ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
सोमी अली ने सलमान खान के साथ ब्रेकअप की वजह का किया खुलासा, बताया – मैं उनसे शादी के लिए ही …

सोमी अली ने सलमान खान के साथ ब्रेकअप की वजह का किया खुलासा, बताया – मैं उनसे शादी के लिए ही …

90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) ने कई फिल्मों में भी काम किया और साथ ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ रिलेशनशिप में रह कर खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन सलमान खान और उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद सोमी अली ने फिल्म इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया। इन दिनों वो एक बार फिर सलमान खान से ब्रेकअप की खबरों को लेकर फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं।  

दरअसल, हाल में उन्होंने सलमान खान के साथ हुए ब्रेकअप की वजह के बारे में खुलकर बताया है। साथ ही अब सोमी ने सलमान खान से अपनी शादी की कहानी का भी खुलासा किया है। 90 के दशक में सलमान खान और सोमी अली को एक साथ देखा गया था। हालांकि इससे पहले भी कई इंटरव्यू में सोमी अली बता चुकी है कि वह सलमान की फिल्म देखकर भारत आ गई थीं।

हाल ही में द फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में सोमी ने कहा कि सलमान खान का उन पर क्रश था। यही वजह थी कि उन्होंने सलमान से ही शादी करने का फैसला किया। सोमी ने कहा, ”हम हिंदी फिल्में देखा करते थे। मैंने ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म देखी और मुझे सलमान पर क्रश हो गया था। उस रात मैंने एक सपना देखा और भारत जाने का फैसला कर लिया। उन्होंने कहा, मैं 16 साल की थी और मेरे लिए यह सोचना हास्यास्पद था कि मैं मुंबई जा सकती हूं और उससे शादी कर सकती हूं। मैंने उनसे शादी का सपना देखा और अपनी मां से कहा कि मैं सलमान से शादी के लिए भारत जा रही हूं।”

एक्ट्रेस ने आगे उस बारे में बताया जब उन्होंने सलमान को शादी के लिए प्रपोज किया। ‘हम नेपाल जा रहे थे। मैं उनके बगल में बैठी थी। मैंने उनका एक फोटो निकाला, उन्हें दिखाते हुए कहा कि ‘मैं तुमसे शादी करने के लिए आई हूं!’ उन्होंने कहा, ”मेरी एक गर्लफ्रेंड है, मैंने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं किशोरी थी। सोमी ने कहा कि 17 साल की उम्र में मैं रिलेशशिप में आ गई थी। सोमी ने आगे बताया कि पहले तो सलमान ने कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, जिसे सुनकर मैं काफी खुश थी।”

ADVERTISEMENT

सोमी ने ये भी बताया कि सलमान खान रिलेशशिप में काफी अग्रेसिव थे। सोमी ने ये भी कहा कि ये रिश्ता उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हो रहा था। वो टीनऐज में थीं तो ज्यादा समझ नहीं पाई। सलमान खान से मिले घोखे के बाद वो अपने देश वापस लौट गईं। 

आपको बता दें, सोमी अली ने कुछ बॉलिवुड फिल्में भी कीं, जिनमें मिथुन चक्रवर्ती के साथ ‘कृष्ण अवतार’, सैफ अली खान के साथ ‘यार गद्दार’ और सुनील शेट्टी के साथ ‘अंत’ जैसी फिल्में शामिल हैं। सोमी अली और सलमान के बीच रिलेशनशिप करीब 8 सालों तक चला भी। दोनों के अफेयर की खबरें साल 1991 से लेकर 1999 तक चली।

06 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT