ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
उसके साथ Sex से पहले ये 7 सवाल पूछें खुद से!

उसके साथ Sex से पहले ये 7 सवाल पूछें खुद से!

Sex वाकई हमारी लाइफ़ की big deal है। इसे लेकर हमारे और आपके मन में कई सवाल उठते हैं जिनमें हम उलझ जाते हैं। जब आप पहली बार सेक्स के लिए तैयार होती हैं या मन बनाती हैं तो बहुत सी बातें आपको घेर लेती हैं। तो सेक्स से पहले ज़रूर जानें खुद के इन 7 सवालों के जवाब।

1. आपका कम्फर्ट लेवल

अगर आप उसके साथ होते वक्त कम्फर्टेबल फील नहीं करतीं तो उसके साथ सेक्स बिल्कुल न करें। सेक्स के लिए comfort-zone बनाना बेहद ज़रूरी है और अगर आप comfortable नहीं हैं तो उसे ये बात बेझिझक कहें।

2. क्या आप दोनों same platform पर हैं?

2आप दोनों के बीच अगर communication gap है.. अगर आप नहीं जानतीं कि वो आप से क्या चाहता है और उसे भी इस बात का पता नहीं कि आप क्या सोचती हैं तो रुक जाएं। अभी सेक्स का वक्त नहीं है। वो आपके लिए क्या फील करता है ये जान लें, आपको डिसीज़न लेने में आसानी होगी।

3. वो expect कर रहा है इसलिए

सिर्फ़ इसलिए सेक्स न करें कि आप दोनों लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या आपकी शादी हो चुकी है। या फिर इसलिए कि वो आपसे सेक्स की उम्मीद रखता है। सेक्स तभी करें जब आपकी अपनी इच्छा भी हो। ज़बरदस्ती सेक्स करना सही नहीं।

ADVERTISEMENT

4. कहीं आप पछताएंगी तो नहीं?

4अगर आपको लगता है कि आज सेक्स करने के बाद कल शायद आपको इसके लिए अफसोस होने वाला है तो सेक्स न करें। क्योंकि ये खुद के साथ ज़बरदस्ती है। हो सकता है थोड़े वक्त के लिए सेक्स आपको अच्छा फील कराए लेकिन ऐसे सेक्स बाद में आपको पछतावा ही देगा।

5. किसी और के साथ?

आप किसी और को पसंद करती हैं और उसके साथ ये सब करना चाहती हैं पर वो आपको नहीं मिल सकता तो खुद के साथ compromise कर रही हैं। ऐसे में बेमन से सेक्स न करें। ये खुद के साथ बेईमानी होगी।

6. अगर वो आपको force कर रहा हो

6हर इंसान की अपनी अच्छाई-बुराई होती है पर अगर वो ज़बरदस्ती आपके साथ सेक्स करना चाहता है तो ज़रूरी है कि आप एक सीमारेखा खींच कर उसे लिमिट में रहने को कहें। आप उसे समझाएं कि क्या प्रॉब्लम है और आप उसके साथ क्यों कम्फर्टेबल नहीं हैं और अगर तब भी वो अपनी बात पर अडिग रहे तो मान लें कि वो आपके लिए नहीं है।

7. अपनी safety देखें

अगर आपको उसके अतीत के बारे में ज्यादा नहीं पता है और वो आपसे इस पर खुल कर बात नहीं करता है तो सतर्क रहें। क्योंकि बाद में पछताने से ये कहीं बेहतर है। और सेक्स ऐसी चीज़ नहीं है जहां आपको compromise करना चाहिए।

ADVERTISEMENT

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। 🙂

GIFs: tumblr.com

यह स्टोरी POPxo हिन्दी के लिए Riwa Singh ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: Intimacy के ये हैं 10 और तरीके…SEX के अलावा !!

ADVERTISEMENT
05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT