ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जिन लोगों के सामने वाले दांतों के बीच में होता है गैप, उनमें एक से बढ़कर एक होती हैं खूबियां

जिन लोगों के सामने वाले दांतों के बीच में होता है गैप, उनमें एक से बढ़कर एक होती हैं खूबियां

हमारे चेहरे की खूबसूरती में जिस तरह आंखें, आईब्रो, नाक और होंठ महत्वपूर्ण होते हैं, उसी तरह हमारे दांतों की भी बेहद अहम भूमिका होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये दांत सुंदरता के साथ हमारे भविष्य के राज भी बताते हैं? आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों के सामने वाले दोनों दांतों के बीच गैप होता है और आप उसे दांतों की एक खराबी समझकर इग्नोर कर देते हैं। पर समुद्रशास्त्र के अनुसार सामने वाले दोनों दांतों के बीच में रहने वाली इस खाली जगह को भाग्यशाली बताया गया है। तो आइए ऐस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट संजय मिश्र से जानते हैं इस गैप से जुड़ी खूबियों के बारे में –

  • पहली खूबी तो यह है कि जिन लोगों के ठीक सामने के दांतों में सामान्य से ज्यादा गैप या खाली जगह होती है, वे लोग किस्मत के काफी धनी होते हैं।
  • दूसरी खूबी है, ये लोग अपनी लाइफ में सफलता के उच्च शिखर तक पहुंचते हैं।
  • तीसरी खूबी है इनकी इंटेलीजेंस। ये हर उस कठिन से कठिन परेशानी को हल कर सकते हैं, जिसे कई लोग मिलकर भी समझ नहीं पाते। ऐसे लोग दिमाग के काफी तेज होते हैं और अपनी बुद्धि- कौशल के दम पर काफी आगे बढ़ते हैं।
  • चौथी खूबी है इनका सोशल सर्कल। ढेर सारे दोस्त, रिश्तेदार, पड़ोसी, कुलीग… सबको खुद से जोड़े रखना ये बखूबी जानते हैं।

ये भी पढ़ें – हाथ के अंगूठे से पता चलती हैं आपके नेचर की ये 11 बातें

  • पांचवी खूबी है इनकी जिंदादिली। ये लोग अपने जीवन को भरपूर एंजॉय करते हैं और बिना किसी चिंता या परेशानी के अपनी जिंदगी चैन और सुकून से जीते हैं।
  • इनकी छठी खूबी होती है इनका पॉजिटिव नजरिया। ये लोग खुले विचारों वाले होते हैं। पुरानी सोच इनके विचारों पर कभी हावी नहीं होती है। ये हमेशा उन विचारों का समर्थन करते हैं, जिनसे भविष्य में किसी को किसी तरह का नुकसान न हो और सबका भला हो।
  • सातवीं खूबी है इनका निश्छल प्रेम। इनका पार्टनर इनसे बहुत खुश रहता है। इनका नेचर काफी प्रैक्टिकल होता है लेक‌िन इनका प्यार जताने का अंदाज काफी न‌िराला होता है। ये आपको इंप्रेस करते हैं अपनी ईमानदारी और सादगी से। आपको ऐसा कोई दूसरा लवर ढूंढने से भी नहीं मिलेगा। 

ये भी पढ़ें – अपनी राशि से जानिए आपकी किस खूबी के दीवाने हैं लोग

  • आठवीं खूबी है कि इन्हें अपने ससुराल पक्ष से काफी सम्मान और प्यार मिलता है। ये हर किसी के फेवरिट बन जाते हैं।
  • नवीं खूबी के तौर पर ये एनर्जी का भंडार हैं। जी हां, ये बेहतर खिलाड़ी साबित होते हैं और खेल के क्षेत्र में इतिहास रचने की विलक्षण प्रतिभा भी रखते हैं।
  • दसवीं खूबी के तौर पर इन्हें कुकिंग में महारथ हासिल होती है। ऐसे लोग खाने- पीने के खूब शौकीन होते हैं। खाने में किसी भी तरह की न ये कमी होने देते हैं और न कोई कमी बर्दाश्त करते हैं।

ये भी पढ़ें – इन राशि के लोगों के पास होता है खूब पैसा, देर से ही सही लेकिन इन्हें अमीर बनने से कोई रोक नहीं सकता

ADVERTISEMENT

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

.. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है। 

07 Jun 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT