ADVERTISEMENT
home / सेलिब्रिटी गॉसिप
टाइगर श्रॉफ को मिली नई दिशा, जानिए कौन है एक्टर की ये गर्लफ्रेंड जिसके साथ होने लगे इश्क के चर्चे

टाइगर श्रॉफ को मिली नई दिशा, जानिए कौन है एक्टर की ये गर्लफ्रेंड जिसके साथ होने लगे इश्क के चर्चे

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पटानी रिलेशनशिप में थे, लेकिन डेढ़ साल पहले उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों ने अपने ब्रेकअप का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन एक इंटरव्यू में टाइगर ने कहा था कि फिलहाल अब वह सिंगल हैं। उसके बाद उन्हें और दिशा को एक साथ नहीं देखा गया। ऐसे में टाइगर की जिंदगी में एक और ‘दिशा’ को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

टाइगर श्रॉफ की नई गर्लफ्रेंड? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर अब सिंगल नहीं हैं, वह पिछले डेढ़ साल से ज्यादा समय से एक लड़की को डेट कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस लड़की का नाम भी दिशा है। टाइगर श्रॉफ की नई गर्लफ्रेंड का नाम दिशा धानुका (Deesha Dhanuka) है और वह एक प्रोडक्शन हाउस में काम करती हैं। दिशा पटानी से ब्रेकअप के बाद टाइगर ने नई दिशा को डेट करना शुरू कर दिया।

परिवार को भी पसंद है टाइगर की गर्लफ्रेंड 

टाइगर करीब डेढ़ साल से दिशा धानुका को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता है। टाइगर के परिवार को भी दिशा पसंद हैं। इसके अलावा दोनों के रिश्ते के बारे में तो हर कोई जानता है। 

हालांकि एक इंटरव्यू में जब टाइगर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘कुछ महीने पहले मुझे लगा था कि आप मुझे किसी और के साथ जोड़ रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं सिंगल ही हूं।’ मगर, पहले भी टाइगर ने यह नहीं कहा था कि वह दिशा पटानी के साथ कमिटेड हैं तो अब यही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह दिशा धानुका के साथ रिलेशनशिप में हैं।

ADVERTISEMENT

वैसे आपको बता दें कि टाइगर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में कैमियो करते नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और कृति सेनन के साथ ‘गणपथ’ में भी नजर आएंगे।

11 Aug 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT