ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की Pics आईं सामने, इस अंदाज़ में नज़र आए दूल्हा और दुल्हन

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की Pics आईं सामने, इस अंदाज़ में नज़र आए दूल्हा और दुल्हन

हम शांत नहीं रह सकते हैं क्योंकि हमारे हाथ मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की तस्वीरें लग गई हैं और दोनों की ये तस्वीरें बहुत ही खूबसूरत हैं। कपल ने ट्रेडिशनल मलयाली रस्मों के साथ 27 जनवरी को सुबह शादी की है और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इन तस्वीरों में मौनी रॉय बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। तो चलिए बिना कोई देरी किए आपको मौनी की शादी की तस्वीरें दिखाते हैं।

मौनी हैं सबसे खूबसूरत ब्राइड

Instagram

इक-दूजे के हुए मौनी और सूरज

Instagram

Mr & Mrs नांबियार

Instagram

सूरज और मौनी

Instagram

मौनी रॉय का ये ट्रेडिशनल आउटफिट हमें बहुत ही अच्छा लग रहा है। मौनी अपनी शादी के मौके पर रेड और व्हाइट कलर की ट्रेडिशनल साड़ी में दिखाई दीं। हेवी गोल्ड ज्वेलरी से लेकर फ्लॉलेस मेकअप तक दुल्हन का लुक बहुत ही प्यारा और खूबसूरत लग रहा है।

मौनी और सूरज शाम में एक बंगाली सेरेमनी भी करेंगे और हम नागिन एक्ट्रेस को बंगाली ब्राइड के रूप में देखने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं। हम तो मौनी की अन्य तस्वीरों को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस वजह से हम सुबह से ही सोशल मीडिया से चिपक कर बैठे हुए हैं ताकि हम आप तक भी दोनों की शादी की तस्वीरें जल्द से जल्द पहुंचा सकें।

मौनी और सूरज की प्रेम कहानी

मौनी और सूरज पहली बार दुबई में 2019 में नए साल के मौके पर मिले थे। हालांकि, इसके बाद दोनों ने काफी लंबे समय तक अपने रिश्ते को सुर्खियों बनने से बचाए रखा लेकिन बुधवार को दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया। दरअसल, मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर सूरज के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, Everything, हरी ओम।

ADVERTISEMENT
Instagram

हमारी तरफ से मौनी और सूरज को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। हम दोनों की अन्य तस्वीरों के सामने आने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
देखें मौनी रॉय और सूरज नांबियार की मेहंदी और हल्दी की Inside Pics और Videos
कैटरीना कैफ से लेकर अनुष्का शर्मा तक, देखें 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टाइलिश मंगलसूत्र
अरेंज मैरिज कर रहे हैं तो ससुराल वालों के साथ घुलने-मिलने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

27 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT