ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Deepveer At Karan Deol's Reception

करण देओल के रिसेप्शन में पहुंचे रणवीर-दीपिका को फेक कह रहे हैं लोग, लेकिन कपल के ये  Videos हैं बड़े रियल

सोशल मीडिया पर अगर एक कपल हमेशा ट्रोल्स के निशाने पर रहता है तो वो है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। सोशल मीडिया पर करण देओल और दृषा आचार्य के बारात, शादी और रिसेप्शन के कई वीडियोज़ सर्कुलेट हुए हैं। इन वीडियोज़ में रिसेप्शन में वेडिंग गेस्ट बनकर पहुंचे पॉवर कपल दीपिका और रणवीर के भी कुछ वीडियो हैं और कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि कपल रिसेप्शन में अपने बीच सबकुछ नॉर्मल होने, रिसेप्शन एंजॉय करने का दिखावा कर रहे हैं। हालांकि रिसेप्शन में कपल के कई ऐसे वीडियो हैं जिनमें वो एक नॉर्मल कपल की तरह बिहेव कर रहे हैं।

एक वीडियो में रणवीर और दीपिका काफी डीसेंट अंदाज में म्यूजिक पर डांस करते हैं और रणवीर दीपिका को गले लगाते भी दिखते हैं। 

एक वीडियो में कपल न्यूली वेड दृषा और करण से मिलते हुए भी दिख रहा है। इस मौके पर रणवीर सिंह दृषा को कुछ कहते हुए भी दिखते हैं।

क्यों कर रहे हैं लोग ट्रोल

कपल का एक ऐसा वीडियो भी है जिसमें दूसरे लोग डांस कर रहे हैं और खुद रणवीर और दीपिका बैठकर लोगों को चीयर कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने ये मान लिया है कि दोनों रिसेप्शन को एंजॉय नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह इन लोगों के अनुसार ये है फिल्म ये जवानी है दिवानी के रियूनियन में दीपिका रणबीर के साथ मिलकर आई हैं। 

ADVERTISEMENT
साभार- इंस्टाग्राम
साभार- इंस्टाग्राम

यहां ये कहना गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया पर जहां कई लोग हौसला अफजाई करते हैं, ऐसे कई लोग हैं जो सिर्फ नकारात्मक सोच को फैलाने की कोशिश करते हैं। दीपिका और रणवीर बिलकुल वैसे ही बिहेव कर रहे हैं जैसे कि शादी के कुछ साल बाद एक नॉर्मल न्यू एज, मॉडर्न कपल बिहेव करता है और ये बहुत रियल है।

20 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT