ADVERTISEMENT
home / फैशन
कैटरीना कैफ से लेकर अनुष्का शर्मा तक, देखें 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टाइलिश मंगलसूत्र

कैटरीना कैफ से लेकर अनुष्का शर्मा तक, देखें 6 बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टाइलिश मंगलसूत्र

किसी महिला के लिए शादी के बाद मंगलसूत्र पहनना काफी अहम होता है और ये उनकी ज्वेलरी का भी खास हिस्सा होता है। यदि मंगलसूत्र की परिभाषा की बात करें तो, मंगल का मतलब शुभ और सूत्र का मतलब धागा होता है और दोनों को साथ में जोड़ दिया जाए तो मंगलसूत्र का मतलब शुभ धागा होता है, जो दो आत्माओं को मिलाता है। हालांकि, आज के बदलते समय में मंगलसूत्र उन्हीं पुराने बोरिंग डिजाइन में नहीं आता है। यहां तक कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस स्टाइलिश मंगलसूत्र पहने हुए भी दिखाई दी हैं, जो मॉडिश वाइब दर्शाता है। इस वजह से आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिनके मंगलसूत्र काफी स्टाइलिश हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने अपनी मैरिड लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर की है और फैंस को उनकी ये तस्वीरें बहुत पसंद भी आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने पिछले महीने ही विक्की कौशल से शादी की थी। इसके बाद कैटरीना कैफ ने अपना खूबसूरत मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें ब्लैक onyx और पर्ल्स हैं, और सााथ ही दो बड़े डायमंड लगे हुए हैं। यह सब्यसाची क्रिएशन का मंगलसूत्र है जिसकी कीमत 5 लाख रुपये है।

पत्रलेखा पॉल

पत्रलेखा पॉल और राजकुमार राव ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। शादी के बाद जब दोनों पहली बार एयरपोर्ट पर साथ में दिखाई दिए थे तो पत्रलेखा पॉल रेड साड़ी में नजर आई थीं और इसके साथ उन्होंने यूनिक मंगलसूत्र भी पहना हुआ था। पत्रलेखा का मंगलसूत्र भी सब्यसाची मुखर्जी के इंटीमेट फाइन ज्वेलरी कलेक्शन का था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक रॉयल बंगाल मंगलसूत्र है, जिसे 18 कैरेट गोल्ड से बनाया गया है। इस मंगलसूत्र को ब्लैक Onyx और पर्ल्स के साथ बनाया गया है और इसकी कीमत 1.65 लाख है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी। कपल ने व्हाइट वेडिंग और भारतीय रीति रिवाजों के साथ दो तरीकों से शादी की थी। एक्ट्रेस ने सब्यसाची मंगलसूत्र के साथ अपने वेडिंग ट्रेडिशन को पूरा किया था और उनके मंगलसूत्र में सॉलिटेयर डायमंड और तीन छोटे डायमंड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके इस मंगलसूत्र की कीमत करोड़ों में हैं। यहं तक कि उनके पास बलगारी का भी 18 कैरेट येलो गोल्ड का मंगलसूत्र है, जिसमें राउंड ब्लैक onyx हैं।

ADVERTISEMENT

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। हालांकि, एक्ट्रेस को शायद ही कभी अपने मंगलसूत्र पहने हुए देखा होगा, लेकिन वह आमतौर पर करवा चौथ जैसे विशेष अवसरों के दौरान इसे अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ इसे जरूर पहनती हैं। स्टेटमेंट पीस हीरे के मोतियों और बीच में एक फूल के डिजाइन के साथ है। जानकारी के मुताबिक उनके इस मंगलसूत्र की कीमत करीब 52 लाख रुपये है।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। एक्ट्रेस का मंगलसूत्र दो लाइन में शॉर्ट ब्लैक बीडीड नेकलेस है, जिसमें डायमंड पेंडेंट लगा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके इस मंगलसूत्र की कीमत 30 लाख रुपये है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर ने सिख सेरेमनी में आनंद आहुजा से शादी की थी। सोनम ने अपने मंगलसूत्र को कंटेप्ररी ट्विसट दिया था और इसमें अपने और आनंद आहुजा के स्टार साइन को एड कराया था। उनके इस मंगलसूत्र में ब्लैक बीड्स भी हैं और इसे उशीता रवतानी ने डिजाइन किया था। इसमें सोनम का स्टार साइन लेफ्ट पर है और आनंद का स्टार साइन राइट पर है।

यह भी पढ़ें:
मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड के साथ करने जा रही हैं शादी, जानिए डेट और वेन्यू के बारे में सबकुछ
अरेंज मैरिज कर रहे हैं तो ससुराल वालों के साथ घुलने-मिलने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
कोरोना महामारी के चलते फरहान अख्तर और शिबानी के बदले वेडिंग प्लान्स, जानिए नये अपडेट्स

ADVERTISEMENT
20 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT