ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
इन राशि के लोगों के पास होता है खूब पैसा, देर से ही सही लेकिन इन्हें अमीर बनने से कोई रोक नहीं सकता

इन राशि के लोगों के पास होता है खूब पैसा, देर से ही सही लेकिन इन्हें अमीर बनने से कोई रोक नहीं सकता

किसी ने सच ही कहा है कि पैसे से सबकुछ तो नहीं खरीदा जा सकता है लेकिन बहुत कुछ तो खरीदा जा सकता है। 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जिन्हें अपनी खुशियां खरीदने के लिए कभी पैसों की कमी नहीं खलती है। कोई अपने जन्म से तो कोई अपने कर्म से अपार धन- दौलत अर्जित करता है। आइए जानते हैं कि कौन- सी हैं वे राशियां, जिनके जातक एक राजा की तरह अपना जीवन व्यतीत करते हैं –

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

यह राशि सूर्य प्रधान है। सूर्य को नवग्रहों में राजा की उपाधि प्राप्त है। इसके मुताबिक, जो राजा है, वह परिपूर्ण है, उसके पास बेशुमार दौलत है, जिससे वह जब चाहे कुछ भी खरीद सकता है। सिंह राशि वालों के पास भी उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन होता है। उन्हें जन्म से लेकर मृत्यु तक पैसों की कमी महसूस नहीं होती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वे खुद कुछ परिश्रम नहीं करते हैं, बल्कि इन लोगों में इतनी बेहतर लीडरशीप क्वॉलिटी होती है कि ये कम उम्र में ही अपने से ज्यादा उम्र वालों पर राज करते हैं। कुल मिलाकर इस राशि के लोग अपने जीवनकाल में अच्छा पैसा कमाते हैं और बचाते भी हैं।

ये भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी

वृषभ ( अप्रैल – 20 मई)

इस राशि के लोगों को दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है लेकिन इनके पास हर चीज ब्रांडेड और महंगी होती है। ये लोग कभी भी क्वॉलिटी से समझौता नहीं करते हैं। इन्हें धन- दौलत विरासत में ही मिली होती है लेकिन अपनी सूझबूझ से ये उसे सही काम में लगाने की कोशिश करते हैं। इन्हें मौज- मस्ती करना, बाहर घूमना बेहद पसंद होता है, जिसके लिए ये खूब पैसा भी खर्च करते हैं। वृषभ राशि के लोग जो ठान लेते हैं, उसे पाकर रहते हैं, चाहे उसे पाने के लिए इन्हें कोई भी कीमत चुकानी पड़े।

ADVERTISEMENT

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

इस राशि के लोग बेहद इमोशनल होते हैं। अपने परिवार और दोस्तों पर ये दिल खोल कर पैसा खर्च करते हैं। इनके लिए पैसा खुशी पाने का एक साधन है। ईश्वर की दया से इन्हें जिंदगी के किसी भी मोड़ पर पैसों की कमी नहीं होती है। इस राशि के लोग अपने दम पर अपनी विरासत खड़ी करते हैं। इन्हें धनी बनने के संकेत काफी पहले से ही दिख जाते हैं। ये लोग पैसा बचाने वालों में से बिल्कुल नहीं हैं। ये अपनी और अपने परिवार वालों की खुशियों को पूरा करने के लिए पैसा पानी की तरह बहाते हैं। इन्हें लग्जरी लाइफ पसंद होती है।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

इस राशि के जातकों को भौतिक वस्तुओं से बहुत लगाव होता है। ये दूसरों की बराबरी करने के चक्कर में खूब पैसा बहाते हैं। इस राशि के ज्यादातर जातकों के पास अर्जित की गई संपत्ति से ज्यादा पैतृक संपत्ति होती है। इसीलिए इन्हें पैसे खर्च करते समय किसी भी तरह की कोई चिंता नहीं रहती है। ये लोग कभी भी कम में गुजारा नहीं कर सकते हैं, इन्हें हर चीज रॉयल ही पसंद आती है। इनके ठाट- बाट के चर्चे दूर- दूर तक होते हैं।

ये भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

ADVERTISEMENT

.. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है। 

03 Jun 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT