ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड के साथ करने जा रही हैं शादी, जानिए डेट और वेन्यू के बारे में सबकुछ

मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड के साथ करने जा रही हैं शादी, जानिए डेट और वेन्यू के बारे में सबकुछ

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बाद एक और मशहूर एक्ट्रेस की शादी होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी की ‘नागिन’ यानी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) कुछ ही दिनों बाद सूरज नांबियार से शादी करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं और सब कुछ एकदम फुल एंड फाइनल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मौनी रॉय 27 जनवरी को दुबई में रहने वाले बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। मौनी रॉय गोवा में शादी करेंगी और यह फंक्शन काफी खास रहने वाला है। हालांकि कोरोना गाइडलाइन के चलते इस शादी समारोह में घर-परिवार के कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे।

पहले ये खबर थी कि मौनी रॉय दुबई से शादी करेंगी। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि गोवा के फाइव स्टार होटल में शादी होगी। शादी दोपहर के समय होगी और यह सीफेस बीच वेडिंग होगी। शादी के बाद 28 जनवरी को एक डांस पार्टी का आयोजन किया जाता है जहां दूल्हा-दुल्हन अपने दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाएंगे, जिसकी बहुत ही जोर-शोर से तैयारियां भी चल रही हैं। 

शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को अपना कोविड वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र लाना होगा। मेहमानों की बात करें तो मौनी और सूरज की शादी में फिल्म निर्माता करण जौहर, एकता कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​और टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया के शामिल होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT

मौनी रॉय के होने वाले फ्यूचर हसबैंड सूरज नांबियार तोवह दुबई बेस्ड बैंकर हैं। सूरज नांबियार के परिवार के मौनी रॉय बहुत करीबी हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। अब ये कपल अपने रिश्ते को नए मोड़ पर ले जाना चाहता है।

मौनी रॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स बात करें तो मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। मौनी रॉय टीवी सीरियल ‘नागिन’ से जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। मौनी रॉय ने बॉलीवुड में डेब्यू अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से किया था।

13 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT