ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
janhvi kapoor spotted with rumoured boyfriend shikhar pahariya

डेटिंग रूमर्स के बीच फिर से EX बॉयफ्रेंड शिखर के साथ स्पॉट हुईं जाह्नवी कपूर, देखिए VIDEO

आजकल बी टाउन में पार्टी के दौरान सेलेब्स को अपने बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया है। इसमें से बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का नाम भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार फिर एक्ट्रेस और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। कुछ दिनों पहले ही मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई में जाह्नवी और शिखर ट्विनिंग करते नजर आए थे। अब एक बार फिर इस दोनों को साथ में पैपराजी ने कैमरे में स्पॉट किया है।

दरअसल, बीती रात अदाकारा जाह्नवी कपूर एकदम कैजुएल अंदाज में अपनी चचेरी बहन रिया कपूर के घर हुई पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी में अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग पहुंचे थे। जबकि, खुशी कपूर अकेली कार में नजर आईं। 

ये बात भी हैरान कर देने वाली है कि जाह्नवी कपूर अपने भाई-बहनों संग कार में नहीं बल्कि शिखर पहाड़िया के साथ कार में नजर आईं। यहीं नहीं कैमरा सामने देखते ही जाह्नवी ने गुस्सा नहीं किया बल्कि वो शरमा गई। इस मूमेंट को पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया और फिर क्या दोनों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आप भी देखिए ये वीडियो –

ADVERTISEMENT

यूं इस तरह से बार-बार जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का अकेले साथ स्पॉट किए जाने से से ही अफवाहों का बाजार गर्म है और लोग मान रहे हैं कि ये कपल फिर से रिश्ते में आ गया है।

कौन हैं ये शिखर पहाड़िया?

जाह्नवी कपूर का एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जी हां, जाह्नवी और शिखर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर थे। इसकी जानकारी खुद जान्हवी ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में दी थी। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, एक बार फिर बी- टाउन का यह कपल सुर्खियां बटोर रहा है।

05 Jan 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT