ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
jaya bachchan rocky aur rani ki prem kahani

‘रॉकी और रानी’ में जान-बूझकर करण ने दिया जया बच्चन को दिया निगेटिव रोल, बताई क्या थी वजह

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन अपने सख्त स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। चाहे फिल्म जगत की बात हो, राजनीति का मंच हो, ससंद भवन हो या फिर आम रास्ता, अगर जया बच्चन को कोई बात पसंद नहीं आती हैं तो फिर उनका मिजाज़ बिगड़ते देर नहीं लगती है। एक नहीं बल्कि कई बार उन्होंने मीडिया के सामने अपना ये सख्त रवैया दिखाया है।

हाल ही में करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में जया बच्चन दर्शकों को विलेन के रोल में नजर आई। धनलक्ष्मी रंधावा के रूप में जया ने ऐसा रोल अदा किया है, जो बेहद घमंडी, गुस्सैल और उन्हें लगता है कि उनके बिना घर में कुछ नहीं हो सकता। इस रोल के चलते जया बच्चन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। वहीं दूसरी तरफ उनके किरदार और एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। दिलचस्प बात यह है कि करण ने जान-बूझकर एक्ट्रेस को यह रोल दिया। इसकी वजह हाल ही में उन्होंने बताई है।

जया को निगेटिव रोल देने की पीछे ये थी वजह

करण जौहर ने जया बच्चन के फिल्म में निगेटिव रोल को लेकर कहा, “दरअसल उन्हें नेगेटिव ही दिखाना था। ऑन और ऑफ स्क्रीन उनकी इमेज बहुत अच्छी रही है। वह मेरे लिए मां समान हैं। मैं फिल्म में टाइप कास्ट से कुछ अलग करना चाहता था। तो लगा कि अच्छा होगा उन्हें इससे उलट रोल दिया जाए जो वो अब तक करती रही हैं। कभी-कभी ऐसा करना अच्छा रहता है।” 

कुछ ऐसा रोल है जया बच्चन का

बता दें, जया बच्चन ने अब तक जितनी भी फिल्में की है उसमें वह आदर्श लड़की, अच्छी मां और पत्नी का रोल करती रही हैं। यहीं वजह है कि करण ने उनसे कुछ अलग करवाने की कोशिश की है। 

ADVERTISEMENT

वहीं 28 जुलाई को रिलीज हुई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में टिकी है। दर्शकों से इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अब तक 145.85 करोड़ का कारोबार किया है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए करण जौहर ने करीब सात साल बाद निर्देशन की कमान संभाली है। 

24 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT