाओं के लिए बिलकुल नहीं है जिन्हें सेफ मेकअप गेम पसंद है।

https://hindi.popxo.com/article/munakka-khane-ke-fayde-in-hindi

सारा अली खान का डीप पर्पल लुक

Instagram

ये मिनेनियल स्टार हमेशा ही स्पॉलाइट ग्रैब कर लेती है और कलर्स से कभी नहीं डरती। ब्लू से लेकर पर्पल तक या फिर महागोनी वह हर तरह के बोल्ड शेड में दिखाई देती हैं। अगर सारा बोल्ड शेड्स को कॉन्फिडेंटली पहन सकती हैं तो आप क्यों नहीं।

अरलेनिस सोसा डीप क्रिमसन

Instagram

इलेक्ट्रिक, एजी और एसेंट्रिक शेड आपके पास जरूर होना चाहिए। ये हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है, क्रिमसन जरूर आपकी लिपस्टिक किट में होना चाहिए।  
POPxo की सलाह: MyGlamm के इन लिपस्टिक शेड्स के साथ अपने मेकअप गेम को करें अप।

Read More From Make Up Products