नंवबर में लग रहा है साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल और प्रभाव के बारे में
इस साल की दिवाली सूर्य ग्रहण में बीत गई लेकिन आपको बता दें कि इस साल की देव दीपावली भी चंद्र ग्रहण के साये में रहेगी। क्योंकि साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 8 नवंबर को लगेगा और इसी दिन देव दीपावली भी है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के कई जानकार देव दीपावली ग्रहण से एक दिन पहले मनाने की बात कह रहे हैं।
वहीं ये भी बताया जा रहा है कि भले ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव शून्य होगा। इसी के चलते कोई असर न होने के कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि सूतक काल का प्रभाव कम होने से कोई लेना-देना नहीं है इसीलिए ये मान्य होगा। इसके हिसाब से हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे प्रांरभ हो जायेगा।
चंद्रग्रहण का समय Chandra Grahan 2022 Timing
- चंद्रग्रहण 2022 तिथि- 08 नवंबर, मंगलवार
- चंद्रग्रहण आरंभ- शाम 5 बजकर 32 मिनट पर
- चंद्र ग्रहण समाप्त- शाम 06 बजकर 18 मिनट पर
- सूतक समय शुरू- सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर
- सूतक समय समाप्त- शाम 06 बजकर 18 मिनट पर

भारत में कहां-कहां देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी आदि स्थानों पर देखा जा सकेगा। वहीँ दुनिया में देव दीपावली के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण उत्तरी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा।
ग्रहण काल में बरतें ये सावधानियां –
– चंद्रग्रहण के दौरान यात्रा करना बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए ग्रहण काल में यात्रा से बचना चाहिए।
– सूतक काल प्रारंभ होने के बाद पूजा-पाठ आदि शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।
– प्रेग्नेंट महिलाओं को इस दिन घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। गर्भ पर बुरा असर पड़ता है।
– ग्रहण के समय कुछ खाना- पीना नहीं चाहिए। क्योंकि ग्रहण के समय प्रकाश की किरणों मे विवर्तन (Diffraction) होता है। इसकी वजह से कई हजार सूक्ष्म जीवाणु मरते हैं और कई हजार पैदा होते हैं।
– कहते हैं ग्रहण काल में शारीरिक संबंध भी नहीं बनाने चाहिए।
– ग्रहण काल के दौरान अगर कोई घर से बाहर रहता है तो उसे ग्रहण खत्म होते ही नहा लेना चाहिए।
– इस दौरान चाकू या तेज धार वाली कोई भी चीज इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। ग्रहण के समय में इस तरह की वस्तुओं का प्रयोग वर्जित माना जाता है।
- दाल बनाने से पहले उसे कुछ देर के लिए पानी में भीगाना क्यों चाहिए? जानिए क्या कहता है ‘आयुर्वेद’
- गर्मी को बीट करने के लिए जानिए गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए?
- अमृता राव को सलमान स्टारर वांटेड का मिला था ऑफर, इस वजह से एक्ट्रेस नहीं कर पाई ये फिल्म
- क्या आपके स्किनकेयर रूटीन का अब नहीं हो रहा त्वचा पर असर? अगर हां तो ये टिप्स आएंगी काम
- इस सुपर मॉडल के स्टाइल को कॉपी करती हैं उर्फी जावेद! हमारे पास है इसका प्रूफ