ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
Shraddha Arya BFF’s Bachelorette Party In Rishikesh Wearing Lehenga

श्रद्धा आर्या ने BFF की बैचलर पार्टी में पहना लहंगा, देखें ऋषिकेश में हुई पार्टी का Video

अगर आप अपनी बेस्ट फ्रेंड या सबसे करीबी कजिन के लिए बैचलर पार्टी अरेंज करने के लिए आइडियाज़ तलाश रही हैं तो श्रद्रा आर्या का ये वीडियो आपको एक बार जरूर चेक करना चाहिए। 

प्रीता के रोल से मशहूर हुई टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अपने पॉडिटिव और हैप्पी वाइब्स के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम रील्स भी इस बात के प्रूफ हैं। हाल ही में  एक्ट्रेस ने अपने सोशल पेज पर अपनी बेस्ट फ्रेंड पूजा ठाकुर के लिए अरेंज किए गए बैचलर पार्टी की एक वीडियो शेयर की है और कहना होगा कि ये वीडियो एक से ज्यादा मायने में गोल्स सेट करने वाला है। आमतौर पर बैचलर पार्टी की तस्वीरें हमेशा एलबीडी, स्ट्रैपलेस गाउन या मिनी ड्रेस फ्लॉन्ट करती ग्लैमरस गर्ल्स के मस्ती मजे को रिफ्लेक्ट करती हैं, लेकिन श्रद्रा के बेस्ट फ्रेंड की बैचलर पार्टी इससे बिलकुल अलग थी। ये बैचलर पार्टी ‘गढ़वाल हिमालय के प्रवेश द्वार’ और ‘योग कैपिटल’ के नाम से मशहूर ऋषिकेश में आयोजित किया गया था और वीडियो में श्रद्रा, उनकी फ्रेंड्स और वुड बी दुल्हन, सभी लहंगे में इस मोमेंट को एंजॉय करते दिख रहे हैं।

इन अनमोल पलों को साझा करते हुए, कुंडली भाग्य अभिनेत्री ने लिखा, “क्या आपने ऋषिकेश और लहंगे में एक बैचलरेट के बारे में सुना है? हां, हम असामान्य करते हैं और इसे सुंदर भी बनाते हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट के शेयर करने के  कुछ ही समय में कमेंट सक्शन में लोगों ने एक्ट्रेस की परंपराओं और मनोरंजन को इतनी खूबसूरती से संतुलित करने के लिए सराहना करना शुरू कर दिया।

इस वीडियो के कुछ दिन पहले ही श्रद्धा ने अपनी दोस्तों के साथ ऋषिकेश का एक वीडियो शेयर किया था और इस वीडियो में जहां उन्होंने यात्रा की शुरुआत की झलक दी थी, साथ में दोस्तो के साथ की अपनी मस्ती की तस्वीरें भी शेयर की थी। श्रद्धा का ये वीडियो अपनी दोस्तों के साथ किसी सुकून भरे खूबसूरत जगह पर जाकर नई मेमोरीज़ क्रिएट करने के लिए भी प्रेरित करता है।

ADVERTISEMENT
23 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT