ADVERTISEMENT
home / फैशन
इस फेस्टिव सीज़न कुछ अलग तरह से स्टाइल करें अपना कुर्ता

इस फेस्टिव सीज़न कुछ अलग तरह से स्टाइल करें अपना कुर्ता

मौका त्योहार का हो तो बाकी सब एक तरफ, सजने संवरने और तैयार होने का उत्साह एक तरफ होता है। मेकअप में तो हम काफी कॉन्फिडेंट हैं, लेकिन मेकअप कैसा हो इससे पहले ये जानना बेहद जरूरी कि हम उस खास दिन पर कपड़े क्या पहनने वाले हैं। क्या आप जानती हैं कि कुर्ता या कुर्ती को बहुत सारे तरीकों से पहना जा सकता है। अगर आप इस बारे में सोच नहीं पा रही हैं, तो ट्राई कीजिये अनुक का ये कलेक्शन जो कि Myntra पर वाजिब दाम में उपलब्ध है-  

1.  अपना अंदाज़ रखे सबसे जुदा… बोहेमियन लुक

boho

अगर आप अपना लुक सिंपल के साथ- साथ ट्रैडीशनल लेकिन गॉर्जियस चाहती है तो आप अपने लिए ये कुर्ता खरीद सकती हैं। हमें इसका कलर और शोल्डर कटआउट बेहद पसंद आ रहा है। अगर आपको ज्यादा तामझाम पसंद नहीं है तो इस कुर्ते को ब्लैक प्लाज़ो के साथ भी पहन सकते हैं। आप इस कुर्ते को किसी फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं, बिलकुल दिवा वाला स्टाइल होगा ये। ए लाइन होने की वजह से इस कुर्ते में लुक लम्बा दिखेगा और आप स्लिम भी दिखेंगी।

हमारी ब्यूटी एडिटर मानवी सिद्धांति के अनुसार ये कुर्ती 2 ट्रेन्ड्स के हिसाब से बेस्ट है- क्योंकि ये एसिमेट्रिक और ऑफ शोल्डर है, इसे प्लाज़ो और ब्लॉक हील्स के साथ पहना जा सकता है। उनका कहना है कि वे खुद इसे फ्लॉलेस बेस और मॉव शेड के लिपस्टिक के साथ पहनेंगी। बालों में वे कर्ल्स रखना चाहेंगी।

ADVERTISEMENT

क्या आपको यह कुर्ता पसंद है, आप इसे यहां से खरीद सकती हैं, इसकी कीमत है 1499 रुपये।

2. ट्राई करें प्यार का रंग

love

रेड अपने आप में फेस्टिवल्स के लिए एकदम परफेक्ट रंग है, इसलिए इस रंग को हम मिस कर दें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सॉलिड कलर पर अगर सिर्फ भड़कीले वर्क वाली स्लीव्स भी पहनें तो ये आपके फेस्टिव लुक को कंप्लीट कर देगा। इस कुर्ती के साथ आप किसी भी रंग का लेगिंग्स और छोटी से बिंदी लगा सकती हैं। साथ में एक सुन्दर सा दुपट्टा और रेड लिपस्टिक से आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

हमारी फैशन एडिटर नित्या उप्पल का कहना है कि वो इस नी लेंथ कुर्ती को लेगिंग्स के साथ पहनना पसंद करेंगी। वालों के लिए वो दीपिका पादुकोण के चेन्नई एक्सप्रेस वाले लुक को याद करते हुए हाई पोनी बनाएंगी।

ADVERTISEMENT

यह कुर्ता आप यहां से खरीद सकती हैं। इसकी कीमत है 1699 रुपये।

3. प्रिटंस से करें प्यार

print

कुछ लोगों को अपना लुक सबसे जुदा और आकर्षक पसंद है, जबकि कुछ लोग खुद को सिंपल रखना पसंद करते हैं। अगर आपका अंदाज भी सिंपल है तो आपको ये कुर्ता जरूर पसंद आएगा। इसमें यूज़ हुए दो टोन्स की वजह से इसे दिन में कैज़ुअल अंदाज में पहना जा सकता है, जबकि ईवनिंग पार्टी में जाने के लिए आप इसे सही जूतों और मेकअप के साथ एक ड्रेस की तरह भी पहन सकती हैं। अपने लुक को एजी बनाने के लिए इस लुक को हाई बन और सिल्वर झुमका से कंप्लीट करें।

हमारी वेडिंग एडिटर मनस्वी जेटली के अनुसार ये कुर्ता लेगिंग्स के साथ पहनने पर ऑफिस वेयर है और थोड़ा सा प्ले करने पर आप इसे फ्रेंड की मेहंदी में भी पहन सकती हैं। सिल्वर झुमका और लिपस्टिक इस लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी है।

ADVERTISEMENT

अगर आपको यह कुर्ता पसंद है तो आप इसे यहां से खरीद सकती हैं। इसकी कीमत सिर्फ 1899 रुपये है।

4. अगर कंफर्ट है आपकी पहली पसंद

comfort

इस ट्रेंडी नम्बर को ट्राई करके आपका व्यक्तित्व किसी तितली की तरह रंगीन और फ्रेश दिखेगा। ये कुर्ता न सिर्फ क्लासी है, बल्कि अगर आपको कंफरटेबल ड्रेसिंग पसंद है, तो ये आपको जरूर पसंद आएगा। आप इसे प्लाजो या लेगिंग्स के साथ पहन सकती हैं। अपने लुक में थोड़ा ड्रामा ऐड करने के लिए आप ब्लैक स्टिलेटो पहन सकती हैं। इसके साथ आप बन भी बना सकती हैं या चाहे तो बालों को खुला छोड़ दें।

हमारी सीनियर स्टाइलिस्ट उपालिना गुप्ता का कहना है, अपने लिए मैं इस कुर्ते को चुड़ीदार के साथ पहनूंगी क्योंकि ये बहुत एलिगेन्ट है। फेस्टिवल पर मैं इसे डेनिम के साथ पहनकर इंडो वेस्टर्न लुक क्रिएट करना पसंद करूंगी।

ADVERTISEMENT

अगर आप यही कुर्ता खरीदना चाहती हैं तो इसे यहां से खरीदें। इसकी कीमत 1699 रुपये है।

5. ट्राई करें थोड़ा स्पार्कल

bling

माहौल फेस्टिवल्स का हो और चकम धमक न हो तो मजा नहीं आएगा। अगर आपको चमक-धमक पसंद है तो ये आपके लिए परफेक्ट चॉइस होगा। इसे आप एक ड्रेस की तरह पहनकर इंडो वेस्टर्न लुक क्रिएट कर सकती हैं, या इसे एंकल लेंथ ट्राउज़र या चूड़ीदार के साथ पहन सकती हैं। बाल में बन बनाएं और इसे जूती के साथ पहनकर करिश्मा देखिए।

हमारी वीडियो स्टार चेरी जैन कहती है, ये कुर्ता बनारसी प्रिंट्स से प्रेरित लगता है और इसलिए मैं इसे फेस्टिवल्स पर जरूर पहनना पसंद करूंगी। क्योंकि ये अपने आप में ग्लैमरस ड्रेस है, इसके साथ मैं मिनिमम मेकअप रखना चाहूंगी।

ADVERTISEMENT

अगर यह आपको पसंद है तो इसे यहां से खरीदें।  इसकी कीमत 1,899 रुपये है।

17 Oct 2017
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT