ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
शादी के बाद अपने पति के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

शादी के बाद अपने पति के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब मिसेज जोनस बन गई हैं। 1 दिसंबर को क्रिश्चियन वेडिंग और 2 दिसंबर को हिंदू रीति- रिवाज से उनकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ हुई। हालांकि शादी की तस्वीरें अभी तक सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई हैं लेकिन जोधपुर से रवाना होते समय प्रियंका का मैरिड लुक जरूर समाने आ गया है। बता दें कि शादी के बाद उनकी ये पहली तस्वीर सामने आई है। दीपवीर के बाद बॉलीवुड के जस्ट मैरिड कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के चर्चे भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी इस शादी की धूम मची है।

दरअसल, प्रियंका और निक की शादी की सभी रस्में जोधपुर के उम्मेद भवने पैलेस में रखी गई थी। शादी की अगली सुबह वहां से रवाना होने के लिए प्रियंका और निक जैसे ही जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे, सभी लोग वहां उन्हें देखकर एक्साइडेट हो गये। लेकिन इन दोनों ने किसी को निराश नहीं किया और जमकर तस्वीरें खिंचवाईं।

44715202 544694965956739 7103400112114152518 n

इस तस्वीर में न्यूली मैरिड कपल की तरह ही दोनों के चेहरे पर चमक साफ नजर आ रहा है। बात करें अगर प्रियंका की तो.. मांग में सिंदूर , हाथों में चूड़ा, गले में मंगलसूत्र और फिरोजी रंगी की साड़ी में एक नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आ रही है। वहीं निक जोनस खाकी रंग की कैजुअल जैकेट और पैंट में दिखें।

ADVERTISEMENT

जानकारी के मुताबिक प्रियंका और निक ने 4 दिसंबर को दिल्ली में अपने ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन रखा है।

प्रियंका और निक की शादी से जुड़े अन्य अपडेट पाने के लिए बने रहे हैं हमारे साथ …

(इमेज सोर्स- इंस्टाग्राम)

ये भी पढ़ें –

ADVERTISEMENT

पूजा फंक्शन में दिखा प्रियंका चोपड़ा के विदेशी ससुराल वालों का देसी लुक, देखिए तस्वीरें

अपनी समधन के संग ‘3 पैग’ पर ठुमके लगाते नजर आई प्रियंका की मॉम, देखिए वीडियो

प्रियंका- निक को शादी की बधाई, हुई क्रिश्चियन रीति वाली वेडिंग

03 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT