ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Google Year in Search 2022

Google Year in Search 2022: सुष्मिता सेन बनी गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी, पढ़ें पूरी List

गूगल ने Google Year in Search 2022 की लिस्ट जारी कर दी है। यानी कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है कि इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया। गूगल ईयर इन सर्च 2022 में आईपीएल को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसी के साथ ये भी पता चला है कि गूगल पर इस साल किस  सेलेबिट्री के नाम को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है? इस लिस्ट के मुताबिक सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का नाम सेलिब्रिटी में सबसे ऊपर है। एक्ट्रेस के नाम के आस-पास दूसरा और कोई बड़ा सितारा नहीं है।

दरअसल, सुष्मिता सेन का नाम ज्यादा सर्च किये जाने के पीछे उनकी पर्सनल लाइफ की चर्चाएं भी अहम वजह रही है। क्योंकि 2022 में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप कर अचानक से आईपीएल फाउंडर ललित मोदी के साथ अपने रिलेशन को लेकर खूब सुर्खियों बटोरी। शायद आपको याद हो तो इस साल की शुरुआत में ललित मोदी ने खुलासा किया था कि वह सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप में थे। इसके बाद से सुष्मिता और ललित मोदी को लोगों ने खूब सर्च किया।

वहीं सुष्मिता और ललित मोदी के अलवा रिएलिटी शो लॉक अप की एक्स कंटेस्टेंट अंजली अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बता दें, अंजली अरोड़ा का एमएमएस लीक होने के बाद वो काफी सुर्खियों में रही थी। वहीं लिस्ट में बिग बॉस 16 के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक का नाम शामिल है।

साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले सेलेब्स के नाम Most Searched Celebs Google 2022 in hindi

Google Year in Search 2022

गूगल हर साल एक लिस्ट जारी करता है, जिसके जरिए ये पता चलता है कि पूरे साल किसी सितारे या बिजनमैन को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। ऐसे में साल 2022 की लिस्ट भी गूगल ने शेयर कर दी है। अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं तो गूगल ट्रेंड्स पर ईयर इन सर्च 2022 से इस लिस्ट को चेक कर सकते हैं। सर्च को कई कैटेगरी में बांटा गया है जैसे मूवीज, स्पोर्ट्स इवेंट्स, हाउ टू, पर्सनैलिटीज, न्यूज, इवेंट्स और रेसिपीज। तो आइए जानते हैं भारतीयों द्वारा गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्स के नाम कौन-कौन से हैं।

ADVERTISEMENT

1. नुपुर शर्मा 

2. द्रोपदी मुर्मू 

3. ऋषि सुनक 

4. ललित मोदी 

ADVERTISEMENT

5. सुष्मिता सेन 

6.अंजली अरोड़ा 

7.अब्दु रोजिक 

8. एकनाथ शिंदे 

ADVERTISEMENT

9. प्रवीण तांबे 

10. एम्बर हर्ड

08 Dec 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT