ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
इन 11 तरह के लोगों के साथ कभी न करें Sex!!

इन 11 तरह के लोगों के साथ कभी न करें Sex!!

Girls! सेक्स कहीं से भी बुरा नहीं होता बशर्ते वो इंसान अच्छा हो जिसके साथ आप ये कर रही हैं। इसलिए सेक्स उसके साथ ही करें जो आपको genuine लगे। आज हम आपको बता रहे हैं वो कई तरह के लोग जिनके साथ आपको सेक्स नहीं करना चाहिए।

1. जो आपको सिर्फ़ सेक्स के लिए प्यार करे 1 (3)

ऐसे लोग नॉर्मली सीधे मुंह बात तक नहीं करते पर जब बात सेक्स की हो तो दुनिया भर का प्यार उमड़ आता है। अचानक से आप पर वे खूब मेहरबान हो जाते हैं। पर ये मेहरबानी भी सेक्स के बाद गायब हो जाती है। ऐसे लोगों से दूस रहें, ये सिर्फ़ आपको physically abuse कर रहे हैं। आपके physique को यूज़ कर रहे हैं।

2. जो अक्सर ही pissed off रहे 2

ऐसे लोग आपको यकीन दिलाते हैं कि इनकी लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है इसलिए ये आपके साथ सही बर्ताव नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन सेक्स के वक्त ये आपको खूब pamper करते हैं और समझाते भी हैं कि कुछ वक्त लगेगा पर वो सब ठीक कर देंगे। ऐसे लोग कुछ ठीक करने नहीं, आपकी लाइफ खराब करने आते हैं।

3. जिसे आप पसंद करती हों पर शायद वो नहीं 3 (3)

और आपको पता हो कि सेक्स के ज़रिए वो आपको पसंद करने लगेगा। आपको लगता है कि ऐसे आप दोनों करीब आ जाएंगे लेकिन जिस रिश्ते में emotions से कहीं ज्यादा physical intimacy हावी हो, वो रिश्ता वैसे भी नहीं चलता। ऐसे में आपका फायदा भी उठाया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

4. जिसके बारे में आप ठीक से जानती ही नहीं 4 (1)

वो कहता है कि आपको पसंद करता है पर अपने बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बताता है। कभी-कभी आपको कुछ बातों का पता चला भी तो वो सीधे बोल देता है कि गड़े मुर्दे मत उखाड़ो। ऐसे लोगों को अपनी सेक्स लाइफ का हिस्सा न बनाएं। कई बार वो अतीत से बाहर आने के लिए या एक का बदला दूसरे से लेने के लिए सेक्स करते हैं, पर आप कोई खिलौना तो नहीं!

5. जिसे सेक्स में अपना अंदाज़ पसंद हो 5 (2)

ऐसे लोगों को कोई मतलब नहीं होता कि आपको क्या और कैसे पसंद है। इन्हें बस इतना पता है कि ये फलां स्टाइल में सेक्स करना चाहते हैं और आप वैसे ही करें। आप कैसा फील कर रही हैं, आप इस सेक्स से कितनी खुश हैं इससे उन्हें कोई मतलब नहीं। ऐसे लोग सिर्फ़ अपनी physical desire पूरी करने आपके पास आते हैं।

6. जिन्हें हमेशा ही ज़बरदस्ती पसंद हो 6 (1)

ऐसे लोग ‘न’ सुनना ही नहीं चाहते। अगर आप उन्हें मना करती हैं तो वे aggressive हो जाते हैं और आप कई बार गलती से इस aggressiveness को उनका cute possessiveness समझ लेती हैं। ऐसी बेवकूफ़ी न करें।

7. वो लोग जो इसे अपने satisfaction तक ही रखते हैं 7 (3)

अगर आप दोनों सेक्स कर रहे हैं तो आप दोनों का satisfy होना ज़रूरी है। पर ऐसे लोग खुद satisfy होते ही निकल लेते हैं। कई बार ये लोग सेक्स के नाम पर आप से सिर्फ़ oral sex ही कराते रहते हैं।

ADVERTISEMENT

8. जो दूसरों के साथ भी sexually involved हों 8

आपको पता है इतने तरह की STDs होती हैं तो फिर रिस्क क्यों लेना?

9. जो socially आपको कभी respect नहीं देते 9 (3)

ऐसे लोगों के अगर आप सेक्स करती हैं तो ये लोग आपको और भी ज्यादा ‘for granted’ लेने लगेंगे। इनके लिए आप ‘easy-going’ हो जाएंगी। तो अपनी साख़ को ताक पर रख कर सेक्स न करें, आगे पछतावा होगा।

10. जो hygienic न हों 10

ऐसे लोग जिनके मुंह से smell आती हो, जिन्हें नहाने की आदत न हो और जिनके कपड़े और बेडशीट्स देखकर आपको बैठने का मन भी न करे, वहां लेटने की तो सोचें भी नहीं।

11. वो लोग जिन्हें condoms से allergy है 11

कई लोग कहते हैं न कि कंडोम पहनने के बाद direct contact नहीं हो पाता इसलिए उन्हें उतना मज़ा नहीं आता। उनकी न सुनें, सीधे कहें कि बिना कंडोम के नहीं चलेगा।

ADVERTISEMENT

Gifs: tumblr

यह भी पढ़ें : जानें Sex से जुड़े अपने सभी सवालों के जवाब

यह भी पढ़ें : ऐसे डील करें इन 5 Awkward Sex Situations को

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT