ADVERTISEMENT
home / Sex Advice
फर्स्ट टाइम सेक्स

First Time Sex Tips in Hindi | फर्स्ट टाइम सेक्स से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स 

ये वो समय है, जब आपकी जिंदगी में आप पहली बार एक ऐसे अहसास से गुज़रने वाली हैं जिसके बारे में आपने बहुत कुछ सुना और पढ़ा है यानि सेक्स। बहुत सारे इमोशंस आपके अंदर चल रहे होंगे- नर्वस, एक्साइटेड, थोड़ा डर, एंग्जायटी। इनके साथ  कई सवाल भी होंगे जैसे- क्या फर्स्ट टाइम सेक्स अच्छा होगा? क्या फर्स्ट टाइम सेक्स में बहुत दर्द होगा? लगभग 70% लोगों के लिए फर्स्ट टाइम सेक्स बुरी याद होता है क्योंकि या तो वो एक दूसरे के साथ अच्छे से बात नहीं करते हैं या फोरप्ले को समय नहीं देते हैं। जिससे सेक्सुअल अराउज़ल नहीं होता है और वेजाइना ड्राई रहती है, लड़कियां रिलेक्स नहीं होती हैं जिससे इंटरकोर्स के दौरान दिक्कत आती है और दर्द होता है। फाइनली दोनों लोग संतुष्ट नहीं होते हैं। आपका पहला एक्सपीरियंस यादगार हो इसलिए हम लाए हैं ये गाइड जो आपके सारे शक और सवालों के जवाब देगी ताकि आप अपने पहली बार सेक्स को सेफली एन्जॉय करें 🙂 आइए, जानते हैं कि फर्स्ट टाइम सेक्स प्रीकॉशन्स के बारे में सबकुछ 

1. क्या आप श्योर हैं??

सबसे पहले आप खुद एकदम श्योर हो जाएं कि आप फर्स्ट टाइम सेक्स के लिए तैयार हैं। किसी (अपने पार्टनर या दोस्तों) के कहने में आकर ऐसा ना करें। अपनी फीलिंग और मर्ज़ी से तय करें कि आप फर्स्ट टाइम सेक्स के लिए तैयार हैं या नहीं।

एचआईवी एड्स क्या है, जानें इसके कारण, लक्षण और बचने के उपाय

2. भरोसेमंद पार्टनर का साथ 

चाहे वन नाईट स्टैंड हो, लिव इन, अफेयर या शादी के बाद, पहला सेक्स आपको हमेशा याद रहेगा इसलिए ऐसे पार्टनर के साथ इन्वॉल्व हों जिस पर आप भरोसा करती हों, प्यार करती हों और वो आपके लिए बहुत ख़ास हो। ज़ाहिर है आप इतना स्पेशल एक्सपीरियंस किसी भी नॉन डिज़र्विंग इंसान के साथ शेयर नहीं करना चाहेंगी!! sex-3

ADVERTISEMENT

3. फर्स्ट टाइम सेक्स के लिए सही जगह और माहौल 

पहली बार सेक्स को यादगार बनाने ऐसी जगह का चुनाव करें जहाँ आप दोनों कम्फर्टेबल हों और सेक्स से पहले व बाद में आप दोनों को समय मिले। यानि इतनी देर आपको कोई डिस्टर्ब ना करें। कैंडल्स, गाने और सही लाइट वाला रोमांटिक माहौल आपके एक्सपीरियंस (First Time Sex Experience) को यादगार बना देगा। ऐसा माहौल आपको मानसिक तौर पर भी स्ट्रेस फ्री करता है जिससे आपको फर्स्ट टाइम सेक्स के दौरान रिलैक्स होने में मदद मिलेगी।

4. धीरे-धीरे आगे बढ़ें 

सेक्स का मतलब सिर्फ पेनिट्रेशन नहीं होता है, फोरप्ले भी बेहद ज़रूरी है। इसलिए अपना टाइम लेकर रिलेक्स हों और एक दूसरे के साथ कम्फ़र्टेबल हों। अपनी सेक्सुअल जर्नी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं जैसे किस, हग, कडल, बालों को सहलाना, एक दूसरे को छूना। एक दूसरे को एराउज़ और एक्साइट करें। सेक्सुअली एक्साइटड होने पर वेजाइना गीला हो जाता है जो लुब्रीकेंट की तरह काम करता है जिससे इंटरकोर्स के समय दर्द नहीं या बहुत कम होता है। अच्छे First Time Sex Experience के लिए पेनिट्रेशन को डिले करें और फोरप्ले को ज़्यादा समय दें। इस तरह अपना समय लेकर फर्स्ट टाइम सेक्स में आगे बढ़ना और सेक्सुअली एक्साइट होना बेहद ज़रूरी है। sex-5

5. अपने दिल की सुनें

अपने पार्टनर के साथ हैं और फोरप्ले के बीच में आपने अपना मन बदल लिया या आपको लगता है कि आप इससे आगे नहीं बढ़ना चाहती हैं तो अपने पार्टनर को बताएं। First Time Sex Pain के बारे में भी आप डर महसूस कर सकती हैं इसलिए बेझिझक अपने पार्टनर से साफ बात करें, अपने दिल की सुनें। ये सोच के कि आपका पार्टनर क्या सोचेगा या उसको बुरा लगेगा, अपनी फीलिंग्स को अनसुना ना करें। अगर वो आपसे प्यार करता है और आपकी केयर करता है तो वो समझ जाएगा कि आप पहले सेक्स के लिए तैयार नहीं है। 

6. एक दूसरे से बात करें 

First Time Sex Tips in Hindi

ADVERTISEMENT

सेक्स किसी एक इंसान के बारे में नहीं होता है, इसमें आप दोनों इन्वॉल्व होते हैं इसलिए बात करना और एक दूसरे को समझना बेहद ज़रूरी है। अपने पार्टनर से पूछें या उसे बताएं कि आप फर्स्ट टाइम सेक्स के बारे में नर्वस हैं या नहीं, जो वो कर रहा है आप उसे एन्जॉय कर रही हैं या जो आप कर रही हैं उसे वो एन्जॉय कर रहा है या नहीं? अगर आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा हैं तो घबराइए मत बेझिझक अपने पार्टनर से सीधा पूछ लें, आखिर आप ये पहली बार कर रही हैं। इस तरह से आप दोनों एक दूसरे की फीलिंग्स को समझेंगे, रिलेक्स होंगे और फिजिकल और मेन्टल इंटिमेसी होगी तभी आप सेक्स को एन्जॉय कर पाएंगी। sex-6

7. फर्स्ट टाइम सेक्स में प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें

सेक्स का गोल्डन रूल है “हमेशा प्रोटेक्शन का प्रयोग करें”। कंडोम का प्रयोग आपको अनचाही प्रेगनेंसी से बचाने के साथ ही STD (सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिज़ीज़) से भी बचाएगा। कई बार गलत तरीके से प्रयोग की वजह से कंडोम फट जाते हैं जो अच्छा नहीं है इसलिए इन्हें पहली बार सेक्स में इस्तेमाल करने से पहले इंस्ट्रक्शंस सही से पढ़ें।  

8. अपनी बॉडी को लेकर अवेयर रहें

पेनिट्रेशन या इंटरकोर्स के दौरान आपका रिलैक्स रहना बेहद ज़रूरी है और ये तभी होगा जब अपनी बॉडी को लेकर आपके मन में कोई सवाल नहीं रहेगा। कई बार इस डर से कि इंटरकोर्स के दौरान दर्द होगा या आप ब्लीड करेंगी और इसलिए आपका सारा ध्यान वहीं चला जाता है। इस स्ट्रेस की वजह से वैजाइनल कॉन्ट्रेक्शन होता है और पहली बार सेक्स के दौरान पेनिट्रेशन में थोड़ी दिक्कत आती है और दर्द होता है। कंडोम की वजह से भी बहुत हल्का दर्द या डिस्कम्फर्ट महसूस हो सकता है। इसलिए उस समय अपना ध्यान दूसरी ओर लगाएं जैसे एक दूसरे के बारे में अच्छी बातें करें, अच्छी चीज़े सोचे, बॉडी पार्ट्स छुएं। आप रिलेक्स होंगी, वैजाइनल कॉन्ट्रेक्शन नहीं होगा और आप सेक्स को बिना दर्द के एन्जॉय करेंगी। सेक्स के दौरान आप ब्लीड करें ये भी जरूरी नहीं है। sex-4

9. पहली बार ओर्गास्म ज़रूरी नहीं

पहली बार सेक्स के समय ज़रूरी नहीं है कि आपको ओर्गास्म हो। हो सकता है किसी एक या दोनों को ओर्गास्म ना हो तो दोनों को अपनी एक्सपेक्टेशंस ज़्यादा नहीं रखनी चाहिए। फोरप्ले और लव मेकिंग भी बहुत अच्छे से एन्जॉय किए जा सकते हैं तो ये बिल्कुल ना सोचें कि बिना ओर्गास्म के सेक्स पूरा नहीं हुआ है। ओर्गास्म के बारे में सोचना छोड़ कर एक दूसरे के साथ टाइम एन्जॉय करें।    

ADVERTISEMENT

10. फ़िल्मी सेक्स से तुलना ना करें 

जैसा फिल्मों में दिखाते हैं कि फर्स्ट टाइम सेक्स एकदम परफेक्ट होता है, अगर आप ऐसा सोचेंगी या चाहेंगी तो आप एकदम गलत हैं। ऐसा सिर्फ फिल्मों में होता हैं असल ज़िन्दगी में नहीं। दो लोग जब ये पहली बार करेंगे तो ज़ाहिर है कि वो अपना समय लेंगे एक दूसरे को समझने में और ये जानने में कि उन्हें क्या पसंद हैं और वो क्या एन्जॉय करते हैं। पहली बार सेक्स मेसी और थोड़ा कन्फ्यूजिंग हो सकता है इसलिए दिल छोटा ना करें या दुःखी ना हों क्योंकि सेक्स वाइन की तरह है- टाइम के साथ ये बेहतर होता जाता है, वो कहते है ना “प्रैक्टिस इंसान को परफेक्ट बनाती है” 😉 फर्स्ट टाइम सेक्स

11. मस्ती और मज़ाक का साथ

फर्स्ट टाइम सेक्स के समय आप दोनों थोड़े से नर्वस और डरे हुए हो सकते हैं क्योंकि आप अपने पहले एक्सपीरियंस को परफेक्ट और यादगार बनाना चाहते हैं। लेकिन परफेक्ट बनाने का प्रेशर अपने ऊपर ना लें। माहौल हल्का रखें, मस्ती, मज़ाक और जोक्स करने में कोई बुराई नहीं है। आप से अगर कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको सिली लगता है तो परेशान ना हों बल्कि हंसें और एन्जॉय करें। sex-2

 First Time Sex Can Cause Pregnancy in Hindi | फर्स्ट टाइम सेक्स प्रेगनेंसी चान्सेस

First Time Sex Tips in Hindi

जी हां पहली बार सेक्स करने से आप प्रेग्नेंट हो सकती है। जब भी कोई लड़की किसी लड़के के साथ यौन संबंध बनाती है, तो उसे गर्भवती होने का चांस रहता है। यहां तक कि अगर कोई लड़का किसी लड़की की योनि के बाहर ही स्पर्म डालता है तो भी लड़की गर्भवती हो सकती है। अगर आप अपनी फर्टाइल विंडो में हैं तो इसके चांस बढ़ जाते हैं, अगर आप गर्भवती नहीं होना चाहती हैं तो First Time Sex Pregnancy Chances को ध्यान में रखें और कंट्रोसेप्टिव अपनाए जैसे कंडोम का इस्तेमाल करें, यह अनचाही प्रेगनेंसी से बचने का सबसे कारगर तरीका है। आइए first time sex precautions (फर्स्ट टाइम सेक्स प्रीकॉशन्स) के बारे में डिटेल में जानते हैं।

ADVERTISEMENT

First Time Sex Precautions | फर्स्ट टाइम सेक्स प्रीकॉशन्स

फर्स्ट टाइम सेक्स

अगर आप और आपका पार्टनर पहली बार इंटिमेट होने जा रहे हैं तो कुछ बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए जिससे आप किसी भी परेशानी से बच सकें। पढ़ें फर्स्ट टाइम सेक्स प्रीकॉशन्स टिप्स।

  1. साफ़-सफाई का ख़ास ख्याल रखें, अपने नाखूनों को पहले ही काट लेना एक अच्छा विचार हो सकता है।
  2. शुरू करने से पहले अपने हाथ ठीक से धो लें।
  3. हर बार के लिए एक नए कंडोम का प्रयोग करें।
  4. भले ही वजाइना के अंदर डिस्चार्ज ना हो, सेक्स के बाद टॉयलेट जरूर जाएं। इससे यूरिन इन्फेक्शन की संभावना को कम करने के लिए महिलाओं को सेक्स से पहले और तुरंत बाद पेशाब करना चाहिए।
  5.  प्राइवेट पार्ट्स को गीले तौलिये या टिश्यू से साफ जरूर करें।
  6. आप अपने साथी को कुछ सेक्सी पोजीशन और नए मूव्स से प्रभावित करने की कोशिश पहली बार में न करें, अपने फर्स्ट टाइम सेक्स को सिम्पल और कम्फर्टबल बनाने की कोशिश करें।

अभी आपने जाना कि फर्स्ट टाइम सेक्स के दौरान कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए और अपने आपको नर्वस होने से कैसे बचाएं, उम्मीद करते हैं कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अपने पार्टनर के साथ पहली बार सेक्स करना आपके लिए एक ख़ास अनुभव हो सकता है लेकिन जब बात आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की हो तो ऊपर लिखी बातों का ध्यान रखें । अपने पार्टनर के साथ First Time Sex Experience आपके रिलेशन को सुंदर और सुरक्षित बना सकता है।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

एचआईवी एड्स क्या है, जानें इसके कारण, लक्षण और बचने के उपाय : एड्स के नाम से डरने की नहीं बल्कि इस बीमारी को समझने की जरूरत है जानिए इसके बारे में सब कुछ हमारे इस ख़ास आर्टिकल में

आप सेक्स के लिए तैयार हैं लेकिन पार्टनर कैसे कहें : जब बात इंटिमेट होने की हो तो कोई भी व्यक्ति इसके बारे में अपने पार्टनर से कहने में कतराता है, जानिए कैसे दूर करें इस उलझन को

इन सेक्स मिस्टेक्स से नहीं हो पा रहा है आपका बॉयफ्रेंड सटिस्फाइड : सेक्स करना हमेशा मजेदार नहीं होता है लेकिन अगर हर बार आप इसे इंज्वाय नहीं कर पा रहे हैं तो इसमें कहीं न कहीं आपकी भूल हो सकती है

सेक्स टाइम में ‘ऊपर’ होकर ये 19 ख्याल महिलाओं को आते हैं! : सेक्स टाइम ही महिलाओं के लिए असली ख़ुशी नहीं है बल्कि इससे जुड़े और भी कई मुद्दे हैं जिनके बारे में आपको ख्याल होना चाहिए।

ADVERTISEMENT

 

28 Nov 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT