ADVERTISEMENT
home / Love
वो नहीं जानता आप उसे पसंद करती हैं? ये 10 काम आप भी करती होंगी

वो नहीं जानता आप उसे पसंद करती हैं? ये 10 काम आप भी करती होंगी

आप उस पर मर मिटी हैं और वो है कि इस बात से पूरी तरह अनजान है!! Hmm…सिचुएशन तो वाकई मीठा दर्द देने वाली है। लेकिन अगर आप उसे कहेंगी नहीं तो वो जान कैसे पाएंगा…OK! आप चाहती हैं कि वो आपके मन की बात खुद से समझे, लेकिन उसके लिए भी आपको उसे Hint तो करना ही पड़ेगा न! खैर अभी हम बात करते हैं उन बातों की जो आप तब तक करती हैं जब तक उसे आपके प्यार का पता नहीं चलता…

1. आप Stalker बन जाती हैं

1वो आपको अच्छा लगता है और आप उसे ये बोल नहीं पा रही हैं, दरअसल यही वह real सिचुएशन है जब आप जान पाती हैं कि लड़कियां भी stalker हो सकती हैं! आप हर समय उसकी हर activity पर नज़र रखकर यही तो कर रही हैं।

2. उसकी FB वॉल

आप सबसे पहले उसकी Facebook वॉल चेक करती हैं। फिर लगातार ऐसा करने लगती हैं। हो सकता है आप उसे Friend Request  भेजें, ये भी हो सकता है कि आप पहले से उसकी फ्रेंड लिस्ट में हों! अब आप नज़र रखती हैं कि कोई ऐसी लड़की तो नहीं जो हर रोज़ उसकी पोस्ट पर लाइक और कमेंट करती है?? क्यों सही कहा न!!

3. क्या कोई Competitor तो नहीं

3FB तो आपका First Step है, अब आप उसकी डेली लाइफ और फ्रेंड सर्किल के साथ पर भी इस नज़र रखने लगती हैं कि कहीं यहां तो कोई आपकी competitor नहीं है!

ADVERTISEMENT

4. वो अक्सर जिससे बात करता है

वो अक्सर किससे बात करता है…क्या वो कोई लड़की है? और अगर वो लड़की है तो क्या सिर्फ दोस्त हैं या इससे कुछ ज्यादा!! ओह गॉड! कितन मुश्किल होता है इस ससपेंस भरे वक्त को बिताना। आपकी छटपटाहट हम समझ सकते हैं…

5. उसका बेस्ट फ्रेंड कौन है

5आप उसके Best Friend से भी बात करना शुरू करती हैं, फिर बातों ही बातों में उससे अपने “उसके” बारे में जानने की कोशिश करती हैं। Hey Sweetheart पुराना तरीका है, पर अच्छा है। आप अपनी कोशिश जारी रखें।

6.फोन पर ज्यादा बातें तो नहीं करता

वैसे तो वो फोन पर बहुत बात नहीं करता था। ओह गॉड! लेकिन आजकल वो फोन पर बहुत बात कर रहा है…पता नहीं उसकी लाइफ में कोई लड़की तो नहीं आ गई है। ये सोच-सोचकर ही आपकी जान निकलने लगती है!

7. वो कब कहां जाता है

7अब आपसे बेहतर तो उसका डेली रूटीन शायद उसकी मम्मी भी न जानती हों!! वो कब कहां, जाता है, कितनी देर बात आता है। वो स्टूडेंट है तो आपको उसकी सारी कोचिंग का टाइमिंग पता होता है, और अगर वो वर्किंग है तो उसकी ऑफिस Timing, आप सब जानती हैं।

ADVERTISEMENT

8. उसका कोई क्रश तो नहीं

अब तक आपको तो ऐसी कोई लड़की नज़र नहीं आई जो उसके लिए क्रेज़ी हो…तो अब दिमाग में नया फितूर आता है, क्या कोई ऐसी लड़की तो नहीं जिसे वो पसंद करता हो। दिखता तो इतना क्यूट है, ऐसा कैसे संभव है कि कोई लड़की इसकी लाइफ में न हो…लगे रहिए, प्यार का मामला इतनी आसानी से थोड़े ही सुलझता है।

9. ऐसा क्या करूं कि वो समझे

वाकई। कितनी देर से मुद्दे पर आई हैं आप। असली काम तो यही करना है कि वो समझे कि आप उसे दिल दे बैठी हैं। तो अगर वो आपके सर्किल में है तो आप सबसे क्यूट और अलग दिखना चाहती हैं, ताकि वो आपको Notice करे। …और अगर वो आपका colleague है तो आप अपने ऑफिस में लगातार ऐसा Perform करना चाहती हैं कि वो आपको नोटिस करे।

10. हे भगवान! बस तुम्हारा ही सहारा है

10वैसे भले ही कभी भगवान की याद न आती हो…लेकिन उस पर नज़र रखने और उसे पाने की चाहत के दौरान भगवान बहुत याद आते हैं!! कभी घर में भी पूजा न करने वाली आप आजकल अक्सर मंदिर भी जाने लगी हैं!! अरे 16 सोमवार के व्रत भी आपको याद आने लगे हैं…कोशिश ज़ारी रखें, भगवान सुन ही लेंगे! आखिर ये दिल का मामला है!

GIFs: tumblr.com

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: First Date? आपकी सारी नर्वसनेस दूर करेंगे ये 13 टिप्स

यह भी पढ़ें: Social Media पर दोस्ती? अब Date के लिए याद रखें ये 10 बातें

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT