ADVERTISEMENT
home / फैशन
घर में शादी है तो 3000 रुपये के बजट में खरीदें ये खूबसूरत लहंगे

घर में शादी है तो 3000 रुपये के बजट में खरीदें ये खूबसूरत लहंगे

शादियों का सीजन चल रहा है और इसी के साथ घर में होने वाली शादी की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही होंगी। शादी के समय पूरा घर इसी सोच में डूबा होता है कि दुल्हन क्या पहनेगी? वो कैसी लगेगी? वगैरह-वगैरह… मगर क्या अापने अभी तक सोचा है कि आप क्या पहनेंगी? दुल्हन की बहन या सहेली होने के नाते आपका भी उतना ही खूबसूरत दिखना बनता है जितना कि दुल्हन का। आखिर आप उसे अपने साथ शादी के स्टेज तक जो लेकर जाएंगी। और अगर यहीं आप लड़के वाले की तरफ से हैं, फिर तो आपको अपने ड्रेसिंग सेंस से बारात की शान भी बढ़ानी होगी। इसलिए इस बात को कल पर टालना छोड़िये और आज से ही ये सोचना शुरू कर दीजिये कि इस शादी में आप क्या पहनने वाली हैं। अगर कुछ समझ नहीं आ रहा तो हम आपकी मदद कर देते हैं।

हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे डिजाइनर लहंगा- चोली और लहंगा- साड़ी का ऑनलाइन कलेक्शन जिन्हें देखकर आपका मन एक बार तो जरूर उन्हें खरीदने के लिए मचल उठेगा। साथ ही शादी के फंक्शन में पहनने के लिए आपको अपने लहंगे पर ज्यादा रुपये खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप डिस्काउंटेड रेट पर सिर्फ 3000 रुपये के अंदर अपनी पसंद का लहंगा खरीद सकती हैं और दिख सकती हैं शादी में सबसे हटकर।

रेड लहंगा चोली

Lahnaga 1

अगर आपकी शादी हो चुकी है तो ये रेड एंड गोल्डन लहंगा चोली शादी में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। टाफ्टा सिल्क से तैयार ये लहंगा ऑनलाइन आपको फ्री साइज में मिलेगा जिसे आप अपने साइज के मुताबिक स्टिच करा सकती हैं। इस लहंगे के ब्लाउज में आप कई तरह के नेक डिजाइन करवा सकती हैं, जैसे- बोट नेक, राउंड नेक, स्क्वाॅयर नेक इत्यादि। बाजार में इस तरह का हैवी लहंगा आपको 4 से 5 हजार के रेट में मिलेगा लेकिन ऑनलाइन ये आपको डिस्काउंट के साथ काफी काम रेट में मिल जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज ही कर लीजिये इसकी शॉपिंग, इससे पहले कि ये आउट ऑफ स्टॉक हो जाए।

ADVERTISEMENT

कीमत- ₹ 2999। डिस्काउंट के बाद- 890। अभी खरीदें 

लहंगा-साड़ी

Lehnga 3

लहंगे के साथ साड़ी का कॉम्बिनेशन चाहती हैं तो इस लहंगा साड़ी को जरूर ट्राई करें। ब्लैक और रेड कलर में ये साड़ी आपको काफी खूबसूरत लुक देगी। जहां साड़ी का फैब्रिक जैक्वार्ड है वहीं ब्लाउज ड्यूपीएन सिल्क फैब्रिक का है। इसे और भी सुन्दर बनाने के लिए इसमें जरी की एम्ब्रॉइडरी है। बाजार में ये लहंगा-साड़ी आपको 5 से 6 हजार के रेट पर मिलेगी लेकिन ऑनलाइन ये आपको अच्छे डिस्काउंट रेट पर उपलब्ध हो जाएगी।

कीमत- ₹ 5345। डिस्काउंट के बाद- 1709। अभी खरीदें।  

ADVERTISEMENT

जैकेट लहंगा-चोली

Lehnga 5

अगर आप कुछ हटकर पहनने की शौकीन हैं तो इस जैकेट वाली लहंगा चोली को जरूर ट्राई करें। ग्रे और पिंक कलर में प्रिंटेड ये लहंगा चोली दिखने में जितनी स्टाइलिश है, पहनने में उतनी ही आरामदायक क्योंकि इसके साथ आपको चुन्नी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी चोली और लहंगे को बनाने में चंदेरी कॉटन फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, वहीं जैकेट बनारसी कॉटन फैब्रिक की है। वैसे तो इसका रेट 4500 से 5000 के बीच है लेकिन ऑनलाइन ये आपको डिस्काउंट के बाद काफी सस्ते में मिल जायेगी।

कीमत- ₹ 4800। डिस्काउंट के बाद- ₹ 2400। अभी खरीदें।   

पिंक लहंगा चोली

Lahnga 2

ADVERTISEMENT

पिंक कलर की तो बात ही अलग होती है। अगर आप दुल्हन या दूल्हे की बहन हैं तो इस लहंगे के बारे में जरूर सोचियेगा। इस लहंगा चोली को पहनकर आप शादी के फंक्शन में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सकती हैं। इसके दुपट्टे में खास लेस बॉर्डर का काम किया गया है, जो इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। बाजार में इस तरह के लहंगा चोली की कीमत काफी ज्यादा है लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि इसे आप ऑनलाइन काफी कम कीमत में अपना बना सकती हैं।   

कीमत- ₹ 10999। डिस्काउंट के बाद- ₹ 1199। अभी खरीदें

साटिन लहंगा चोली

Lehnga 4

अगर आप शादी में वही ट्रेडिशनल कलर नहीं पहनना चाहती हैं तो हमारे पास आपके लिए लाइट ब्लू कलर में भी ऑप्शन है। साटिन फैब्रिक का ये लहंगा दिखने में काफी खूबसूरत है। इस लहंगे में बेहद बारीक एम्ब्रॉइडरी वर्क है। इसे हमेशा नया सा बनाए रखने के लिए नार्मल हैंडवाश या फिर ड्राईक्लीन ही कराएं। अगर आप सोच रही हैं कि ये महंगा होगा तो हम आपको बता दें कि ये साटिन लहंगा ऑनलाइन आपको बजट के अंदर ही मिल जाएगा।

ADVERTISEMENT

कीमत- ₹ 3084। डिस्काउंट के बाद- ₹ 2050। अभी खरीदें  

इन्हें भी पढ़ें

खास सहेली की शादी में खुद को भी दें खूबसूरत और डिफरेंट लुक

परंपरा और फैशन का अनोखा संगम वॉयला का कांथा जूलरी कलेक्शन

ADVERTISEMENT

बजट में खरीदें हर रंग की चूड़ियों के साथ मैच करने वाले ये टू इन वन कंगन 

इस शादी सीजन खुद को दें टेंपल जूलरी का गिफ्ट, वो भी आकर्षक कीमतों पर

30 Apr 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT