ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
हाथ के अंगूठे से पता चलती हैं आपके नेचर की ये 11 बातें

हाथ के अंगूठे से पता चलती हैं आपके नेचर की ये 11 बातें

पामिस्ट्री यानि हस्तरेखा ज्योतिष में हाथों की रेखाओं के साथ- साथ उंगलियों और हथेलियों की बनावट पर भी बात होती है। आज हम बात कर रहे हैं आपके अंगूठे की। अंगूठा भी इंसान का नेचर और भविष्य से जुड़ी कई बातें बता सकता है। यहां जानें पामिस्ट्री के अनुसार हाथ के अंगूठे से जुड़ी कुछ खास बातें। हमारा अंगूठा तीन भागों में बंटा होता है और तीनों के आकार पर अलग-अलग अर्थ निकलते हैं। इंटरव्यू में पूछे जाने वाले प्रश्न

thumb astrology

1 – यदि व्यक्ति के अंगूठे के पहले पर्व (भाग) में आड़ी रेखाएं होती हैं तो उसे अपार धन प्राप्ति की संभावना है। ऐसे लोगों को धन संबंधी किसी कार्य में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

2 – यदि अंगूठे के पहले भाग में बहुत-सी खड़ी रेखाएं हैं तो वह व्यक्ति ईमानदार व भरोसेमंद होता है।

ADVERTISEMENT

3 – जिस व्यक्ति के अंगूठे के पहले भाग में तीन खड़ी रेखाएं होती हैं, उनकी इच्छाशक्ति प्रबल होती है और उनकी बुद्धि तीव्र होती है।

4 – पामिस्ट्री की मानें तो जिनका अंगूठा सामान्य से छोटा होता है, वो लोग कमजोर हो सकते हैं। ऐसे लोगों की कार्य क्षमता काफी कम होती है और ये हर काम बहुत धीरे-धीरे करते हैं।

5 – जिनके अंगूठे के पहले हिस्से में क्रॉस का निशान होता है वो लोग काफी खर्चीले होते हैं और खर्च की वजह से कई परेशानियों का सामना करते हैं।

Type of thumbs

ADVERTISEMENT

6 – जिनके अंगूठे का मध्यम वर्ग बड़ा होता है उनकी तर्क शक्ति काफी तेज होती है। इसी कारण इन्हें समाज में मान- सम्मान व प्रतिष्ठा मिलती है।

7 – यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे पर गोलाकार निशान हो तो उससे बच कर रहना उचित होता है, ऐसे लोग बहुत बहस करते हैं।

8 – यदि अंगूठे के दूसरे हिस्से में त्रिभुज का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति विज्ञान में उन्नति प्राप्त कर सकता है।

9 – अंगूठे का अंतिम भाग (एकदम नीचे वाला भाग) यानी शुक्र पर्वत के पास वाला भाग अधिक लम्बा हो तो वो अति कामुक यानि सेक्सी होता है।

ADVERTISEMENT

10 – ऐसे अधिकांश लोग जिनका अंगूठा छोटा, बेडौल और सामान्य से अधिक मोटा होता है, वे असभ्य और दूसरों का निरादर करने वाले होते हैं। ऐसे लोग कई बार क्रूर और गुस्सैल भी होते हैं।

11 – जो लोग अधिक कल्पनाशील होते हैं, उनकी हथेली में अंगूठा लचीला होता है। लचीला अंगूठा आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है। ऐसे लोग अधिक खर्चीले भी होते हैं। इन्हें हर काम को क्रिएटिव तरीके से करना पसंद होता है।

Images: Shutterstock.com

इन्हें भी देखें –

ADVERTISEMENT
10 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT