ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
Bridal entry

इस दुल्हन ने अपनी शादी पर की सेम-टू-सेम ‘रॉकी और रानी’ वाली आलिया भट्ट जैसी ब्राइडल एंट्री

करण जौहर की लव-ड्रामा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सभी सही कारणों से काफी चर्चा में बनी हुई है। लोगों को यह पसंद आया कि फिल्म ने कितनी अच्छी तरह से रूढ़िवादिता को तोड़ा और एक नहीं बल्कि दो प्रेम कहानियों को खूबसूरती से चित्रित किया है। हालांकि, फिल्म के अंत में 

दिखाए रॉकी (रणवीर सिंह) और रानी (आलिया भट्ट) की शादी के दृश्य लोगों को अलग ही स्तर पर पसंद आए हैं। कुदमाई सॉन्ग में शादी के दृश्यों में लीड कपल की केमिस्ट्री तो लोगों को पसंद आई ही, आलिया की ब्राइडल एंट्री और मनीष मल्होत्रा ​​के शानदार लहंगे में रानी का सीढ़ियों से नीचे चलना सोने पर सुहागा था। अब हमें ऐसी ही ब्राइडल एंट्री वाली एक दुल्हन मिली है और उसे देखकर ये प्रूफ हो रहा है कि आलिया जैसी खूबसूरत ब्राइडल एंट्री रिक्रिएट करना मुमकिन है।

आलिया से पहले ही भैरवी कर चुकी थी ऐसी ड्रीमी ब्राइडल एंट्री

दरअसल, भैरवी गुप्ता नाम की इस दुल्हन ने सोशल मीडिया पर अपनी ब्राइडल एंट्री की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा है, जब करण जौहर और आलिया भट्ट की फिल्म में ब्राइडल एंट्री बिलकुल आपके जैसी हो…”

भैरवी ने जो क्लिप शेयर की है उसमें उन्हें फ्लोर पर लहराते हुए लंबे वेल में एंट्री करते देखा जा सकता है। भैरवी की इस एंट्री को देखकर आपको सीधे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रानी की ब्राइडल एंट्री याद आ जाएगी। भैरवी की ब्राइडल एंट्री आलिया से पहले इसलिए हुई है कि डिजिटल कंटेन्ट क्रिएटर की शादी इसी साल 17 फरवरी 2023 को हो गई थी।

ADVERTISEMENT
16 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT