ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
करण जौहर के साथ रिलेशन को लेकर ट्रोल होने के बाद फैशन डिजाइनर प्रबल ने दी यह सफाई

करण जौहर के साथ रिलेशन को लेकर ट्रोल होने के बाद फैशन डिजाइनर प्रबल ने दी यह सफाई

इन दिनों बी टाउन में करण जौहर और फैशन डिजाइनर प्रबल गुरंग के रिलेशनशिप के चर्चे हो रहे हैं। लेकिन प्रबल ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है और साथ ही सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर एक सफाईनामा भी जारी किया है।

पिछले दिनों करण जौहर के जन्मदिन की बधाई देने के बाद प्रबल गुरंग अपने रिलेशन को लेकर ट्रोल होने लगे। हर तरफ ये खबरें आने लगीं कि प्रबल और करण जौहर ‘गे रिलेशनशिप’ में हैं। मामला ज्यादा गंभीर होता देख प्रबल गुरंग ने भी सोशल मीडिया पर अपने और करण के बीच रिलेशन की सफाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की है।

prabal gurung karan johar 01

प्रबल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो पेज की एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘ मैं करण जौहर को डेट नहीं कर रहा हूं। वो मेरे मेंटर और दोस्त के जैसे हैं और एक बड़े भाई की तरह हैं। मेरी सबसे ये गुजारिश है कि मेरे लिखे इस नोट को सही से पढ़ें, उम्मीद करता हूं कि आप समझ सकते हैं।’

ADVERTISEMENT

karan johar prabal gurung 02

प्रबल ने अपने नोट में कुछ ऐसी बातें लिखी हैं, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर सकती हैं कि किसी के लिए गलत धारणा बना लेना उस इंसान के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। प्रबल ने अपने नोट में लिखा है कि वो करण के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ 5 सालों से लव रिलेशनशिप में हैं। पिछले दिनों हुए एक हंसी- मजाक वाले पोस्ट को गलत तरीके से दुनिया के सामने पेश किया गया। वो कहते हैं कि करण उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और वो उनकी बहुत इज्जत भी करते हैं। वो उनसे प्यार करते हैं लेकिन दुनिया उसका गलत मतलब निकाल रही है।

prabal gurung karan johar

आपको बता दें कि करण जौहर और प्रबल गुरंग के रिलेशन में होने की अफवाह एक तस्वीर के जरिए सामने आई थी। दरअसल, हुआ यूं कि करण के जन्मदिन पर प्रबल ने उन्हें बधाई देते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो दोनों एक- दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे थे। साथ ही तस्वीर के कैप्शन में भी लिखा हुआ था, ‘प्यार किया तो डरना क्या’। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशन के चर्चे होने लगे। ट्रोलर्स से तंग आकर करण जौहर को सफाई तक देनी पड़ी। कुछ ही देर में करण ने इसी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘जरा कंट्रोल करो भइया’। फिलहाल इस मजाक की वजह से करण और प्रबल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए, जिसके चलते दोनों को अपना- अपना सफाईनामा जारी करना पड़ा।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें –

जानें, क्या है करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के समलैंगिक रिश्ते की हकीकत
अपनी प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं अर्जुन रामपाल, देखें रोमांटिक तस्वीरें
अजय और काजोल की शादी को पूरे हुए 20 साल, शेयर किया अपना सीक्रेट रिलेशनशिप फंडा 

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

.. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ADVERTISEMENT
28 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT