दुनिया के सबसे अमीर शख्स और मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी एक बार फिर दादा-दादी बन गए हैं। मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका अंबानी ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। श्लोका आकाश अंबानी की पत्नी हैं। आकाश और श्लोका कन्यारत्न प्राप्त कर चुके हैं। इससे पहले दोनों का एक बेटा है। उसका नाम पृथ्वी है। अब पृथ्वी को एक छोटी बहन मिल गई है। अंबानी परिवार में बेटी के जन्म से खुशी का माहौल है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्लोका अंबानी ने 31 मई को एक बच्ची को जन्म दिया। श्लोका अंबानी ने कुछ महीने पहले ही प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी दी थी। श्लोका अंबानी के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी वायरल हुईं। कुछ दिनों पहले मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश और पोते पृथ्वी के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे थे. श्लोका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की शादी 2019 में हुई थी। उनके विवाह समारोह में बॉलीवुड, खेलकूद से लेकर बिजनेस जगत की तमाम हस्तियों ने हिस्सा लिया था। अभी कुछ दिनों पहले पृथ्वी के बर्थडे पर भी जियो गार्डेन मुंबई में शानदार पार्टी का आयोजन हुआ था। साल 2021 में एक बेटे का जन्म हुआ और अब साल 2023 में एक बेटी भी आ गईं। देखा जाये तो आकाश और श्लोका की फैमिली कंप्लीट हो गई है।

बहन ईशा को भी हुए जुड़वे बच्चे
अभी कुछ दिनों पहले ही आकाश अंबानी की बहन ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। साथ ही मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुल मिलाकर अंबानी परिवार में खुशियों को ही माहौल है।
- Fact Check: क्या सच में अर्चना पूरन सिंह और अमिताभ बच्चना का था अफेयर? जानिए पूरी सच्चाई
- इन 5 Celebs ने अपने काफिले में ऐड की नई कारें, किसी को मिली गिफ्ट तो किसी ने खुद खरीदी नई कार
- आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक ये 5 डीवाअपनी डाइट में प्रोटीन करती हैं शामिल, जानिए तरीका
- महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं ये साइबर सिक्योरिटी TIPS, सही जानकारी से कर सकती हैं अपना बचाव
- सुष्मिता सेन से जुड़े वो 7 वाकये जो बताते हैं कि वो फीमेल एक्ट्रेस को हमेशा इंस्पायर करती हैं