मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो सौ प्रतिशत हमारे भारत देश की अपनी उपज है। बिहार के दरभंगा इलाके में इसकी खेती की जाती है। अंग्रेजी में इसे फॉक्स नट्स कहते हैं। यह जापान, कोरिया और रूस के भी कई भागों में पाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि कमल के बीज को ही मखाना कहते हैं? जी हां, यह कमल बीज ही होता है। यह तालाब के कीचड़ में उगता है। इसकी उपज आसान नहीं होती है। किसानों को इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही उपज होने के बाद भी इसके निर्यात में काफी कठिनाई होती है। वज़न में काफी हल्का और उजले रंग का होने के कारण इसे रूई फल भी कहा जाता है।
मखाना एक ऐसा पौष्टिक फल है, जो शरीर को न केवल ऊर्जा देता है, बल्कि काफी स्वादिष्ट भी होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी रेगुलर बेसिस पर इसका सेवन करती हैं। वैसे बात सेलिब्रिटीज़ की करें तो करीना कपूर खान के अलावा और भी बहुत से सेलिब्रिटीज़ की डाइट में मखाने का खास हिस्सा है। दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ तक, मखाने को पौष्टिक तरीके से खाना पसंद करती हैं। मखाना को हल्का फ्राई करके स्नैक्स के रूप में भी खूब खाया जाता है। मखाने का रोज़ाना सेवन करने से वज़न भी नियंत्रित रहता है। इसे अपने साथ रखना आसान होता है और सबसे खास बात कि यह स्वादिष्ट भी होता है। तो आइए, आज आपको इस आलेख में मखाने के फायदे (makhane ke fayde) से अवगत कराते हैं कि आखिर क्यों डॉक्टर भी हर दिन एक मुट्ठी मखाना खाने की सलाह देते हैं। मखाना ही नहीं, इसके बीज को भी सुखाकर खाया जा सकता है। व्रत में भी लोग मखाने का सेवन करते हैं। इनको हल्का भूनकर या मीठी खीर बनाकर भी खा सकते हैं।
मखाना के पोषक तत्व - Nutrients of Makhana in Hindi
स्वास्थ्य के लिए मखाना के फायदे - Makhana Benefits in Hindi
मखाना स्वास्थ्य का खजाना है। मखाना खाने के फायदे (makhana khane ke fayde) के बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। जानिए, मखाने के स्वास्थ्य लाभ।
वजन नियंत्रण
दिल की बीमारी से छुटकारा
मखाने के फायदे दिल की बीमारी के मरीज को भी मिलता है। हृदय रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एलेक्लाइड व अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जिनकी वजह से दिल की बीमारी होने की गुंजाइश कम हो जाती है। राय दी जाती है कि दिल के मरीजों को हर दिन एक मुट्ठी मखाना ज़रूर खाना चाहिए। मखाने में मैग्नीशियम, ऑक्सीजन और फोलेट भी पाए जाते हैं, जो दिल की बीमारी को कम करने में सहायक होते हैं।
हाथ पतले करने के उपाय
किडनी की बीमारी में फायदा
मखाने में एल्कलाइड, लिएसिनीन, आइसोलिएंसीन और नेफ्रीन पाए जाते हैं, जिन्हें लीवर के लिए अच्छा माना जाता है। ये तत्व लीवर को खून रिफाइन करने में मदद करते हैं और बाद में यही खून किडनी तक पहुंचता है। यही वजह है कि मखाने का नियमित सेवन करने से किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या नहीं होती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह होती है कि किडनी की किसी भी तरह की परेशानी को खत्म करने के लिए मखाना का प्रयोग होना चाहिए।
स्ट्रेस करे दूर
आजकल की दिनचर्या में तनाव मुक्त रहना मुश्किल है, ऐसे में मखाने के गुण हमारे लिए काफी मददगार साबित होता है। ऐसे में कई बार हम इमोशनल ईटर बन जाते हैं और कुछ भी खाने लग जाते हैं, जिससे हमारा स्वास्थ्य ख़राब होता है। डॉक्टर कहते हैं कि मखाना उस स्ट्रेस को कम करता है और आपको ख़राब खाने से बचाता है। इस वजह से भी मखाना खाने की सलाह दी जाती है।
कैमोमाइल चाय पीने के फायदे
मसूड़े को मजबूत
मखाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और विटामिन ए के गुण पाए जाते हैं। इसलिए यह मसूड़ों के लिए काफी अच्छा होता है। मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल प्रभाव पाए जाते हैं। मखाने के फायदे (makhana ke fayde) मसूड़े संबंधित सूजन और बैक्टीरियल प्रभाव के कारण होने वाली सड़न को रोकने में भी मिलता है। यही नहीं, इसके सेवन से मसूड़ों में खून आने और दूसरी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।
नींद की बीमारी में राहत
हममें से कई लोग नींद की बीमारी से परेशान रहते हैं। ऐसे में मखाना खाने से काफी लाभ होता है । उसकी वजह यह है कि मखाना खून को साफ कर देता है और शरीर को ठंडा करता है। इसके बाद यह सभी तंत्रिकाओं को तरोताजा कर देता है और सारे विकारों को दूर करता है, जिसकी वजह से अनिद्रा और बेचैनी जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
हेल्दी फैट वाले खाद्य पदार्थ का सेवन
मजबूत हड्डियों के लिए
मखाना में आयरन और विटामिन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसकी वजह से शरीर में होने वाले दर्द में काफी राहत मिलती है। मखाने में कैल्शियम की मात्रा भी अधिक होती है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है, जिसकी वजह से सारी हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे कमर, हड्डियों व घुटनों में दर्द जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
प्रेग्नेंसी के लिए
डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को मखाना खाने की राय ज़रूर देते हैं। मखाना में फोलिक एसिड, आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। गर्भवती महिलाओं को हर दिन इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए।
कब्ज को दूर करें - Relieve Constipation
मखाने में कई पोषक तत्वों के साथ ही फाइबर की भी प्रचुर मात्रा होती है, जो कब्ज जैसी परेशानी को दूर करने में काफी सहायक होती है। कब्ज की शिकायत से छुटकारा पाने के लिए मखाने का सेवन ज़रूर करें।
लूज़ मोशन - Loose Motion
मखाने में जरूरी एंटी डायरियल प्रभाव पाए जाते हैं इसलिए माना जाता है कि इसके सेवन से डायरिया और लूज़ मोशन जैसी समस्याओं से आसानी से निजात मिलती है।
रेड वाइन पीने के फायदे
मखाने के फायदे शुगर में
डायबिटीज़ या शुगर में डॉक्टर हमेशा मखाना खाने की सलाह देते हैं। इसकी वजह है कि मखाना में पाए जाने वाले रेजिस्टेंस स्टार्च में हाइपोग्लाइसेमिक होता है। इसकी वजह से शरीर में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित किया जाता है। इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
कई शोधों में पता चला है कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए डाइट में रोजाना मखाने को शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें जो एल्कलाइड मौजूद होता है, वह हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों को खत्म करता है।
बालों के लिए मखाना के फायदे
मखाना न केवल शरीर के लिए बल्कि स्वस्थ बालों का भी बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों से बालों को पोषण मिलता है, वे चमकदार बनते हैं और उनकी उम्र भी बढ़ती है।
मुंह की बदबू के लिए घरेलू नुस्खे
Coconut Milk & Green Apple Shampoo
INR 199 AT POPxoत्वचा के लिए मखाना के फायदे - Skin Benefits of Makhana in Hindi
मखाना आपके चेहरे को भी काफी पोषण देता है। यह आपकी त्वचा को सुरक्षित रखने में भी सहायक होता है। यह आपके शरीर और त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाता है। साथ ही रेगुलर एजिंग की समस्या से भी मुक्त करता है। इतना ही नहीं, मखाने में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा से संबंधित समस्याओं में काफी लाभदायक होते हैं। मखाने में पाए जाने वाले सभी एंटी ऑक्सीडेंट्स त्वचा को अच्छा इफेक्ट देते हैं और यही आपको झुर्रियों से भी बचाते हैं।
(कीजिए अपनी स्किन की देखभाल POPxo के बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ ....)
Aloe Vera Face Pack
INR 199 AT POPxoमखाने खाने की विधि - Makhana Khane ka Tarika
मखाने को कई रूपों में इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन सबसे ज्यादा इसे भूनकर खाया जाता है। इसके लिए कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें, मखाने और काला नमक डालकर फ्राई कर लें। आप चाहें तो इन्हें एयर टाइट डिब्बे में भी काफी दिनों तक रख सकते हैं। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि डिब्बा एयरटाइट ज़रूर हो वर्ना मखाने पसीज जाएंगे।
आप इन्हें नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं। मखाने की खीर भी बना सकते हैं, उसके अलावा मशरूम के साथ भी इसके कई व्यंजन बनते हैं। इन्हें मलाईदार व्यंजनों में खासतौर पर प्रयोग किया जाता है। मखाने की दाल पंजाबियों में दाल मखनी के रूप में बहुत लोकप्रिय है। मखाने को व्रत का पॉपकॉर्न कहा जाता है। मखाने की यह भी खूबी होती है कि यह हल्का होता है, इसलिए इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। लेकिन एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि मखाने को स्नैक्स के तौर पर ही खाएं। मखाने की तासीर ठंडी होती है। इसलिए आप इसे सर्दियों और गर्मियों, दोनों सीज़ंस में खा सकते हैं।
मखाने के नुकसान - Makhana Khane ke Nuksan
नि:संदेह मखाने के लाभ कई हैं। लेकिन मखाने के सेवन को लेकर यह भी जानना जरूरी है कि कई मामलों में मखाने के नुकसान भी हैं मखाने का अधिक सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है।
- मखाना कब्ज में फायदेमंद होता है लेकिन अगर इसका अत्यधिक सेवन किया गया तो इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं । यह गैस व पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
- इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप एलर्जी जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही मखाना खाएं। कई लोगों को मखाने से एलर्जी की समस्या भी हो जाती है क्योंकि इसमें पोटैशियम की अधिक मात्रा होती है।
- मखाने में एक तरह का एस्टेरॉयड भी होता है, जिसकी वजह से इसका अधिक सेवन करने से मुंह में जलन हो सकती है।
- शुगर के मरीज़ों को भी डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही मखानों का सेवन करना चाहिए।
मखाने से जुड़े सवाल और जवाब
1. क्या मखाना खाने से कमजोरी जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है?
जवाब: जी हां, बिल्कुल मिलता है। मखाना एक अच्छी ऊर्जा का स्रोत है। इसमें मौजूद प्रोटीन मसल्स बनाने और आपको फिट रखने में मदद करता है। इसलिए यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है।
2. खाली पेट मखाने खाने के फायदे क्या हैं?
जवाब: दरअसल, मखाना खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का ही होता है। हर दिन अगर सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो इससे मधुमेह जैसी बीमारी से फौरन छुटकारा मिल जाता है।
3. क्या यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार होता है?
जवाब: बिल्कुल, मखाने में फ्लेवोनॉयड्स और मेटाबोलाइट होते हैं। इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है।
4. क्या यह शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है?
जवाब: जी हां, इसकी वजह है कि इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है। साथ ही मैग्नीशियम भी होता है। यह शरीर से सूजन और बैक्टीरिया को मिटाने में मदद करता है।
5. मैंने सुना है कि यह भूख की बीमारी में भी सहायक होता है?
जवाब: जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। जिन लोगों को भूख न लगने की बीमारी है, उन्हें डॉक्टर मखाना खाने की सलाह देते हैं। इससे अच्छी ऊर्जा मिलती है और भूख भी बढ़ती है। व्यक्ति धीरे-धीरे बाकी खाने की तरफ आकर्षित होता है। इसलिए डॉक्टर भूख न लगने वाले मरीजों को हर दिन मखाना खाने की राय देते हैं।
... अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि POPxo आ गया है 6 भाषाओं में ... तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा -
अंग्रेजी,
हिन्दी,
तमिल,
तेलुगू,
बांग्ला और
मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।