ADVERTISEMENT
home / Fitness
मुनक्का के फायदे, Munakka ke Fayde, मुनक्का खाने के नुकसान, Raisins in Hindi

जानिए सेहत के लिए मुनक्का के फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका – Munakka ke Fayde

मिठास और कई तरह के पौष्टिक तत्व से भरपूर मुनक्का (munakka in hindi) शरीर में ऊर्जा बढ़ाने से लेकर हाजमा तक ठीक करने में मददगार होता है। इसका स्वाद जितना अच्छा होता है उससे भी कई ज्यादा दाख खाने के फायदे हैं। जी हां, दूसरे ड्राईफ्रूट्स की तरह मुनक्के का सेवन भी सेहत को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सबसे बढ़िया विकल्प है। इसमें बेहद कम फैट होता है लेकिन एनर्जी एकदम हाई देता है। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे मुनक्का के फायदे बहुत से हैं, जिसके बारे में यहां हम आपको विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं। यहां हम बात करेंगे मुनक्का के लाभ और साथ ही मुनक्का के बीज के फायदे और नुकसान के बारे में भी।

मुनक्का क्या है?

मुनक्का अंगूर के जरिए ही बनाया जाता है। ये अंगूरों को विशेष रूप से सुखाने के बाद प्राप्त होता है। अंगूर के सभी गुण मुनक्का (munakka in hindi) में होते हैं। मुनक्के को दाख, मुनक्का, द्राक्षा आदि के नाम से पुकारा जाता है। बड़े आकार के अंगूर सूखने पर दाख, द्राक्षा या मुनक्का कहलाते हैंमुनक्का मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं – पहला लाल मुनक्का, जोकि लाल अंगूरों से तैयार किया जाता है और ये स्वाद में पूरी तरह से मीठा होता है। दूसरा काला मुनक्का, जोकि काले बड़े अंगूरों से तैयार होता है और ये खाने में थोड़ा खट्-मीट्ठा होता है। वैसे दोनों ही प्रकार के मुनक्का बहुत लाभदायक माने जाते हैं। 

ADVERTISEMENT

मुनक्का खाने का सही तरीका – How to Eat Munakka in Hindi

हर चीज को खाने का एक तरीका होता है और साथ ही एक नियम भी। क्योंकि हर चीज एक तरह से असर नहीं करती है। आप अगर मुनक्का का सेवन (munakka benefits in hindi) रोजाना करना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप इसका सेवन उचित मात्रा में ही करें। नहीं तो ये आपको नुकसान भी पंहुचा सकती है। तो आइए जानते हैं मुनक्का खाने की विधि यानि कि मुनक्का खाने के तरीके के बारे में –
  • आमतौर पर एक दिन में 10 -12 मुनक्का और वो भी भीगा हुआ खाना चाहिए।
  • मुनक्का को आप चाहें तो सीधा भी खा सकते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में नहीं।
  • मुनक्के का सेवन दूध के साथ किया जा सकता है।
  • भीगे मुनक्का के फायदे एक-दो नहीं बल्कि बहुत से है। इसीलिए रात को 10 मुनक्का पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। 
  • आप अपने मिल्क शेक में भी मुनक्का को डालकर पी सकते हैं। 
  • अच्छी नींद के लिए आप रात को इसका सेवन दूध में डालकर करें।
  • दिल को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए रात को दूध के साथ इसका सेवन किया जा सकता है।
  • मुनक्का को आप जिस पानी में भिगोते है उसका सेवन भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। मुनक्का का पानी पीने के फायदे बहुत है।
https://hindi.popxo.com/article/ajwain-ke-fayde-nuksan-in-hindi

मुनक्का खाने के फायदे – Munakka Khane ke Fayde

आयुर्वेद में मुनक्का के लाभ के बारे में काफी कुछ बताया गया है। इसमें कहा गया है कि मुनक्का कई गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म करने का काम करता है। अंगूर को सुखा कर बनाई जाने वाली किशमिश कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती है। इसको खाने से रक्त की वृद्धि होती है और वायु, पित्त, कफ दोष दूर होते हैं। तो आइए जानते हैं मुनक्के के फायदे (munakka benefits in hindi) के बारे में –

Munakka Khane ke Fayde

मुनक्का और दूध के फायदे

मुनक्का और दूध का कॉम्बिनेशन आयुर्वेद में कई बीमारियों के उपचार हेतु बनाया गया है। दूध में मुनक्का डाल कर पीने से पेट ठंडा रहता हैं और पेट से संबंधित बीमारियां कम होती हैं। इसी के साथ मुनक्के को दूध में अच्छे से उबालकर इसका सेवन करने से शरीर के अंदर मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं।

ADVERTISEMENT

मुनक्का भिगोकर खाने के फायदे

मुनक्का की तासीर गर्म होती है इसीलिए उसे पानी में भिगोकर खाने का सलाह दी जाती है। वैसे भीगे मुनक्का के फायदे भी बहुत हैं। इसमें फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स एवं एन्टी ऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन ई एवं सेलेनियम की बहुलता होती है, जोकि हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है।

बादाम मुनक्का खाने के फायदे

मुनक्का खाने से शरीर में जबरदस्त एनर्जी आ जाती है। इसके लिए बादाम के छिलके उतारकर, मुनक्का के बीज निकालकर पेस्‍ट बना लें और इसे खाएं। आप इस चटनी या पेस्ट को दूध के साथ भी ले सकते हैं। इससे यौन दुर्बलता कम होती है और शरीर एनर्जेटिक बनता है।

munakka benefits in hindi

प्रेगनेंसी में मुनक्का खाने के फायदे

मुनक्के में कैल्शियम और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। प्रेगनेंसी में मुनक्का खाने से गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डियों को मजबूती मिलती है और साथ ही उनकी हड्डियों में ताकत भी आती है। इससे बच्चे का विकास भी अच्छे से होता है। 

ADVERTISEMENT

गर्मियों में मुनक्का खाने के फायदे

मुनक्के की तासीर भले गर्म होती है लेकिन इसे भीगोकर प्रयोग करने से प्यास शांत हो जाती है और यह गर्मी और पित्त को ठीक करता है। यह पेट और फेफड़ों के रोगों में भी बहुत लाभकारी है।

खाली पेट मुनक्का खाने के फायदे

सुबह खाली पेट मुनक्का खाने से अम्लपित्त में राहत, जलन दूर करने, सिर दर्द दूर करने, रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, पेशाब की रुकावट खोलने आदि में बेहद कारगर है। भीगे मुनक्के में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं यह सर्दी, खांसी ठीक करने में मददगार होते हैं।

https://hindi.popxo.com/article/muh-ke-chalo-ka-gharelu-upay-in-hindi

कब्ज में मुनक्का का प्रयोग

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने में मुनक्का काफी फायदेमंद है। मुनक्का में फाइबर के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है जो स्वाभाविक रूप से कब्ज को कंट्रोल करने में मदद करता है।

मुनक्का के फायदे किडनी में

मुनक्का का पानी पीने के फायदे के बारे में बात करें तो ये किडनी स्टोन के में काफी मददगार है। रात के समय में 5-6 मुनक्के को पानी में भीगो कर रख दें। सुबह उठकर खाली पेट मुनक्के निकालकर उसका पानी पी लें। 1 महीने लगातार ऐसा करने से किडनी संबंधी रोग जल्द ही ठीग हो जायेंगे।

ADVERTISEMENT

शुगर में मुनक्का खाने के फायदे

मुनक्का मीठा होता है इसीलिए डाबिटिज में इसे बहुत से लोग नहीं खाते हैं। लेकिन अगर आप इसे संतुलित आहार के साथ ड्राईफ्रूट्स में खा रहे हैं, तो मुनक्का आपका शुगर लेवल बैलेंस रखने का काम करेगा।

अंजीर और मुनक्का के फायदे

मुनक्का और अंजीर काफी फायदेमंद होता है

। इसे साथ में खाने से रक्त संबंधी विकार ठीक हो जाते हैं। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में खून बढ़ता है और साथ ही शुद्ध भी रहता है। इसके लिए 10 मुनक्के और 5 अंजीर 200 मिलीलीटर दूध में उबालकर खा लें, फिर ऊपर से उसी दूध का सेवन करें।

दांतों के लिए मुनक्का के फायदे

दांतो के लिए मुनक्का बेहद फायदेमंद है। मुनक्का मुंह में बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है। क्योंकि मुनक्के में फाइटोकेमिकल होता है जोकि हर तरह की दांत की समस्याओं के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/dant-dard-ke-gharelu-upay-in-hindi

किशमिश और मुनक्का में अंतर

किशमिश और मुनक्का दोनों ही अंगूर को सुखा कर बनते हैं और दोनों में ही बराबर ही पोष्टिक तत्व भी पाये जाते हैं। लेकिन आयुर्वेद और साइंस दोनों का ही इनके अंतर के बारे में अलग-अलग मानना है। तो आइए जानते हैं किशमिश और मुनक्का में अंतर के बारे में –

Difference Between Kismis And Munakka In Hindi

 

ADVERTISEMENT

मुनक्का

किशमिश

मुनक्का बड़े अंगूरों को सुखा कर बनाया जाता है 

किशमिश छोटे अंगूरों को सुखा कर बनाई जाती है।

इसमें बीज पाए जाते हैं।

इसमें बीज नहीं पाए जाते हैं।

मुकक्का लाल और काले रंग का होता है।

किशमिश ज्यादातर हल्की पीली,हरी और भूरे रंग की होती है। 

आयुर्वेद में मुनक्का को अधिक फ़ायदेमंद माना गया।

जबकि साइंस दोनों के गुणों को बराबर मानती है।

https://hindi.popxo.com/article/piles-causes-symptoms-and-treatment-in-hindi

मुनक्का खाने के नुकसान – Munakka ke Nuksan

अति तो हर चीज की बुरी होती है। इसीलिए अगर आप मुनक्का का सेवन (munakka in hindi) भी तय मात्रा में नहीं करेंगे तो आपको इसके साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ सकते हैं। अधिक मात्रा में मुनक्का खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है। इससे वजन अधिक बढ़ सकता है, इसके अलावा डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लीवर की समस्या भी पैदा हो सकती है। इसलिए हमेशा मुनक्के का सेवन उचित मात्रा में ही करें। इसी तरह मुनक्का के बीज के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं।

Munakka ke Nuksan

मुनक्का के बीज खाने के नुकसान

  • मुनक्का के बीज चबा-चबाकर न खाने से पेट में दर्द हो सकता है। 
  • मुनक्का के बीज के सेवन से उल्टी भी आ सकते हैं।
  • इससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैँ।
  • तासीर गर्म होने की वजह से इसके अत्यधिक सेवन से आपको एक्ने, पिंपल्स आदि स्किन संबंधी समस्यायें भी हो सकती हैं।
  • ज्यादा मात्रा में मुनक्का का बीज खा लेने से दस्त भी लग सकते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/benefits-of-kishmish-or-raisins-for-health-in-hindi

ADVERTISEMENT

मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान जुड़े सवाल-जवाब

मुनक्का कब खाना चाहिए?

मुनक्का का सेवन सुबह के समय करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। मुनक्का को रात में पानी में भिगो कर रख दें। सुबह 5-6 भीगे मुनक्के (munakka in hindi) खाने से शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।

मुनक्का की तासीर कैसी होती है?

मुनक्का की तासीर गर्म होती है। इसे कई तरह की दवाई में इस्तेमाल भी किया जाता है। भीगे मुनक्का खाने से इसकी गर्म तासीर शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती है।

क्या मुनक्का के बीज खाने चाहिए?

जी हां, मुनक्का के बीज खाने के बहुत फायदे हैं। इसे अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाने से कई तरह के रोगों से छुटकारा मिलता है।

मुनक्का खाने से पेट साफ होता है क्या?

जिन लोगों को पेट साफ नहीं होता है या जिन्हें कब्ज की शिकायत हो, उन्हें रोजाना सुबह भीगे मुनक्के का सेवन जरूर करना चाहिए।

मुनक्का कितना खाना चाहिए?

रोजाना 5 से 8 मुनक्का तक का सेवन करना फायदेमंद हैं। मुनक्का की तासीर गर्म होती है, इसीलिए इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

मुनक्का दाख खाने से क्या फायदा?

मुनक्का दाख से कई तरह की शक्तिवर्धक टॉनिक द्राक्षासव बनती है। ये कई रोगों की दवाईके रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि मुनक्क दाख में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।

कब्ज में मुनक्का का प्रयोग?

रोजाना खाली पेट भीगे मुनक्का खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। क्योंकि मुनक्के में फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है और ये पाचन सही रखने के साथ शरीर की गंदगी को भी बाहर निकाल देता है।

https://hindi.popxo.com/article/aloe-vera-ke-fayde-nuksan-in-hindi

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

28 Jan 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT