ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Swara Bhaskar maternity shoot

मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद ने दिये एक से बढ़कर एक रोमांटिक पोज

मशहूर फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में दर्शकों का मनोरंजन किया है। अपने तीखे बयानों के कारण उन्हें कई बार नेटिज़न्स की ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। स्वरा की शादी फहद अहमद से हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही स्वरा ने सोशल मीडिया पर अपनी और पति फहद अहमद की कुछ खास फोटोज शेयर करते हुए जल्द ही मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। 

बता दें, स्वरा और फहद अक्टूबर में माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और वे अपने जीवन के नए चैप्टर के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। हालांकि शादी से पहले ही प्रेग्नेंट होने की बात से नेटिजन्स काफी नाखुश थे। वैसे अब स्वरा भास्कर ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

स्वरा का मैटरनिटी फोटोशूट वायरल

स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इसमें वह फहद के साथ खूबसूरत लोकेशन पर नजर आ रही हैं। इसमें काले और सफेद टोन में रंगीन और मोनोक्रोम तस्वीरें शामिल हैं। स्वरा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ”कभी-कभी जीवन आपको अप्रत्याशित रूप से आशीर्वाद देता है और आपको आत्म-खोज और एकजुटता दोनों की यात्रा पर ले जाता है। हमारी जिंदगी का यह खूबसूरत लम्हा साधारण तौर से कैप्चर किया गया। यह ईमानदारी से भरा और बड़ा आरामदायक था।”

स्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में समाजवादी पार्टी नेता फहद अहमद से शादी की। स्वरा की शादी के बाद लोगों ने उन्हें शादी की खूब शुभकामनाएं दीं, लेकिन दूसरी तरफ एक्ट्रेस की ट्रोलिंग भी काफी बढ़ गई। लेकिन स्वरा ने सबको नजरअंदाज करते हुए अपनी खुशियों की दुनिया बसाई।

ADVERTISEMENT

स्वरा इसी महीने मां बनने वाली हैं

मां बनने की खुशखबरी को शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने एक पोस्ट में लिखा था, “कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ दिया जाता है।’ इसके बाद उन्होंने कहा कि वह ‘धन्य, आभारी और एक्साइटेड महसूस कर रही हैं।” ‘कमिंग सून’ ‘फैमिली, ‘अक्टूबर बेबी’। वैसे इस बात से साफ है कि उनकी ड्यू डेट अक्टूबर है, लेकिन बेबी सिंतबर तक कभी भी हो सकता है।

29 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT