ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
Til Ke Fayde - काले और सफ़ेद तिल खाने के फायदे और नुकसान - Sesame Seed in Hindi

जानिए सेहत के लिए तिल खाने के फायदे और नुकसान – Til Ke Fayde aur Nuksan

तिल का हमारी भारतीय संस्कृति में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। आप जानते ही होंगे कि मकर संक्रांति के दौरान तिल का नियमित सेवन किया जाता है। तिल के बीज (Til ke fayde) गर्म होते हैं, इसलिए तिल आपके शरीर को ठंड से बचाने का एक महत्वपूर्ण काम करते हैं। इसलिए मकर संक्रांति पर तिल खाने की हमारी पुरानी परंपरा है। आपको शायद ये बात जानकर हैरानी होगी कि तिल अत्यन्त पवित्र माने गये हैं। इनमें पापों का नाश करने की अद्भुत शक्ति होती है, इसलिए ये देवताओं और पितर-दोनों को ही अत्यन्त प्रिय हैं। माना जाता है कि भगवान विष्णु की देह के पसीने की बूंदों से तिल के बीजों (sesame seed in hindi) की उत्पत्ति हुई है। तिल प्रकृति से तीखी, मधुर, भारी, स्वादिष्ट, स्निग्ध, गर्म तासीर की, कफ तथा पित्त को कम करने वाली होती है। 

रंग-भेद से तिल तीन प्रकार का होता है, श्वेत, लाल एवं काला। आयुर्वेद में मुख्यता सफेद व काले तिलों का वर्णन किया गया है परन्तु वानस्पतिक शास्त्र के अनुसार सफेद व काले तिल का ही नाम मिलता है। आयुर्वेद में इन दोनों के गुण व औषधीय प्रयोग अलग-अलग माने गए हैं। सफेद की तुलना में काले तिल को औषधीय उपयोग हेतु अधिक महत्त्वपूर्ण माना गया है। लेकिन तिल का उपयोग संयम से किया जाना चाहिए। क्योंकि अगर यह आपके शरीर में बहुत ज्यादा चला जाता है तो इसका नुकसान भी गंभीर हो जाता है। इसीलिए आज यहां हम आपको तिल के फायदे (til benefits in hindi) और तिल के बीजों से जुड़ी हर बात की जानकारी दे रहे हैं ताकि आपके शरीर को तिल खाने के फायदे (til khane ke fayde) ज्यादा से ज्यादा मिल पायें।

तिल के औषधि गुण – Health Benefits of Sesame Seed in Hindi

तिल के बीज (sesame seed in hindi) मैंगनीज, कॉपर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, फाइबर, फॉस्फोरस, प्रोटीन, विटामिन और थियामीन से समृद्ध हैं। इनके सेवन से हाइपरटेंशन और शुगर कंट्रोल होती है और डाइजेशन सही रहता है। ये एंटी-कैंसरस होते हैं और तनाव से मुक्ति दिलाते हैं। यही नहीं तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो शरीर से कोलेस्ट्रोल को कम करता है

तिल के अन्य भाषा मे नाम – Name of Til in Different Languages

Til Ke Fayde - काले और सफ़ेद तिल खाने के फायदे और नुकसान - Sesame Seed in Hindi

Til in Sanskrit – तिल, स्नेहफल

Til in Hindi – तिल, तील, तिली

Til in Marathi –  तील, तिल

Til in English – सिसेमम सीड्स, सीसेम

Til in Tamil – एब्लु नूव्वूलु 

Til in Telugu – नुव्वूलु 

Til in Kannada – एल्लू, येल्लु

Til in Urdu – तिल

तिल खाने के फायदे – Til Khane Ke Fayde 

तिल के बीज भारतीय खाद्य संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण हैं। मकर संक्रांति के दिन, हम देखते हैं कि तिल की बहुत ही मान्यता होती है। इस दिन तिल का विशेष रूप से सेवन किया जाता है। अन्य समय में तिल की मात्रा कम होने पर भी ठंड के दिनों में तिल का बहुत महत्व होता है। तिल का सेवन लड्डू की चटनी जैसे विभिन्न तरीकों से किया जाता है। आज हम तिल के फायदे (Til ke fayde) के बारे में जानेंगे।

ADVERTISEMENT
Til Khane Ke Fayde

आयरन के अवशोषण में मदद करता है

तिल के बीज आयरन और कॉपर से भरपूर होते हैं। वे आपके शरीर को आयरन को अवशोषित करने में मदद करते हैं। गठिया जैसे रोगों में तिल के बीज बहुत उपयोगी होते हैं। साथ ही तिल के तेल से मालिश करने से गठिया के रोगियों को आराम मिलता है।

हड्डियों के लिए उपयोगी

हड्डियों के लिए सफेद तिल के फायदे (Safed til ke fayde) बहुत हैं। क्योंकि तिल के बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इसके अलावा तिल में मैंगनीज, आयरन, फास्फोरस, ग्रुप बी विटामिन और फाइबर भी होता है। हम सभी जानते हैं कि कैल्शियम हड्डियों के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही तिल में मौजूद जिंक आपकी हड्डियों की नाजुकता को दूर करने में मदद करता है। इसलिए तिल के बीज आपकी हड्डियों को पोषण और मजबूती देने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।

सर्दियों में गर्माहट दे

आप जानते ही होंगे कि मकर संक्रांति के दौरान तिल का नियमित सेवन किया जाता है। तिल के बीज गर्म होते हैं, इसलिए तिल आपके शरीर को ठंड से बचाने का एक महत्वपूर्ण काम करते हैं। इसलिए मकर संक्रांति पर तिल खाने की हमारी लंबी परंपरा है। जो लोग अत्यधिक सर्दी से पीड़ित हैं उन्हें ठंड के मौसम में तिल का सेवन करना चाहिए। उनके लिए सर्दियों में तिल से बनी चीजों का सेवन करना बेहद फायदेमंद (til khane ke fayde) रहता है। ऐसे में आधा चम्मच तिल का सेवन करें और उस पर गुनगुना पानी पिएं। इससे शरीर गर्म रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी तिल के तेल के फायदे (til ka tel khane ke fayde) हैं। रूखी त्वचा वाले बहुत से लोगों को अपने आहार में तिल को शामिल करना चाहिए। इससे त्वचा की बनावट में सुधार होता है। इसी के साथ बालों का रूखापन दूर करना हो तो तिल का तेल ज़रूर लगाए। इससे रूखापन दूर होता है और खोई हुई चमक भी लौट आती है।

ADVERTISEMENT

अच्छी नींद के लिए उपयोगी

आज के समय में नींद न आना एक आम समस्या बन गई है। तिल के सेवन से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही अगर आप तिल के तेल से मालिश करते हैं तो आपको अच्छी नींद आती है। वैसे तिल खाने के साथ ही तिल के तेल के फायदे भी हैं।

एनीमिया का करे इलाज 

तिल में लौह तत्व की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। अपने इसी गुण के कारण यह एनीमिया का इलाज करने में मददगार साबित होता है। सिर्फ एनीमिया ही नहीं, बल्कि शरीर में लोहे की कमी से होने वाली अन्य बीमारियों का भी इलाज तिल के सेवन से किया जा सकता है।

Til Benefits in Hindi

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के खिलाफ प्रभावी

तिल के बीज फाइबर और अन्य उपयोगी तत्वों से भरपूर होते हैं, जो इंसुलिन और ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसलिए तिल डायबिटीज वाले लोगों के लिए वरदान है। साथ ही जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं उनके लिए भी तिल फायदेमंद होते हैं। तिल के बीज को डाइट में शामिल करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है, यह कई शोधों से साबित हो चुका है।

मानसिक विकारों को कम करने में मदद करें

अगर हम रोजाना थोड़ी मात्रा में तिल का सेवन करें तो हमें अपनी मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तिल का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह मानसिक विकारों, तनाव, अवसाद से भी छुटकारा दिला सकता है।

ADVERTISEMENT

दांतों के लिए फायदेमंद

तिल के बीज दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। क्योंकि तिल में कैल्शियम होता है। यह आपके दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। रोज सुबह और शाम तिल के तेल को पेस्ट में लगाकर ब्रश करने से दांत मजबूत होते हैं। इसी के साथ तिल के सेवन से भी कैविटी होने का खतरा नहीं रहता है।

दिल को बनाएं मजबूत

तिल का सेवन आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तिल में मौजूद असंख्य पोषक तत्व दिल को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए अगर किसी को दिल की बीमारी है तो तिल का सेवन करना ठीक है। तिल खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

तिल खाने के नुकसान – Til Khane Ke Nuksan 

ऐसा नहीं है कि तिल के नुकसान नहीं होते। कोई भी हेल्दी चीज तब नुकसान करती है, जब उसे सीमित मात्रा में न खाया जाए या फिर ज़रूरत से बहुत ज्यादा खाया जाए। तिल के सेवन (sesame seed in hindi) के साथ भी यही है। तिल खाने के फायदे और नुकसान (til khane ke fayde aur nuksan) दोनों ही होते हैं। इसीलिए यहां हम आपको पहले ही तिल के सेवन से होने वाले साइड इफेक्ट्स को लेकर अगाह कर रहे हैं ताकि आप सिर्फ तिल के फायदों का ही आनंद उठा पायें और इससे होने वाले नुकसानों से बच सकें। 

Til Khane Ke Nuksan
  • तिल के अत्यधिक सेवन से शरीर के वजन में वृद्धि हो सकती है।
  • तिल का सेवन करने से एलर्जी हो सकती है। 
  • ज्यादा मात्रा में तिल का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या, आंखों में सूजन, नाक का बहना व दमा आदि हो सकता है।
  • तिल ज्यादा खा लेने से बहुत से लोगों को दस्त भी लग जाते हैं।
  • प्रेग्नेंसी के पहले तिमाही में तिल का सेवन करने से मना किया जाता है, क्योंकि इसकी तासीर बहुत गर्म होती है, जिससे गर्भपात का खतरा बना रहता है।
  • तिल के तेल का ज्यादा सेवन करने से अपेंडिक्स संक्रमण भी हो सकता है।
  • तिल के ज्यादा सेवन से बहुत से लोगों को सीने में जलन की भी शिकायत सुनने को मिलती है।
  • गर्मियों के मौसम में तिल का ज्यादा सेवन करने से फोड़े-फुंसी हो सकते हैं।
  • अगर आप ब्लड से जुड़ी किसी बीमारी का शिकार हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह के बाद ही तिल का सेवन करना चाहिए।

तिल खाने से जुड़े सवाल और उनके जवाब FAQs

sesame benefits in hindi

तिल कैसे खाने चाहिए?

ADVERTISEMENT

तिल का सेवन गर्मियों में नहीं बल्कि सर्दियों में करना ही उपयुक्त है। क्योंकि तिल गर्म होते हैं और इसी वजह से इन्हें ठंड के समय में ही ज्यादा खाया जाता है। तिल का सेवन (sesame benefits in hindi) आप कच्चे  और भूने दोनों ही रूप में भी कर सकते हैं। तिल का उपयोग ज्यादातर लड्डू बनाने और अन्य डिशेज में गार्निश के लिए इस्तेमाल होता है।

तिल कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

आपको तिल का सेवन करने में बहुत ही ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए। सर्दियों के मौसम में आपको रोजाना 50-70 ग्राम तक ही तिल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं और छोटे बच्चों को इससे भी कम मात्रा में तिल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

सुबह खाली पेट तिल खाने से क्या होता है?

ADVERTISEMENT

सुबह खाली पेट तिल खाने के फायदे ही फायदे हैं। जिन लोगों को दांतों से जुड़ी समस्या हैं उन्हें सुबह खाली पेट भूने हुए तिल चबाने चाहिए। इससे पायरिया, दातों की सड़न, बदबू आदि दूर में मदद मिलती है।

काले तिल खाने से क्या फायदे होते हैं?

काले तिल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। शरीर को गर्म रखने और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए काल तिल का सेवन फायदेमंद (kale til ke fayde) है।

ज्यादा तिल खाने से क्या होता है?

ADVERTISEMENT

ज्यादा तिल खाने से पथरी, वॉटर रिटेंशन, पेट में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा बहुत से लोगों को दस्त, एलर्जी, अस्थमा जैसी भी दिक्कत हो जाती है।

तो दोस्तों यहां आपने तिल खाने के फायदे और नुकसान (til khane ke fayde aur nuksan) दोनों ही जान लिए। साथ ही सफेद तिल के फायदे (Safed til ke fayde), काले तिल के फायदे (kale til ke fayde) और तिल के तेल के फायदे (til ka tel benefits in hindi) के बारे में भी जाना। वैसे तिल एक बहुत ही महत्वपूर्ण सामग्री है। क्योंकि इसमें विभिन्न उपयोगी और पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को ऊर्जा और शक्ति प्रदान करते हैं। इसलिए तिल का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद (til benefits in hindi) होता है।

ये भी पढ़ें –
जानिए साबूदाना के फायदे और नुकसान –  Sabudana ke Fayde
हल्दी-दूध के फायदे और नुकसान – Haldi Doodh Ke Fayde
गुलकंद खाने के फायदे और नुकसान – Gulkand ke Fayde
आयुर्वेद में गिलोय को अमृत कहा जाता है, जानिए इसके फायदे और सेवन विधि
जानिए सेहत के लिए मुनक्का के फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

22 Sep 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT