ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
The Kerala Story Fame Adah Sharma

‘द केरला स्टोरी’ फेम अदा शर्मा ने खरीदा सुशांत सिंह का घर, जहां हुई थी एक्टर की मौत

अदा शर्मा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो ‘द केरल स्टोरी’ से घर-घर में मशहूर हो गईं। इस फिल्म ने एक्ट्रेस अदा शर्मा को खूब नाम व शोहरत दिलाई है। वह पिछले 15 सालों से फिल्मों में अभिनय कर रही हैं, लेकिन उन्हें इससे पहले कभी किसी फिल्म से सफलता नहीं मिली। यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बनी। अब अदा एक बार फिर से चर्चा में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस ने मुंबई में एक घर खरीदा है। उसमें खास बाद ये है कि अदा ने जो घर खरीदा है उसमें पहले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रहते थे। साल 2020 में इसी घर में सुशांत ने कथिततौर पर आत्महत्या कर ली थी। तब से अब तक ये घर कई बार सुर्खियों में रहा था।

अदा अब सुशांत के घर में रहेंगी

‘द केरला स्टोरी’ की सफलता के बाद अदा शर्मा हाल ही में वेब सीरीज ‘कमांडो’ में नजर आई थीं। इसी बीच अदा शर्मा ने मुंबई में अपना खुद का घर खरीदा है। वहीं अब अदा शर्मा जल्द ही श्रेयस तलपड़े के साथ ‘द गेम ऑफ गिरगिट’ फिल्म में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अदा शर्मा ने इन खबरों पर पुष्टि भी की है। हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि वह कब शिफ्ट करेंगी। उन्होंने पैपराजी को ये भी कहा कि वो जल्द ही उनका मुंह मीठा करायेंगी।

फ्लैट के बढ़ गये थे दाम

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अपार्टमेंट में किराया बढ़ने की बात चल रही थी। बहुत से लोग घर खरीदने में रुचि दिखा रहे थे। अब आखिरकार ये कॉन्ट्रैक्ट अदा शर्मा के हाथ आ गया है। 

ADVERTISEMENT

बता दें, दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 2020 में बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। भले ही उन्हें गए हुए तीन साल हो गए हैं, लेकिन उनके फैंस के दिलों में उनकी जगह अभी भी बनी हुई है। आज भी उनके फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। उनके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या कम नहीं हुई है।

27 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT