ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Most Effective Exercises to Reduce Thighs Fat in Hindi

जानिए जांघों की चर्बी कैसे कम करें, ये एक्सरसाइज कर सकती हैं आपकी हेल्प

जांघों पर जमी चर्बी अगर नीचे लटक जाए तो शरीर की खूबसूरती खराब नजर आती है। चलते समय, हिलने-डुलने से जांघ की चर्बी भी हिलती है जो लोगों का ध्यान आपकी जांघों की ओर खींचती है। वैसे भी अगर आपको लगता है कि आपकी जांघें जरूरत से ज्यादा थुलथुली हैं तो आपको इसपर ध्यान देने की जरूरत है। 

Most Effective Exercises to Reduce Thighs Fat in Hindi | जांघों की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज

कुछ ऐसे व्यायाम हैं जो आपको जांघों का बेहतर आकार पाने में मदद कर सकते हैं। इस बात की जानकारी फिटनेस और योगा एक्सपर्ट रीता कनबर ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी कारगर एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो आपकी जांघों की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने मदद करेगा। तो आइए जानते हैं जांघों की चर्बी कैसे कम करें –

पहली एक्सरसाइज –

  • इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं।
  • अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अधिक खोलें।
  • फिर अपने हाथों को कंधों के ऊपर से सिर की तरफ ले जाएं।
  • अपने हाथ एक साथ रखें।
  • इसके बाद हाथों को नीचे ले आएं।
  • अब हाथों को पैरों के बीच से क्रॉस करें।
  • ऐसा कई बार करें।

दूसरी एक्सरसाइज –

  • अपने पैरों को थोड़ा अलग करके खड़े हो जाएं।
  • फिर घुटनों को थोड़ा मोड़कर शरीर को नीचे लाएं।
  • हाथों को सिर के पीछे एक साथ रखें।
  • फिर बायीं कोहनी को नीचे झुकाते हुए बायें पैर के घुटने को स्पर्श करें।
  • फिर दायीं तरफ भी ऐसा ही करें।
  • इस अभ्यास को दोनों तरफ कई बार करें।

तीसरी एक्सरसाइज –

  • सीधे खड़े हो जाओ।
  • पैरों को बाहर रखकर बैलेंस करें।
  • फिर घुटनों को थोड़ा मोड़कर नीचे आ जाएं।
  • अपनी बाहों को अपने सामने फैलाएं।
  • फिर सीधे ऊपर जाएं।
  • फिर घुटनों को थोड़ा मोड़कर नीचे आ जाएं।
  • अब हाथों को शरीर के दोनों ओर ले जाएं और स्ट्रेच करें।
  • इस व्यायाम को कई बार करें।

नोट – बेहतर रिजल्ट के लिए ऊपर दी गई इन एक्सरसाइज को सप्ताह में 4 बार करें।

पेट की चर्बी को कम करने के लिए बेस्ट हैं ये योगासन
योगा एक्सपर्ट से जानिए कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए सबसे प्रभावी योगासन कौन सा है
वजन कम करने को लेकर हैं वाकई में सीरियस तो बस आज से ही सिर्फ ये 3 काम शुरू कर दें

ADVERTISEMENT
24 Feb 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT