ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
विराट-अनुष्का ने दुबई में केक काटकर मनाया प्रेगनेंसी का जश्न, देखें तस्वीरें

विराट-अनुष्का ने दुबई में केक काटकर मनाया प्रेगनेंसी का जश्न, देखें तस्वीरें

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर कर बताया कि उनके घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। विरुष्का ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साथ फोटो शेयर कर 2021 में अपनी फैमिली में आने वाले नए मेहमान के बारे में बताया था। फोटो में दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। अनुष्का की प्रेगनेंसी की खबर मिलने के बाद से ही उनके फैंस, रिश्तेदार और दोस्तों की बधाइयों की झड़ी लग गई। इसी बीच विरुष्का का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों इस खुशी को केक काटकर सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Good News: पापा बनने वाले हैं विराट कोहली, प्रेगनेंट हैं अनुष्का शर्मा

 

अनुष्का और विराट ने आईपीएल की RCB टीम के साथ दुबई में पार्टी कर अपनी इस खुशी का जश्न मनाया। आरसीबी टीम की इस पार्टी के फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वायरल वीडियो में विरुष्का (विराट और अनुष्का) साथ में केट काटने के बाद एक-दूसरे को गले लगाते भी दिखे। फ्लोरल प्रिंट की पीच कलर की ड्रेस में अनुष्का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नज़र आ रही हैं। बता दें कि आईपीएल की तैयारियों की वजह से इस समय RCB टीम के साथ अुनष्का और विराट दुबई में हैं।

ADVERTISEMENT

अनुष्का के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है।

बता दें कि दुबई पहुंचने के बाद अनुष्का और विराट ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। सात दिनों का क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद दोनों जब बाहर आए तो टीम के साथ छोटी सी पार्टी कर गुड न्यूज का जश्न मनाया। 

पहली बार फाइटर प्लेन उड़ाएंगी कंगना रनौत

31 Aug 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT