ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
कोरोना महामारी के चलते फरहान अख्तर और शिबानी के बदले वेडिंग प्लान्स, जानिए नये अपडेट्स

कोरोना महामारी के चलते फरहान अख्तर और शिबानी के बदले वेडिंग प्लान्स, जानिए नये अपडेट्स

कोरोना वायरस का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दुनिया के कई देशों में कोरोना के नये वेरिएंट से कहर जारी है। भारत के भी कई राज्यों में इनदिनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस बीच बॉलीवुड में फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। इस समय महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोविड के एक्टिव केस हैं। इसके चलते सरकार कई तरह की पाब्दियों के साथ गाइडलाइन निकाल रही है। अब ऐसे में जिन लोगों की शादी की डेट्स फिक्स हैं उन्हें काफी दिकक्त होने वाली है। हमें पता चला है कि बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी अपनी वेडिंग प्लान में कई बदलाव किये हैं, जो शायद मौजूदा हालात को देखते हुए सही भी हैं।

जैसा की आप जानते हैं कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के 2022 में मार्च के महीने में शादी करने जा रहे हैं। लेकिन कोरोना के बिगड़ते हालात ने उनके वेडिंग्स प्लान पर पानी फेर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान और शिबानी ने पहले ग्रैंड वेडिंग करने की प्लानिंग की थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब कपल ने इंटीमेट वेडिंग करने का फैसला किया है। अब बताया जा रहा है कि कोरोना का कहर अगर कम नहीं हुआ तो फरहान और शिबानी 5 स्टार होटल के बजाए अपने घर पर ही परिवार की मौजूदगी में सादगी से शादी रचा सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ ये भी अफवाह थी कि कोरोना के चलते फरहान और शिबानी की शादी फिलहाल के लिए पोस्टपोन हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है। मुंबई में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखर लॉकडाउन की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में फरहान और शिबानी घर में परिवार वालों की मौजूदगी में ही शादी करने का फैसला ले सकते हैं, वो अपनी शादी के डेट्स को आगे बढ़ाने के विचार में बिल्कुल भी नहीं है। दोनों अपनी शादी में ज्यादा शोर-गुल नहीं करना चाहते। इसलिए जितना हो सकता है वो अपनी शादी को इंटीमेट रखने की कोशिश कर रहे हैं।

फरहान और शिबानी दोनों काफी समय से लिवइन में रह रहे हैं। दोनों का प्यार जग-जाहिर है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे को लेकर अपना प्यार जाहिर करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। यही नहीं, किसी भी इवेंट में भी शिबानी और फरहान को एक साथ ही स्पॉट किया जाता है। दोनों कोरोना महामारी की वजह से पहले भी अपनी वेडिंग पोस्टपोन कर चुके हैं। इसलिए अब कपल अपनी शादी को और टालना नहीं चाहते हैं और इस वजह से दोनों इंटिमेट वेडिंग प्लान कर रहे हैं। बता दें, फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी है। साल 2000 में शादी करने के बाद फरहान और अधुना ने 2016 में अलग होने का फैसला किया था। उनकी दो बेटियां हैं – शाक्य और अकीरा।

ADVERTISEMENT

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

06 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT