home / फैशन
breastplate

इन दो देसी सेलेब्स ने स्टाइल किया ब्रेस्ट प्लेट, पहले रिहाना, जेंडाया जैसे सेलेब्स फ्लॉन्ट कर चुके हैं ये फैशन ट्रेंड

दो फ़ैशन लवर्स को एक जैसी शैली आज़माते हुए देखने से अधिक दिलचस्प कुछ भी नहीं है। ऐसे ही तो कोई चीज़ ट्रेंड में आती है। हाल ही में, आयशा कांगा और उर्फी जावेद ने अब तक का हाई एंड माना जाने वाला फैशन ट्रेंड- ब्रेस्टप्लेट को आज़माया। बॉलीवुड से जुड़े एक इवेंट में मूर्तिकला में यूज होने वाले प्लास्टर ऑफ पेरिस का ऐसा नया यूज काफी नया था।

साभार- इंस्टाग्राम

पुरस्कार समारोह के लिए, बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी उर्फी जावेद ने आधी लिपटी साड़ी के साथ एक मेटैलिक लुक वाला गोल्डन ब्रेस्टप्लेट चुना।

क्लास एक्टर आयशा कांगा इंडस्ट्री की नई फैशनिस्टा है। आयशा ने अपने गोल्ड ब्रेस्टप्लेट लुक के साथ फैशनेबल सोनम कपूर के एक गोल्डन लुक से इंस्पिरेशन ली है। आयशा ने सोने के चोकर के साथ ब्रेस्टप्लेट मैच किया था। आयशा का ब्रेस्ट प्लेट 24कैरट गोल्ड से बना था।

उर्फी की तरह ही उन्होंने हाफ साड़ी के साथ ब्रेस्टप्लेट के साथ स्टाइल किया था। इस लुक को कंप्लीट करते हुए उन्होंने दुपट्टा भी ऐड किया था।

इंटरनैशनल सेलेब्स पहन चुके हैं ब्रेस्ट प्लेट

वैसे ऐसा नहीं है कि उर्फी या आयशा गोल्डन ब्रेस्टप्लेट पहनने वाली महिला हैं। उन्होंने खुद अपने इंटरव्यू में बताया था कि इसका इंस्पिरेशन उन्हें अमेरिकन रैपर कार्डी बी के एक वीडिया से मिला था।

रिहाना ने अपने एक कॉन्सर्ट में पहली बार अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी रिवील करते हुए रेड ड्रेस के साथ रेड कलर का ब्रेस्ट प्लेट पहना था।

साभार- इंस्टाग्राम

इसी तरह जेंडाया ने भी साल 2020 में हॉट पिंक कलर का ब्रेस्ट प्लेट पहना था। 

इनके अलावा बेला हदीद, किम कार्दशियन जैसे सेलेब्स ने भी इस लुक को समय-समय पर ट्रेंड में बनाए रखा है।

03 Jul 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this