ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
NMACC इवेंट के दौरान नीता अंबानी ने खूब बटोरीं सुर्खियां, उनके Look से लेकर डांस तक की हर तरफ हो रही है चर्चा 

NMACC इवेंट के दौरान नीता अंबानी ने खूब बटोरीं सुर्खियां, उनके Look से लेकर डांस तक की हर तरफ हो रही है चर्चा 

नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) का उद्घाटन समारोह इस समय चर्चा में है। जहां अंबानी परिवार की एंट्री ने फैन्स का दिल जीत लिया वहीं बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स की एंट्री ने फैन्स का ध्यान खींचा।

‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ में नीता अंबानी ने बनारसी साड़ी में जैसे ही एंट्री मारी, बी-टाउन की हसीनाओं का लुक भी लाइमलाइट बटोरने में पीछे रह गया। नीता ने अपनी सुंदरता और महारानी जैसे लुक से समां बांध दिया। बनारसी साड़ी में वह किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं। 

बनारसी साड़ी और एमराल्ट नेकपीस

नीता ने अपने लिए ब्लू कलर की बनारसी साड़ी चुनी थी, जिस पर गोल्डन ब्रोकेड एंब्रॉइडरी की गई थी। सुनहरे और लाल रंग के बारीक धागों से फ्लोरल मोटिफ्स को उकेरा गया था, जो साड़ी को बेहद ही सुंदर बना रहे थे। यही नहीं नीता अंबानी के ग्रीन स्टोन पीस वाले एमराल्ड नेकपीस ने भी सभी का खूब ध्यान खींचा।

इस इवेंट का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें नीता अंबानी ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’ में खास परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। ये परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर फैन्स का दिल जीत रही है।

ADVERTISEMENT

राघव राजा राम पर किया डांस

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नीता अंबानी लाल और गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इसमें श्रेया घोषाल के गाए राघव राजा राम गाने पर नीता अंबानी का खूबसूरत डांस फैंस का दिल जीत रहा है।

अंबानी परिवार के इस खास कार्यक्रम में शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास समेत बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। इसके अलावा इस खास मौके पर पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

02 Apr 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT