ADVERTISEMENT
home / सेलिब्रिटी गॉसिप
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस पूजा जोशी दूसरी बार बनीं मां, ये रखा बेबी गर्ल का यूनीक नाम

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस पूजा जोशी दूसरी बार बनीं मां, ये रखा बेबी गर्ल का यूनीक नाम

स्टार प्लस का बेहद पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की भाभी वर्षा की भूमिका से मशहूर हुईं एक्ट्रेस पूजा जोशी दोबारा से मां बन गई हैं। पूजा जोशी और मनीष अरोड़ा एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। 11 अगस्त को कपल ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी फैंस के साथ शेयर  की है।

एक्ट्रेस ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इससे पहले भी उनके एक बेटी है। ऐसे में अब पूजा दो बेटियों की मां बन गई हैं। घर में दूसरे बच्चे के आने से एक्ट्रेस और उनकी फैमिली काफी खुश है।

ये रखा है बेटी का नाम

पूजा जोशी ने पोस्ट में लिखा, ‘भगवान की कृपा से आज मैंने एक बेटी को जन्म दिया है। कृपया हम सब उसे आशीर्वाद दें।” शादी के 8 साल बाद पूजा के घर पर यह दूसरी खुशखबरी है। पूजा ने अपनी बच्ची का नाम ‘रूहानी’ रखा है। आपको बता दें कि रूहानी का मतलब आध्यात्मिक, पवित्र, देवी होता है। आध्यात्मिक, पवित्र, देवी मतलब होने के कारण रूहानी नाम बहुत अच्छा माना जाता है।

बच्चे के आने का इंतजार किया जा रहा है

पूजा जोशी ने सबसे पहले 19 जुलाई को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने बताया कि वह दूसरी बार मां बनेंगी। रील में पूजा अपने पति मनीष और परिवार के सदस्यों के साथ खुशी के पल साझा करती नजर आईं। पूजा की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। उसके परिवार ने ‘जल्द आ रहा है’ शब्दों के साथ बच्चे के आगमन की घोषणा करते हुए एक स्लेट लगाई।

ADVERTISEMENT

प्रेगनेंसी के कारण करियर से लिया ब्रेक

पूजा जोशी और मनीष अरोड़ा की शादी 25 नवंबर 2015 को हुई थी। दोनों एक दूसरे से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। बाद में ये दोस्ती दोनों की शादी तक पहुंच गई। पूजा ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के बाद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपने किरदार से कुछ दिनों का ब्रेक लिया था। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। फिलहाल पूजा ने इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है और अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

13 Aug 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT