ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
इस महिला दिवस मिलें इन 5 फीमेल राइडर्स से और जानें क्यों बाइक है उनके लिए खास

इस महिला दिवस मिलें इन 5 फीमेल राइडर्स से और जानें क्यों बाइक है उनके लिए खास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं) हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2021), महिलाओं की उपलब्धियों को दर्शाने और अन्य महिलाओं को प्रेरित करने और जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day) मनाने का उद्देश्य यही है कि हर एक क्षेत्र में महिलाएं, पुरुषों की तरह अपनी सहभागिता दर्ज कराएं और खुद के लिए जीएं। ऐसे में इस महिला दिवस हम आपके लिए 5 फीमेल बाइक राइडर्स की कहानियां लेकर आए हैं। 
दरअसल, भारत जैसे देश में महिलाओं का कार चलाना तो सामान्य माना जाता है लेकिन आज भी लोग, यदि महिलाओं को गियर बाइक चलाते देखते हैं तो चौंक जाते हैं। यहां मैं बताना चाहूंगी कि बाइक चलाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है, केवल कुछ टैक्नीक और एक तरीका है, जिसे सीखने के बाद कोई भी बाइक चला सकता है। हालांकि, फिर भी हमारे इस पुरुषवादी समाज में महिलाओं का बाइक चलाना असामान्य माना जाता है लेकिन अब कई फीमेल राइडर्स हैं, जो इस रूढ़िवादी धारणा को बदलने की कोशिश कर रही हैं और अपने सपनों को जीने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। तो चलिए बिना कोई देरी किए आपको इन 5 महिला बाइकर (Female Bike Riders) की कहानी बताते हैं।

5 महिला राइडर्स और बाइक को लेकर उनका नजरिया

प्रीति सारस्वत

प्रीति सारस्वत एक पैशनेट बाइक राइडर तो हैं ही लेकिन साथ ही एक मां और एक आंत्रप्रेन्योर भी हैं। प्रीति सारस्वत की एक ट्रेवल एजेंसी है और वह हमेशा ही किसी न किसी तरह से सोसाइटी के काम आने कोशिश करती रहती हैं। इन सब चीजों के लिए वह बाइक को अपने साथी के रूप में देखती हैं और कई सामाजिक अभियानों के लिए बाइक रैली या फिर राइड करती रहती हैं। वह अकेले ही नहीं बल्कि अपने साथ कई अन्य महिला राइडर्स का भी मार्गदर्शन करती हैं।

https://hindi.popxo.com/article/indian-freedom-fighters-womens-day-in-hindi

गीता बत्रा

गीता बत्रा, आईटी एंड टेलीकॉम इंडस्ट्री में काम करती हैं। वह आईबीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में सर्विस मैनेजमेंट लीड (नॉर्थ) के तौर पर कार्यरत हैं और इसके साथ-साथ वह बाइक राइडिंग को लेकर भी काफी पैशनेट है। बाइक राइडिंग को लेकर गीता बत्रा का कहना है कि, इससे उन्हें आत्मनिर्भर होने का एहसास होता है। साथ ही बाइक चलाने के कारण वह कई नए लोगों से मिल पाती हैं, जो बेहद ही अलग जगहों से आते हैं। 
गीता बत्रा का कहना है कि लोगों को लगता था कि वह कभी बाइक नहीं चला सकती लेकिन आज वह एक बेहतरीन बाइक राइडर हैं और इस वजह से बाइक चलाकर उन्हें बेहद ही अच्छा अनुभव होता है और एक अलग ही खुशी मिलती है।
गीता ने महिला दिवस पर हमसें बात करते हुए कहा, ”मुझे लगता है की हर लड़की या औरत यह कोशिश करनी चाहिए और अपनी रोजाना जिंदगी में भी अपनी हद से ऊपर उठकर अपने जीवन को सुनिश्चित करना चाहिए! लड़की या औरत ठान ले तो कुछ भी कर सकती है”।
https://hindi.popxo.com/article/amrit-kaur-indias-first-health-minister-and-aiims-founder-in-hindi

मेघा शिसोदिया

ADVERTISEMENT

मेघा शिसोदिया पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। वह कई सालों से बाइक चलाती आ रही हैं। अपने पिता को बुलेट चलाते हुए देखकर मेघा के अंदर भी बाइक चलाने का शौक जागा और इसी तरह उनके बाइक राइडिंग के सफर की शुरुआत हुई। मेघा ने हमें बताया कि वह अपने माता-पिता के सपोर्ट के कारण ही यहां तक पहुंच पाई हैं। यहां तक कि कुछ समय पहले ही उन्होंने दिल्ली से कन्याकुमारी तक का सफर तय किया था। मेघा ने अब तक बाइक से लगभग 20 राज्यों का सफर तय किया है। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने कन्याकुमारी तक राइड की थी, जिसमें उन्होंने 7 से 8 राज्यों को कवर किया था।

https://hindi.popxo.com/article/international-womens-day-quotes-in-hindi

रिया यादव

रिया यादव फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं लेकिन साथ ही वह एक बहुत ही अच्छी बाइक राइडर भी हैं। रिया यादव के नाम पर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। दरअसल, रिया पहली ऐसी महिला बाइकर हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र में लेह के खारदुंगला पास तक बाइक से सफर तय किया है। इतना ही नहीं रिया का मानना है कि बाइक चलाने के कारण वह अलग-अलग जगहों से आने वाली बहुत सी इंस्पायरिंग महिलाओं से मिल पाती हैं और इस वजह से उन्हें बाइक चलाना और भी ज्यादा अच्छा लगता है और बाइक चलाने में खुशी मिलती है। यहां आपको बता दें कि रिया केवल ऑन रोड ही नहीं बल्कि ऑफ रोडिंग में भी माहिर हैं।

https://hindi.popxo.com/article/women-empowerment-quotes-in-hindi

मेघा शर्मा

ADVERTISEMENT
मेघा शर्मा पेशे से एक कंटेंट राइटर हैं और पैशनेट बाइक राइडर है। मेघा शर्मा पिछले 5 सालों से बाइक चला रही हैं। मेघा शर्मा का मानना है कि दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है, जो महिला नहीं कर सकती है। अपने बाइक राइडिंग के सफर को लेकर मेघा का कहना है कि हर एक सड़क कुछ नया सिखाती है। यहां तक कि अन्य फीमेल राइडर्स से मिलना और उनकी कहानी को सुनने से भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
08 Mar 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT