ADVERTISEMENT
home / Hindi
mouni roy

बेबी प्लानिंग को लेकर मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, कहा – घरवालों की तरफ से प्रेशर ….

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इस दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने का जशन मना रही है। मूवी में मौनी रॉय की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जा रहा है। ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद एक्ट्रेस अपने करियर के पीक पर बेबी प्लानिंग को लेकर चर्चा में हैं। जब से आलिया भट्ट के प्रेग्नेंसी की खबर आई है तब से सभी की नजर मौनी रॉय पर है। फैंस से लेकर मीडिया तक सभी मौनी से बेबी प्लानिंग के बारे में सवाल पूछते हैं। अब खुद एक्ट्रेस ने इसपर खुलकर बात की है।

जैसा कि आप जानते हैं, दुबई के बिजनेसमैन सूरज नंबियार के साथ एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इसी साल 2022 में शादी की है। सोशल मीडिया पर वह अपने पति संग आए दिन रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं. फैंस को कपल गोल्स देने का कोई मौका दोनों नहीं गंवाते हैं।

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मौनी रॉय ने कहा, ”मेरी और सूरज की शादी को अभी सिर्फ 8 महीने बीते हैं, और मां बनना एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में मैं सबसे लास्ट में सोचती हूं।” 

वहीं जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उनके परिवार से उन पर कोई प्रेशर तो नहीं है? इस सवाल का जवाब देते हुए मौनी न कहा, ‘मेरे ससुराल और मायके में ऐसा कोई भी नहीं है जिसने कभी भी बेबी प्लानिंग पर बातचीत की हो। इसके साथ ही वो लोग मेरे करियर से भी बेहद खुश हैं।’

ADVERTISEMENT

मौनी का कहना है कि वो इस वक्त काम पर फोकस कर रही हैं वो अभी वो इसी पर ध्यान देना चाहती हैं। साथ ही साथ मौनी के पति सूरज का फोकस भी फिलहाल पूरी तरह से अपने बिज़नेस को और आगे बढ़ाने पर है। करियर के पीक पर मौनी और सूरज दोनों ही फिलहाल बेबी प्लानिंग के बारे में कुछ भी नहीं सोच रहे हैं। हां लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। 

आपको बता दें, फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में मौनी रॉय ने ‘जुनून’ का निगेटिव रोल निभाया है। रणबीर और आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसके अलावा मौनी जल्दी दो और बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाली हैं। हालांकि दोनों में से किसी भी प्रोजेक्ट की फिलहाल कोई डीटेल नहीं है।

15 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT