एक समय था जब महिलाओं का घर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता था और महिलाओं को ज्यादा पढ़ाया भी नही जाता था। इसलिए महिलायें अपने आप पर भरोसा करने में भी डरती थी। लेकिन अब समय बदल चुका है। आज कल महिलायें अकेले एक देश से दूसरे देश घूमने जा रही हैं तो फिर इंडिया में सोलो ट्रेवलिंग पर जाने में क्या दिक्कत है? अकेले यात्रा करना एक बहुत खूबसूरत एहसास होता है। इससे आप के जिंदगी को देखने का नजरिया बदल जाता है। सोलो ट्रैवलिंग से हमारे मन का डर खत्म हो जाता है। भारत में कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां अकेली महिला सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकती है।
सोलो ट्रेवलर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित हैं भारत के ये 7 जगहें | Top Indian Destinations For Solo Women Travellers In Hindi
हम में कई लोगों की ज़िंदगी फैमिली वेकेशन में निकल जाती है। घर से यह हिदायत होती है कि जहां जाना है, घरवालों के साथ जाओ। ऐसे में सोलो ट्रैवलिंग का मजा तो आप खो ही देंगे। आजकल तो लड़कियों के बीच भी सोलो ट्रैवलिंग काफी आम बात हो चुकी है। इसलिए अपने परिवार को प्यार से इसके फायदे समझाइये और निकल पड़िये सोलो ट्रैवलिंग पर। कहीं ऐसा न हो बढ़ती ज़िम्मेदारियों के बीच 30 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते जब आप पीछे मुड़ कर देखें तो पछताने के सिवा हाथ में कुछ न आये। वैसे सोलो ट्रेवलिंग के लिए उम्र मैटर नहीं करती है, बस इच्छा शक्ति होनी चाहिए। भारत में कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें भी हैं जहां आप सोलो ट्रेवलिंग के लिए बिना किसी डर के सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं। आइए जानते हैं महिला टूरिस्ट के घूमने के लिए इंडिया की सफेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन (Best Destinations For Solo Women Travellers) के बारे में –
1. मैक्लोडगंज, धर्मशाला
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/09/image-114.png)
कहते हैं धर्मशाल हर मूड और हर पसंद के लोगों के लिए उन चुनिंदा जगहों में से एक जो किसी अजूबे से कम नहीं हैं। यह एक ऐसी घाटी है, जहां हर तरह के टूरिस्ट के लिए उसकी इच्छानुसार घूमने लायक जगह मौजूद हैं। उन्हीं में से एक है मैक्लोडगंज जोकि धर्मशाला के निकट एक हिल स्टेशन है, जो ट्रेकर्स के बीच लोकप्रिय है। मैक्लोडगंज में इतने सारे दिलचस्प पर्यटन स्थलों के साथ, यह प्रसिद्ध तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का घर होने के कारण भी लोकप्रिय है। प्रसिद्ध तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के घर होने के कारण यह हिल स्टेशन दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है। सोलो वूमन ट्रेवलर के लिए सुझाव है कि वो मैकलॉडगंज में रुकें और टैक्सी किराये पर लेकर धर्मशाला घूमें। यहां अगर आपके पास अपना वाहन है, तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। नड्डी, धर्मकोट, त्रिउंड जैसी कई जगहें हैं जहां आप मैकलो से ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां का मौसम इतना सुहाना होता है कि आपका यहां से वापस जाने का मन ही नहीं करेगा। यहां घूमने के साथ ही आप शॉपिंग का भी भरपूर आनंद ले सकती हैं। यकीन मानिए यहां के लोग मदद करने में सबसे आगे और आपको यहां किसी भी तरह का कोई डर नहीं लगेगा।
2. पुडुचेरी या पांडिचेरी
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/09/image-115.png)
पांडिचेरी भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है जहां पर भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। सोलो ट्रिप के लिए पुडुचेरी भी परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप स्कूबा डाइविंग सहित कई एडवेंचर्स गेम के मजे ले सकते हैं. और अगर आप वॉटर स्पॉट के शौकीन हैं तो यहां आप स्कूबा डाइविंग सहित कई एडवेंचर्स गेम के मजे ले सकती हैं। इसकी के साथ आप लाजवाब व्यंजन और बेहतरीन वाइन्स का भी लुत्फ उठा सकती हैं।
3. ऋषिकेश, उत्तराखंड
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/09/image-116.png)
उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित ऋषिकेश में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय है जो अपनी खूबसूरती से यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है। ऋषिकेश को गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। ऋषिकेश हिंदुओ की धार्मिक आस्था का बहुत ही पवित्र स्थान माना जाता है। आध्यात्मिकता के साथ साथ ऋषिकेश में आप भरपूर मनोरंजन का आनंद भी उठा सकते हैं। मेडिटेशन, योगा और वो भी खूबसूरत प्राकृतिक नजारे का साथ, ये कंप्लीट पैकेज आपको और कहीं नहीं मिलेगा। खास बात तो ये है कि यहां आश्रमों और खाने की व्यवस्था भी निशुल्क है, आप बेहिचक यहा अकेले घूमने का प्लान कर सकती हैं।
4. जैसलमेर, राजस्थान
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/09/image-117.png)
वहीं अगर आप सर्दियों के मौसम में गुनगुनी धूप के साथ सोलो एडवेंचर प्लान कर रहे हैं तो राजस्थान के बेहद ट्रडिशनल और खूबसूरत सिटी जैसलमेर का रुख कर सकते हैं। यहां के रेगिस्तान को एक्सप्लोर करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का ही माना जाता है। यहां के अद्भुत सूर्यास्त का आनंद उठाएं और किसी रेगिस्तानी कैम्प में रात अवश्य बिताएं। वहां स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन परोसा जाता है और उसके साथ ही आप लोक नृत्य और संगीत प्रदर्शनियों का भरपूर लुत्फ भी उठा सकते हैं। यहां के स्थानीय लोग बहुत ही नम्र स्वभाव के होते हैं और यहां पर विदेशी पर्यटनों और सोलो वूमन ट्रेवलर के रूकने के लिए लोगों के घरों को भी गेस्ट रूम के तौर पर दिया जाता है, जहां आप खुद सुरक्षित महसूस कर सकती हैं।
5. जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/09/image-118.png)
शायद आपने जीरो वैली के बारे में ज्यादा नहीं सुना होगा लेकिन ये लड़कियों के अकेले घूमने के सेफ और बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन में से एक है। ज़ीरो वैली से सिर्फ 32 किमी का सफर तय करके आप इस सेंचुरी पहुंच सकते हैं। हरे भरे नजारों से भरपूर, यह सेंचुरी फर्न, बांस, ऑर्किड, सिल्वर फ़िर और रोडोडेंड्रोन जैसे घने जंगलों से घिरा हुआ है जो ट्रैकिंग के लिए बेस्ट है। यहां आपको ट्राइबल जूलरी, ड्रेसेस और एक्सेसीरिजेस की ढेरों वैराइटी शॉपिंग के लिए बहुत कम दाम में मिल जायेगी। आंखों के साथ इस जगह आकर आपका तन और मन भी खुश हो जाएगा। हर तरफ फैली हरियाली में सुकून से बैठने का तो मजा है ही लेकिन यहां के नजारों को कैमरे में कैद करना न भूलें। आप यहां अकेले रह कर बिना किसी टेंशन के अच्छे से घूम सकती हैं।
6. गोवा
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/09/image-119.png)
चारों तरफ हरियाली ही हरियाली, समुद्र का दिलकश नजारा, सेल्फ ड्राइविंग, सी फूड, एक से बढ़कर एक बीचेस, काजू और ड्रिक्स ये सब चीज आपको एक जगह मिलेगी और वो है गोवा। जी हां, महिला टूरिस्ट के घूमने के लिए गोवा सबसे सफेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन है। गोवा का हर अंदाज निराला है। यहां पर सभी के लिए कुछ न कुछ है ही। आप यहां बोर तो बिल्कुल नहीं हो सकते हैं। नाइट लाइफ का असली मजा यहां के लोग लेते हैं। यहां आपको ढेरो नाइट क्लब, कसीनो मिलेंगे। साथ आप यहां क्रूज से समंदर की सैर भी कर सकते हैं। गोवा में बीचेस के अलावा जो सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है, वो है दूधसागर फॉल। इसे आपने चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म में भी देखा होगा। यहां आप झरने और पहाड़ी वादियों का मजा भी ले सकती हैं।
7. वाराणसी, उत्तर प्रदेश
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/09/image-120.png?w=1024)
ये सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक एहसास है जो हर एक बनारसी के दिल में बसता है। बनारस जिसे काशी के नाम से भी जाना जाता है, उसका नाम सुनते ही मंदिर- मस्जिद, गंगा, घाट, पान और साड़ी का नाम जेहन में आना आम बात है। यहां वो सब कुछ है, जो एक इंसान सुकून भरी जिंदगी बिताने के लिए चाहता है। घाट से लेकर पान तक, यहां की हर बात निराली है। कहते हैं कि एक बार जिसने बनारस का स्वाद चख लिया, मरते दम तक वो शख्स उसे भूल नहीं पाता। अगर आप सोलो ट्रेवलर है और फोटोग्राफी का शौक रखती हैं तब तो क्या कहने! बनारस की यात्रा अकेले ही कर सकती हैं, ये जगह पूरी तरह से सुरक्षित है।
(सभी तस्वीरें – Instagram)
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स